मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के 11 लाख 76 हजार 815 किसानों को 3 हजार 7 सौ 16 करोड़ रुपए के बकाया बोनस राशि का वितरण किया

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य के 11 लाख 76 हजार 815 किसानों को 3 हजार 7 सौ 16 करोड़ रुपए के बकाया बोनस राशि का वितरण किया।बालोद के तमोरा से किसान विशेसर राम साहू ऑनलाइन मुख्यमंत्री से बात कर रहे हैं. बालोद जिले के तमोरा ग्राम के किसान बिशेसर राम साहू ने मुख्यमंत्री ने बताया कि आज मुझे 89 हजार 640 रुपए धान बोनस मिला।आपकी सरकार की योजना बहुत अच्छी है। हमने कभी नहीं सोचा था कि बोनस मिलेगा, लेकिन आज बहुत खुशी हो रही है। महासमुंद जिले के किसान श्री रामपाल बताया कि 23 हजार 280 रुपए का बोनस मिला। मुख्यमंत्री ने कहा आपने खाता चेक […]

मुख्यमंत्री ने सुशासन दिवस पर अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय की पत्रिका ‘कन्हार’ सहित अन्य प्रकाशनों का विमोचन किया

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन दिवस पर अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय की पत्रिका “कन्हार” सहित अन्य प्रकाशनों का विमोचन किया।

पुलिस -नक्सली मुठभेड़ में मारे गए 3 हार्डकोर नक्सलियों में एलओएस कमांडर भी शामिल

सुकमा। सुकमा और दंतेवाड़ा जिले के शरहदी इलाके के डब्बा कुन्ना में रविवार देर शाम तक चली मुठभेड़ में 3 हार्डकोर माओवादियों के मारे जाने की पुलिस ने पुष्टि की है. पुलिस ने 2 इनामी नक्लसियों समेत 3 को मार गिराया है. दो नक्सलियों पर 5-5 लाख का इनाम रखा गया था. मुठभेड़ में एलओएस कमांडर कुहरामी लक्ष्मण और सोढ़ी जगदीश मारे गए हैं. सोमा माड़वी कांगरवेली कमेटी का सदस्य 5 लाख का इनामी माओवादी भी मारा गया. लक्ष्मण कोहरामी की भी पुष्टि हुई है. समर्पित माओवादी ने मारे गए नक्सलियों की पहचान की है. इन दोनों पर ही 5-5 लाख रुपए का इनाम घोषित था. मारे गए तीन माओवादियों […]

नगर पालिका परिषद ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सुशासन दिवस

० अटल बिहारी वाजपेयी ने हमेशा मूल्यो पर आधारित राजनीति की – गफ्फू मेमन गरियाबंद।सोमवार को नगर पालिका गरियाबंद के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप मे मनाई गई। इस अवसर पर नगर के अटल चौक में सुशासन दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के छायाचित्र पर माल्यापर्ण कर किया गया। उपस्थितजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हे नमन किया और उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने सभी अधिकारी कर्मचारी को सुशासन दिवस की शपथ दिलाई। सभी ने पारदर्शी, सहभागी, जवाबदेह […]

विधानसभा परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये गए 

रायपुर। पूर्व प्रधान मंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जंयती के अवसर पर छत्तीसगढ़ विधान सभा परिसर स्थित सेन्ट्रल हॉल में प्रतिष्ठापित उनके तैल चित्र पर आज विधान सभा सचिव  दिनेश शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस अवसर पर विधान सभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी पूर्व प्रधान मंत्री एवं भारत रत्न  अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें स्मरण किया।

संसद में पहली बार: सरकार ने नहीं दिए 357 सवालों के जवाब,संसदीय इतिहास में पहली बार लोकसभा के 163 और राज्यसभा के 194 सवाल हटाए गए

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान सरकार ने 357 सवालों के जवाब ही नहीं दिए। लोकसभा के 163 और राज्यसभा के 194 सवालों को संसद की प्रश्न सूची से हटाने का संसदीय इतिहास में यह पहला मामला है। दरअसल, ये सभी सवाल इस सत्र के दौरान सदन से निलंबित किए गए 146 सांसदों की ओर से पूछे गए थे। सामान्यतः प्रश्न सूची से सवाल प्रश्नकर्ता के अनुरोध पर ही वापस लिए जाते हैं। प्रश्नकाल में सवाल पूछने के लिए 10 दिन पहले लिखित नोटिस देना होता है। लोकसभा की हर बैठक में चयनित प्रश्नों को 20 तारांकित और 230 अतारांकित सवालों के रूप में शामिल किया जाता है। […]

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ कोलता समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज शाम यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में छत्तीसगढ़ कोलता समाज के रायपुर, रायगढ़ और अंबिकापुर अंचल से आए प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात कर बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही मुख्यमंत्री श्री साय को शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा 1 नवंबर 2023 से ही 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान 3100 रुपये की दर से खरीदे जाने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल में रायगढ़ इकाई के अध्यक्ष रथु गुप्ता, रायपुर इकाई के अध्यक्ष हरिचरण प्रधान, अंबिकापुर इकाई के अध्यक्ष रामचंद शाह सहित व्यास देव भोई, जगदीश प्रधान, श्री माथामनी बढ़ाईं, सुरेन्द्र प्रधान के अलावा […]

सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष भरत दीवान के निधन से जिले में शोक की लहर

० विधायक रोहित साहू, जनक राम ध्रुव सहित अनेक जन प्रतिनिधियों ने जताया दुख गरियाबंद। सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष एवं मुखिया भरत दीवान का रविवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से सर्व आदिवासी समाज सहित पूरे जिले में शोक की लहर है।राजिम विधायक रोहित साहु, बिंद्रानवागढ़ विधायक जनकराम ध्रुव, पूर्व विधायक अमितेश शुक्ल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम, सर्व आदिवासी समाज प्रदेश अध्यक्ष लोकेश्वरी नेताम ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। रविवार शाम गृह ग्राम जेंजरा में उनका अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें आदिवासी समाज प्रमुख सहित जिले के पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले, डीएफओ मणिवासगण एस, एसडीएम भूपेंद्र साहू, एसडीओपी पुष्पेंद्र नायक, थाना […]

प्रदेश के कई जिलों के तापमान में आई गिरावट, पश्चिमी विक्षोभ से छाया कोहरा, आने वाले दिनों में और बढ़ेगी ठंड

रायपुर। प्रदेश भर में तापमान में भरे गिरावट दर्ज की गई है। दो दिन पहले तक समूचा छत्तीगसढ़ शीतलहर की चपेट में था तो वही अब लोगों को उमस महसूस होने लगी है। दरअसल पिछले दो दिनों से पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश भर में छाए हुए हैं। यही वजह है की कड़ाके की ठण्ड से लोगों को राहत महसूस हो रही है। दूसरी तरफ घना कोहरे का साया हर तरफ छाया हुआ है। इसका असर रेलवे और विमान यात्राओं पर भी देखने को मिल रहा है। कम विजिबलिटी की वजह से आम लोग यात्रा करने से बच रहे है। बताया जा रहा है कि बादलों के छंटते ही फिर […]

Christmas Special Recipe: क्रिसमस चॉकलेट फज कुकीज़

क्रिसमस चॉकलेट फज कुकीज़ की सामग्री 360 gms मक्खन 620 ग्राम ब्राउन शुगर 400 ग्राम चॉकलेट 1300 ग्राम चॉकलेट चिप्स 6 अंडे 450 ग्राम आटा 100 ग्राम कोको पाउडर 5 ग्राम बेकिंग पाउडर क्रिसमस चॉकलेट फज कुकीज़ बनाने की वि​धि 1.आटा, बेकिंग पाउडर और कोको पाउडर को मिलाएं। 2.अंडे और चीनी को एक साथ अच्छे से फेंटे। 3.पिघले हुए मक्खन और चॉकलेट को एक बाउल में मिलाकर एक तरफ रख दें। 4.अंडे वाले मिश्रण को पिघली हुई चॉकलेट में मिलाएं। 5.इसमें आटा छानकर डालें साथ ही इसमें चॉकलेट, चॉकलेट चिप्स डालकर 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। 6.350 डिग्री पर ओवन को प्री​हीट कर लें। बेकिंग ट्रे में […]