राजस्थान में मतदान : सचिन पायलट ने किया मतदान, बोले- जनता योजनाओं को ध्यान में रखकर वोट कर रही
नेशनल न्यूज़। राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों में से 199 पर मतदान हो रहा है। बीजेपी और कांग्रेस नेता अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। पल-पल की अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग में बने रहें। पायलट ने किया मतदान सचिन पायलट बोले, जनता केंद्र की नीतियों का आकलन कर रही है। महंगाई और बेरोजगारी को ध्यान में रखते हुए जो केंद्र की सरकार 10 साल से सत्ता में है, जनता उसको ध्यान देते हुए वोट देगी। पायलट बोले, राजस्थान में चुनाव कांग्रेस और बीजेपी के बीच है, जनता योजनाओं को ध्यान रखते हुए वोट करेगी। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए शनिवार सुबह सात बजे से मतदान प्रारंभ […]



