राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजिम की प्राचार्य सहित तीन प्राध्यापक निलंबित

  ० जेम पोर्टल के माध्यम से सामग्री क्रय में अनियमितता पर हुई कार्रवाई रायपुर।उच्च शिक्षा विभाग द्वारा राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य सहित तीन प्राध्यापकों को जेम पोर्टल के माध्यम से सामग्री खरीदी में अनियमितता के फलस्वरूप तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन रायपुर से आदेश जारी किए गए हैं। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजिम की प्राचार्य डॉ. सविता मिश्रा, सहायक प्राध्यापक डॉ. मोहन लाल वर्मा, सहायक प्राध्यापक श्री देवेन्द्र देवांगन, सहायक प्राध्यापक सुश्री मनीषा भोई के द्वारा जेम पोर्टल के माध्यम से की गई क्रय की गई सामग्री […]

आज का राशिफल 3 दिसंबर : मिथुन, कर्क और मकर राशि को आज मिलेगा गजकेसरी योग का लाभ, जानें अपना भविष्यफल

  मेष राशि, उतावलेपन से बचें दिन अच्छा रहेगा आज बुधवार का दिन मेष राशि के लिए कई मामलों में अनुकूल है लेकिन विरोधियों और शत्रुओं से अलर्ट रहना होगा। आपके लिए सितारे आज कह रहे हैं कि आपको आज बिजनेस में लाभ मिलेगा लेकिन उतावलेपन में कोई भी फैसला लेने से बचना होगा। बैंकिंग संबंधी काम में आपको आज सफलता मिलेगी। शिक्षा के मामले मे भी आज आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। आपको आज किसी मित्र से सहयोग मिलेगा। आपके मन में आज नौकरी में बदलाव का विचार आ सकता है लेकिन आपको धैर्य और संयम से काम लेना चाहिए। आपकी साढेसाती भी चल रही है तो आपको संयम भी […]

आज का पंचांग 3 दिसंबर : आज चतुर्दशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 12, शक संवत 1947, मार्गशीर्ष शुक्ल, त्रयोदशी, बुधवार, विक्रम संवत 2082। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 18, जमादि उल्लावल 11, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 03 दिसम्बर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। त्रयोदशी तिथि अपराह्न 12 बजकर 26 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ। भरणी नक्षत्र सायं 06 बजे तक उपरांत कृतिका नक्षत्र का आरंभ। परिधि योग सायंकाल 06 बजकर 10 मिनट तक उपरांत शिव योग का आरंभ। तैतिल करण मध्याह्न 12 बजकर 26 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा रात्रि 11 बजकर 14 मिनट तक मेष उपरांत अपनी उच्च राशि […]

छत्तीसगढ़ में पहली बार 150 मीटर ऊँचाई पर पवन अनुवीक्षण स्टेशन की तैयारी

० मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में-क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी और सीईओ राजेश सिंह राणा के नेतृत्व में राज्य में पवन ऊर्जा संभावनाओं के वैज्ञानिक अध्ययन की शुरुआत ० राजनांदगाँव और कवर्धा के दो संभावित स्थलों का चयन-दो वर्षों तक होगा विस्तृत डेटा विश्लेषण रायपुर। छत्तीसगढ़ अब नवीकरणीय ऊर्जा के एक नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहा है। राष्ट्रीय पवन ऊर्जा संस्थान (National Institute of Wind Energy) (नीवे), चेन्नई ने राज्य में पवन ऊर्जा की वास्तविक संभावनाओं के वैज्ञानिक आकलन के लिए 150 मीटर ऊँचाई पर पवन अनुवीक्षण (Wind Monitoring) स्टेशन स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की हरित ऊर्जा विस्तार नीति […]

कलिंगा विश्वविद्यालय में एल्सेवियर स्कोपस पर हुई एक दिवसीय कार्यशाला

रायपुर। सेंट्रल लाइब्रेरी और रिसर्च विभाग, कलिंगा विश्वविद्यालय ने एल्सेवियर के सहयोग से “प्रवृत्तियों से रूपांतरण तक: शोध प्रभाव के लिए स्कोपस और प्रकाशन अंतर्दृष्टियों का उपयोग” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 28 नवंबर 2025 को कलिंगा विश्वविद्यालय परिसर, नया रायपुर में किया। कार्यशाला हाइब्रिड मोड में आयोजित की गई। इसमें 30 शोधार्थियों, संकाय सदस्यों और पेशेवरों ने प्रत्यक्ष रूप से सक्रिय रूप से भाग लिया, जबकि पूरे भारत से 70 से अधिक प्रतिभागियों ने ऑनलाइन जुड़कर सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्घाटन कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर. श्रीधर द्वारा किया गया, जिन्होंने विश्वविद्यालय की शोध गुणवत्ता, प्रकाशन दृश्यता और शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ाने की प्रतिबद्धता पर प्रकाश […]

नवा रायपुर में डेढ़ एकड़ के कैंपस में बनेगा इंटीग्रेटेड खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला

० मुख्य बजट 2025-26 की एक और बड़ी घोषणा पूर्ण, 46.49 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुसार नवा रायपुर में प्रस्तावित इंटीग्रेटेड खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला सह एफडीए भवन के निर्माण के लिए राज्य सरकार ने 46 करोड़ 49 लाख 45 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। मुख्य बजट 2025-26 के प्रावधान के अनुरूप इस महत्वपूर्ण परियोजना से प्रदेश में खाद्य एवं औषधि परीक्षण क्षमता को नई मजबूती मिलेगी। नवीन इंटीग्रेटेड खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला तथा नवीन एफ.डी.ए. भवन का रायपुर में स्थापना करने हेतु शासन द्वारा नया रायपुर में 1.5 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई गई है। रायपुर स्थित वर्तमान […]

आदिवासी समाज के उत्थान और कल्याण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

०सामुदायिक भवन के प्रथम तल का किया लोकार्पण,सांस्कृतिक भवन सहित विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा ० कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ के बोईरदादर में आयोजित अखिल भारतीय कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने समाज की मांग पर 30 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन के प्रथम तल का लोकार्पण किया। समाज के वरिष्ठजनों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कंवर समाज के पुरोधाओं को नमन करते हुए कहा कि समाज का विकास शिक्षा से ही संभव है। उन्होंने […]

नवाचार केवल प्रयोगशालाओं और कक्षाओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए, इसे समाज से जोड़ना होगा – राज्यपाल डेका

० संस्थान नवाचार परिषद के क्षेत्रीय सम्मेलन का राज्यपाल ने किया उद्घाटन रायपुर। नवाचार केवल प्रयोगशालाओं और कक्षाओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए, इसे समाज से जोड़ना होगा। राज्यपाल रमेन डेका ने आज संस्थान नवाचार परिषद (आईआईसी) के क्षेत्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए उक्त बातें कहीं। इनोवेशन सेल, ऑल इंडिया तकनीकी शिक्षा परिषद शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आज शंकराचार्य व्यावसायिक प्रबंधन एवं प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर में यह सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमंेे राज्यपाल श्री डेका मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।   छोटा सा नवाचार मानव की बड़ी जरूरतों को पूरा करता है श्री डेका ने कहा कि यह सम्मेलन न केवल इस संस्थान के लिए बल्कि […]

शीतकालीन सत्र में SIR के मुद्दे पर हुआ हंगामा, 8 दिसंबर को होगी वंदे मातरम पर चर्चा, पीएम मोदी के संबोधन से होगी शुरुआत

  दिल्ली। लोकसभा में शीत सत्र का पहला दिन एसआईआर के मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ गया था और कुल ऐसा ही हाल आज भी लोकसभा में देखने को मिला। जहां विपक्ष के हंगामे के कारण कोई भी कामकाज नहीं हो सका। वहीं संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में कल से कार्यवाही बिना किसी व्यवधान के चलाने पर सहमति बन गई है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के कमरे में हुई फ्लोर लीडर्स की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस दौरान कई दलों ने सदन की कार्यवाही को नियमित और गंभीर विषयों पर केंद्रित रखने पर सहमति जताई।   8 दिसंबर को ‘वंदे मातरम्’ पर चर्चा बिजनेस […]

प्रधानमंत्री कार्यालय अब कहलाएगा ‘सेवा तीर्थ’ , देश में राजभवनों का नाम लोकभवन किया जाएगा

दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम बदल गया है। अब पीएमओ को ‘सेवा तीर्थ’ के नाम से जाना जाएगा। इसके साथ ही केंद्रीय सचिवालय के नाम में भी बदलाव किया गया है। सचिवालय का नाम कर्तव्य भवन कर दिया गया है। इन बदलावों के साथ-साथ केंद्र सरकार ने देश में राज भवनों का नाम बदल कर लोक भवन करने का भी एलान किया है। इसके पहले दिल्ली में राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ कर दिया गया था। वहीं प्रधानमंत्री आवास अब लोक कल्याण मार्ग कहलाता है। इन बदलावों के बीच उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु समेत देश के 8 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश ने अपने राजभवनों के नाम […]