मुख्यमंत्री श्री साय ने की महत्वपूर्ण घोषणा- राजधानी रायपुर में बनेगा एक और नालंदा परिसर
० वर्तमान नालंदा परिसर की सुविधाओं के विस्तार की भी घोषणा ० पीएससी, यूपीएससी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को होगा लाभ ० श्री साय ने सुशासन दिवस पर अटल जी के व्यक्त्वि और कृतित्व पर आयोजित छाया-चित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों के हित में आज एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि राजधानी रायपुर में नालंदा परिसर की तर्ज पर एक और नालंदा परिसर का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने युवाओं की मांग पर यह घोषणा आज सुशासन दिवस पर नालंदा परिसर में आयोजित छाया-चित्र प्रदर्शनी के शुभारंभ के दौरान की। यह प्रदर्शनी भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत […]



