मणिपुर की घटना को लेकर भोपाल में विरोध प्रदर्शन
भोपाल।मणिपुर में लंबे समय से जारी हिंसा, आगज़नी, लूटपाट,हत्याओं और सबसे गंभीर महिलाओं के साथ दुष्कर्मों की न रुकने वाली वारदातों और अफसोसनाक हादसों के विरोध में सारा देश उबल रहा है । दोनों सरकारें नाकाम रही हैं । राज्य सरकार के खिलाफ़ कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण अवाम का आक्रोश चरम पर है । सारे राज्यों में मणिपुर में शांति बहाली के लिए धरने,प्रदर्शन और सदभावना बैठकों का सिलसिला जारी है । इस कड़ी में आज भोपाल के न्यू मार्केट क्षेत्र में अनेक सामाजिक संगठनों तथा कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों ने मौन विरोध प्रदर्शन किया । इसमें सैकड़ों लोगों ने अपने गुस्से का इज़हार किया । इनमें सामाजिक कार्यकर्ता […]



