लोकसभा में नहीं पास हो सका नारी शक्ति बिल, किरण रिजिजू का कांग्रेस पर तीखा हमला

  दिल्ली। लोकसभा में हाल ही में संविधान संशोधन से जुड़ा नारी शक्ति बिल पारित नहीं हो सका, जिसके बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। एक ओर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इस पर खुशी जता रही है, वहीं केंद्र सरकार ने इसे महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ बताया है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने राजनीतिक कारणों से इस महत्वपूर्ण विधेयक को पास नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि यह बिल महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने और उन्हें निर्णय प्रक्रिया में अधिक प्रतिनिधित्व देने के लिए लाया गया था, लेकिन विपक्ष के सहयोग न मिलने से यह सफल […]

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर सख्ती: धर्म स्वातंत्र्य विधेयक बना कानून, राजपत्र में हुआ प्रकाशन

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में जबरन या प्रलोभन देकर किए जाने वाले धर्मांतरण पर अंकुश लगाने के लिए लाया गया छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 अब कानून का रूप ले चुका है। विधानसभा से 19 मार्च को पारित इस विधेयक पर 6 अप्रैल को राज्यपाल रमेन डेका के हस्ताक्षर के बाद इसे आधिकारिक रूप से छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित कर दिया गया है। यह विधेयक उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत किया गया था। लंबी चर्चा और विचार-विमर्श के बाद इसे सदन की मंजूरी मिली। सरकार का कहना है कि इस कानून का उद्देश्य धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना और किसी भी तरह के दबाव, भय या […]

आरटीई फीस बढ़ाने की मांग तेज, आज पूरे छत्तीसगढ़ के निजी स्कूल बंद

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों द्वारा आरटीई के तहत प्रवेशित बच्चों की फीस में बढ़ोतरी की मांग अब तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को स्कूल संचालकों, शिक्षकों और स्टाफ ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया, जबकि शनिवार यानी आज पूरे प्रदेश के निजी स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है। छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के नेतृत्व में यह आंदोलन एक मार्च से असहयोग के रूप में जारी है। एसोसिएशन ने साफ किया है कि यदि फीस में वृद्धि नहीं की गई, तो लॉटरी के माध्यम से चयनित बच्चों को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता और सचिव मोती जैन […]

रायपुर समेत छत्तीसगढ़ में बढ़ी गर्मी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी ,अगले 2 दिन लू के आसार

  छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अपना असर तेज कर दिया है। दिनभर चल रही गर्म हवाओं से लोग परेशान हैं और फिलहाल राहत मिलने के आसार कम दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में शुक्रवार को अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ और आने वाले दो दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कुछ इलाकों में अगले 48 घंटों के दौरान लू चल सकती है। इससे लोगों को और अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। राजनांदगांव में […]

बिलासपुर आयुक्त करेंगे वेदांता पावर प्लांट हादसे की जांच

  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सक्ती जिले के डभरा तहसील अंतर्गत सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर लिमिटेड में हुए हादसे की जांच के आदेश जारी किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि 14 अप्रैल 2026 को प्लांट की बॉयलर यूनिट-1 में स्टीम पाइप से जुड़े वाटर सप्लाई पाइप के ज्वाइंट में तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटना घटित हुई। इस दुर्घटना में कई श्रमिकों की मृत्यु एवं बहुत से श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए राज्य शासन द्वारा आयुक्त, बिलासपुर संभाग को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच के लिए निर्धारित बिंदुओं में घटना कब और कैसे घटित हुई, घटना के […]

आज का राशिफल 18 अप्रैल : मेष, वृषभ और मिथुन राशि के जातक आज करियर की उलझन सुलझाने में सफल रहेंगे, जानें आपके सितारे क्या कहते हैं

मेष राशि : आज करियर में नई जिम्मेदारी मिल सकती है आज चंद्रदेव के आपकी ही राशि यानी प्रथम भाव में गोचर करने से आपके भीतर ऊर्जा का जबरदस्त संचार होगा। सूर्यदेव और शुक्रदेव भी लग्न भाव में विराजमान हैं, जो आपके आत्मविश्वास और आकर्षण को गजब का निखार दे रहे हैं। देखा जाए तो, आप अपनी बातों को आज बहुत मजबूती और स्पष्टता से सबके सामने रखेंगे। हालांकि, मीन राशि के बारहवें भाव में नीच के बुधदेव के साथ मंगलदेव और शनिदेव की युति मानसिक उलझन और छिपे हुए तनाव का संकेत दे रही है। जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें, क्योंकि यह ग्रहों का जमावड़ा […]

आज का पंचांग 18 अप्रैल : वैखाश शुक्ल प्रतिपदा तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

अंग्रेजी तारीख 18 अप्रैल 2026 ई.। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसंत ऋतु। राहुकाल सुबह 09:00 से 10:30 बजे तक। प्रतिपदा तिथि दोपहर 02 बजकर 10 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ। अश्विनी नक्षत्र प्रातः 09 बजकर 42 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र का आरंभ। प्रीति योग रात्रि 11 बजकर 56 मिनट तक उपरांत आयुष्मान योग का आरंभ। बव करण दोपहर 02 बजकर 10 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा। महत्वपूर्ण विवरण तिथि शुक्ल प्रतिपदा – दोपहर 02:10 बजे तक, फिर द्वितीया योग प्रीति – रात्रि 11:56 बजे तक, फिर आयुष्मान करण बव – दोपहर 02:10 बजे तक करण बालव – […]

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई: BEO रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आज शिक्षा विभाग में बड़ी ट्रैप कार्रवाई की। बरमकेला खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र जांगड़े को 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इस मामले में उनके सहयोगी संकुल समन्वयक संजय चौहान को भी हिरासत में लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व माध्यमिक शाला झीकीपाली के शिक्षक निरंजन बरिहा ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि मार्च माह में स्वास्थ्य खराब होने के कारण वे अपने सहकर्मी मुकेश सोना के साथ इलाज के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज गए थे। डॉक्टर के नहीं मिलने के कारण वे वापस […]

माँ काली जनकल्याण मंदिर समिति ने मनाया बंगाली नववर्ष

रायपुर। डब्लूआरएस स्थित मां काली मंदिर में लगभग 500 से अधिक परिवारों ने काली माँ की पूजा अर्चनाकर नव वर्ष का स्वागत किया इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई. समिति के अध्यक्ष डॉ देवाशीष मुखर्जी ने कहा कि यह मंदिर 1964 में निर्मित हुई थी जिसे तात्कालिक कर्मचारियों ने अल्प संसाधन के बावजूद एक वृहद काली मंदिर बनाया जिससे कि इस क्षेत्र के सभी भक्तजन मां काली का आशीर्वाद प्राप्त कर सके एवं बांग्ला संस्कृति के साथ रूबरू हो सके इन्हीं उद्देश्यों के साथ समिति का निर्माण किया गया; वर्तमान में यह समिति सामुदायिक भवन के माध्यम से सभी समाज के रीति रिवाज […]

आवारा श्वान के नियंत्रण के लिए प्रदेश के सभी 33 जिलों में स्थापित होगा ऐनीमल बर्थ कन्ट्रोल सेन्टर: मंत्री रामविचार नेताम

0 अब जनजातीय क्षेत्रों के सभी महिला हितग्राहियों को मिलेगा दुधारू गाय, आय में होगी वृद्धि 0 घुमंतू गौ-वंशीय पशुओं के संरक्षण एवं सर्वधन के लिए तेजी के साथ गौधाम निर्माण के निर्देश 0 जलवायु के अनुकूल पशुओं के संवर्धन के लिए भारतीय नस्ल और कृत्रिम गर्भाधान को दिया जाए बढ़ावा 0 पशुधन मंत्री नेताम ने की विभागीय काम-काज की समीक्षा रायपुर.पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि “पशु जन नियंत्रण (श्वान)” के तहत आवारा श्वानों के नियंत्रण के लिए प्रदेश के सभी 33 जिलों में नगरीय निकायों के सहयोग से एनीमल बर्थ कन्ट्रोल सेन्टर स्थापित किया जायेगा। इन सेन्टरों में श्वान जन्म को नियंत्रित करने नसबंदी अभियान चलाया […]