आज का राशिफल 15 अक्टूबर : शुभ योग का संयोग, मेष मिथुन और मकर राशि को आज मिलेगा शुभ लाभ. जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि, भाग्य आज उपहार दिलाएगा मेष राशि से आज चंद्रॅमा का गोचर शुभ योग बना रहा है। आपको आज बैंकिग के काम में भाग्य सफल बनाएगा। आपकी कोई चिंता परेशानी आज दूर होगी जीवनसाथी से आज उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। आपके घर में कोई शुभ क्रार्यक्रम का संयोग बनेगा। आज परिवार में आपको मान सम्मान मिलेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा, मानसिक भटकाव की वजह से शिक्षा में परेशानी आएगी। आप आज बच्चो से सहयोग पाएंगे। आपको आज उपहार की प्राप्ति होगी। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी माता को जल दें और दीप दिखाएं। वृषभ राशि, आर्थिक लाभ पाएंगे वृषभ राशि के लोगो […]

आज का पंचांग 15 अक्टूबर : आज कार्तिक कृष्ण नवमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति आश्विन 23, शक सम्वत् 1947, कार्तिक, कृष्ण, नवमी, बुधवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 30, रवि उस्सानी 22, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 15 अक्टूबर सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतुः। राहूकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। नवमी तिथि प्रातः 10 बजकर 30 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ। पुष्य नक्षत्र मध्याह्न 12 बजे तक उपरांत श्लेषा नक्षत्र का आरंभ। साध्य योग अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 57 मिनट तक उपरांत शुभ योग का आरंभ। गर करण पूर्वाह्न 10 बजकर 34 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा। सूर्योदय का समय […]

एकता परेड-2025 में छत्तीसगढ़ की झांकी का हुआ चयन — मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई: एकता, विकास और सांस्कृतिक गौरव का संदेश देगा छत्तीसगढ़ की झांकी का प्रदर्शन

० राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता नगर (गुजरात) में दिखेगा बस्तर का बदलता स्वरूप रायपुर। राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर) के अवसर पर गुजरात के एकता नगर (स्टैच्यू ऑफ यूनिटी) में आयोजित होने वाली एकता परेड-2025 में छत्तीसगढ़ राज्य की झांकी का चयन किया गया है। यह जानकारी भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी सूची में दी गई है, जिसमें छत्तीसगढ़ के साथ जम्मू-कश्मीर, गुजरात, महाराष्ट्र, मणिपुर, उत्तराखंड, पुडुचेरी, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, एनडीआरएफ और एनएसजी की झांकियाँ भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के जनसम्पर्क विभाग की पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह चयन […]

बिहार चुनाव : जीतन राम मांझी ने छह उम्मीदवारों की सूची की जारी, अनिल कुमार, ज्योति देवी और दीपा कुमारी को फिर मौका

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जीतन राम मांझी ने अपनी छह उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। गया जी जिले के टिकारी विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक अनिल कुमार को फिर से मौका दिया गया है। बाराचट्टी से ज्योति देवी को उतारा गया है, जो 2020 के विधानसभा चुनाव में भी जीत हासिल कर चुकी हैं। ज्योति देवी केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की समधन हैं। वहीं, इमामगंज से दीपा कुमारी को भी फिर मौका मिला है। गया जी जिले के अतरी विधानसभा सीट से टिकट पाने वाले रोमित कुमार लंदन से एमबीए हैं। गया जी, बोधगया […]

जैसलमेर में चलती बस में लगी आग, 10 से ज्यादा लोगों की जिंदा जलने की आशंका

जैसलमेर। जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक निजी बस मंगलवार दोपहर अचानक भीषण आग की चपेट में आ गई। हादसे में तीन बच्चों और चार महिलाओं समेत करीब 16 यात्री झुलस गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से झुलसे यात्रियों को जोधपुर रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में प्रथम दृष्टया करीब 10 से 12 लोगों के जिंदा जल जाने की आशंका है।   सीएम भजनलाल शर्मा जैसलमेर रवाना जैसलमेर हादसे पर सीएम भजनलाल ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कलेक्टर एसपी से फोन पर बात करके पीड़ितों को हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल […]

मैग्नेटो मॉल के रेस्टॉरेंट में चोरी से मचा हड़कंप, चोर हथोड़े से लॉकर तोड़कर ले गया 2 लाख 31 हजार

रायपुर। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक रेस्टोरेंट में चोरी हो गई है। घटना के बाद पूरे मॉल में हड़कंप मचा हुआ है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। जिसकी तलाश की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, मामला तेलबांधी थाना क्षेत्र का है। जहां स्थिति मैग्नेटों मॉल के एक रेस्टोरेंट में चोरी हुई है। रेस्टोरेंट के कर्मचारी ने ही वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने हथौड़े से लॉकर को तोड़कर उसमें रखे 2 लाख 31 रुपए लेकर फरार हो गया है। घटना के बाद अब इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई […]

स्वस्थ रहने के लिए दैनिक आहार में श्री अन्न शामिल करें: डॉ. खादर वली

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर एवं कृषक कल्याण परिषद (छ.ग.) के सयुक्त तत्वाधान में “श्री अन्न (मिलेट) की उपयोगिता विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन सेमिनार हाल, कृषि महाविद्यालय रायपुर में आज किया गया। इस कार्यक्रम में पदम् डॉ. खादर वली, (मिलेट मैन ऑफ़ इंडिया) ने मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होकर संकाय सदस्यों, शोधार्थियों तथा विद्यार्थियों को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेन्द्र चंद्रवंशी, अध्यक्ष, कृषक कल्याण परिषद एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ आरती गुहे, अधिष्ठाता, डॉ विवेक कुमार त्रिपाठी, संचालक अनुसंधान सेवाये एवं डॉ एस एस टुटेजा, निर्देशक विस्तार सेवाएं उपस्थित थे। मुख्य वक्ता पदम् श्री डॉ. खादर वली ने अपने संबोधन में […]

विश्व मानक दिवस पर मुख्यमंत्री ने दिलाई गुणवत्ता शपथ, कहा — हर क्षेत्र में पारदर्शिता, उपभोक्ता अधिकार और नवाचार सर्वोपरि

० गुणवत्ता और मानक ही आत्मनिर्भर भारत की पहचान — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ० विश्व मानक दिवस के अवसर पर आयोजित मानक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में मानकों का पालन पारदर्शिता, गुणवत्ता और उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा के लिए अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा वस्तुओं को मानक चिन्ह प्रदान कर उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा की जा रही है और इसके माध्यम से मिलावट व नकली वस्तुओं के कारोबार पर प्रभावी रोक लगी है। मुख्यमंत्री श्री साय आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में विश्व मानक दिवस के अवसर पर […]

छत्तीसगढ़ के सामान्य प्रशासन विभाग का अनोखा कारनामा, भाजपा पार्षद को ही दे दी अनुकंपा नियुक्ति

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सामान्य प्रशासन एवं नगरीय निकाय विभाग ने अनोखा कारनामा कर दिखाया है। रायपुर नगर निगम के भाजपा पार्षद को अनुकंपा नियुक्ति के रूप में भृत्य के पद पर नियुक्ति दे दी गयी है। यह नियुक्ति उनके मां की मृत्यु के बाद दी गयी है। किसी जनप्रतिनिधि को नियमतः सरकारी नौकरी नहीं दी जा सकती है। जैसे ही ये बात सामने आई तो छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के कार्यों को लेकर लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं,की इस तरह की गलती कैसे कर सकते हैं। मामले के सामने आने का बाद अब सरकार इस पर क्या एक्शन लेती […]

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की पत्रकारों से चर्चा, बताई विष्णु के सुशासन की तीन घटनाएं

० विष्णु के सुशासन की हकीकत यह तीन घटनाएं बताती है रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पहली घटना बस्तर में गर्भवती मरीज को खटिया पर लादकर चार किमी एम्बुलेंस तक ले जाना पड़ा, वह महिला अस्पताल नहीं पहुंच पाई और गर्भवती महिला का रास्ते में ही गर्भपात हो गया। यह घटना जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के चितालगुर गांव के गुड़िया पदर की है, जहां से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव विधायक है। दूसरी घटना कोरबा की है जहां हरियाणा और देश की ख्याति प्राप्त लोक कलाकार सपना चौधरी के साथ उनके होटल में अभद्रता हुई, उनकी मौजूदगी में कमरे में तोड़-फोड़ हुई। वे जान बचाकर […]