कांग्रेस ने 12 बागी कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित

महासमुंद। जिले के पिथौरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा विधानसभा चुनाव की समीक्षा बैठक रखी. जहां चुनाव की समीक्षा की गई और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने और पार्टी के खिलाफ कार्य करने वाले दर्जनों कार्यकर्ताओं को ब्लॉक कांग्रेस पार्टी ने निष्कासित कर दिया है, जिसमें ब्लॉक सहित जिले और प्रदेश स्तर के नेता भी शामिल हैं. ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि, कुछ लोग पार्टी में रहते हुए पार्टी विरोध कार्य किए और विपक्षी पार्टी का समर्थन किया. कांग्रेस पार्टी ने उन पर कार्रवाई कर 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया है. जिनमें ब्लॉक कांग्रेस के पार्षद देवेश निषाद, पार्षद तरुण पांडे और कांग्रेस नेता राजा बग्गा शामिल हैं.

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड, कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। प्रदेश में कुछ दिनों बाद कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। हालांकि इस सप्ताह तक न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अच्छी ठंड पड़ने की संभावना है। इसके साथ ही कई इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले चार दिनों तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की भी संभावना है। हालांकि बादल […]

रेलवे यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, रेलवे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 18 ट्रेनों को किया रद्द

रायपुर। रेलवे ने रेलयात्रियों को एक बड़ा झटका दिया है दरअसल उत्तर मध्य रेलवे के आगरा रेल मंडल में मथुरा यार्ड का आधुनिकीरण का कार्य किया जाएगा जिसकी वजह से छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 18 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. यह सभी ट्रेनें 27 नवंबर 2023 से 23 मार्च, 2024 तक रद्द रहेंगी. रद्द होने वाली गाड़ियां 1. दिनांक 11, 18 एवं 25 जनवरी, 2024 को अम्बिकापुर से चलने वाली 04043 अम्बिकापुर-निज़ामुद्दीन स्पेशल रद्द रहेगी. 2. दिनांक 09, 16, 23 एवं 30 जनवरी, 2024 को निज़ामुद्दीन से चलने वाली 04044 निज़ामुद्दीन-अम्बिकापुर स्पेशल रद्द रहेगी. 3. दिनांक 23 एवं 30 जनवरी, 2024 को दुर्ग से चलने वाली 12549 दुर्ग-शहीद […]

राज्य दिवस पर भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की संस्कृति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

० नई दिल्ली के प्रगति मैदान के एम्फीथिएटर में छत्तीसगढ़ दिवस समारोह देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे रायपुर।भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2023 में प्रगति मैदान में यह शाम छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला और संस्कृति से भरी शाम थी। छत्तीसगढ़ दिवस समारोह के अवसर पर राज्य के विभिन्न जिलों से आए कलाकारों ने यहां एम्फीथिएटर में अपनी प्रस्तुतियों से सैकड़ों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में छत्तीसगढ़ रेजिडेंट कमिश्नर श्रुति सिंह मुख्य अतिथि थीं और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।मुख्य अतिथि ने छत्तीसगढ़ मंडप का दौरा किया और शिल्पकारों और कारीगरों से बातचीत की। छत्तीसगढ़ पैवेलियन नई दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) के […]

जैतुसाव मठ में एकादशी के दिन हुई तुलसी और शालिग्राम का विवाह

रायपुर। जैतु साव मठ पुरानी बस्ती रायपुर में देवउठनी एकादशी, तुलसी शालिग्राम जी विवाह पूजन बडे ही धुमधाम से मनाया गया , विधिवत विवाह कराया गया, गन्ने का मंडप व भगवान को तेल हल्दी लगाया गया. मंदिर परिसर में महिला मंडली द्वारा विवाह गीत संगीत से सुरमय संध्या बन गई, खिर पुड़ी नैवेद्य इत्यादि भोग लगाया गया , पुजन में सचिव महेन्द्र अग्रवाल, अजय तिवारी, पुजारी सुमित तिवारी, दिपक पाठक,मुंसी धनेन्द्र सिह, रोहित चौबे, शैल अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, व बडी संख्या में जन मान्य उपस्थित थे।

नक्सलियों के प्लांट किए गए आईईडी के चपेट में आने से एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल

नारायणपुर। जिले में नक्सलियों के प्लांट किये गए आईईडी की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई है. वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है. यह मामला छोटेडोंगर थाना इलाके का है. हालांकि इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों के प्लांट किये गए आईईडी की चपेट में आमदई निको माइंस के दो मजदूर आ गए. जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल है. बताया जा रहा है कि आमदई निको माइंस के मजदूर जंगल की तरफ से काम पर जा रहे थे. इसी दौरान मजदूर का पैर पड़ा प्रेशर बम पर पड़ा, जिससे IED ब्लास्ट हुआ. सुरक्षा बल के […]

दबंग पार्षद पर अब तक नहीं हुई कोई कार्रवाई , युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर

भिलाई। भिलाई में थाने के अंदर गुंडागर्दी करने वाले पार्षद अभय सोनी और उसके बेटे की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे नाराज पीड़ित सतपाल सिंह सुसाइड करने सेक्टर-10 मार्केट स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। बाद में मौके पर पहुंचे सांसद विजय बघेल ने उससे फोन पर बात कर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तब जकर सतपाल टावर से उतरा। आरोप है कि पार्षद अभय सोनी और उसके बेटे ने पगड़ी खींचकर सतपाल से मारपीट की थी। इतना ही नहीं थाने के अंदर भी धौंस दिखाई थी। इस मामले में सतपाल पर भी केस दर्ज किया गया है। इससे आहत सतपाल टावर में चढ़कर आरोपियों की गिरफ्तारी […]

kids Special Recipe: चने दाल से बनाएं पिज्जा

सामग्री 1 कप- चने की दाल स्वादानुसार- नमक 2 बड़े चम्मच- वेजिटेबल ऑयल 1 बड़ा चम्मच पिज्जा सॉस 1/2 कप- मॉजरेला चीज़ ग्रेटेड 1- टमाटर 1- शिमला मिर्च 1- प्याज 1 बड़ा चम्मच- कॉर्न 1 छोटा चम्मच- ऑलिव 1 बड़ा चम्मच- चिल्ली फ्लेक्स और ओरेगेनो 1/2 छोटा चम्मच- बेकिंग सोडा 1/2 छोटा चम्मच- नींबू का रस विधि ० सबसे पहले 1 कप पिसी हुई चने की दाल, 3/4 कप गुनगुना पानी, स्वादानुसार नमक, 1/2 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा और 1/2 छोटा चम्मच नींबू का रस डालकर नरम आटा गूंथे। ० इस आटे को गीले कपड़े से ढक कर 20-25 मिनट के लिए अलग रख दें। ० अब पिज्जा निकालें और […]

उत्तरकाशी सुरंग हादसा : 41 जिंदगियां कैद से आजाद होने को बेकरार,बाहर ड्रिलिंग शुरू होने का इंतजार

नेशनल न्यूज़। उत्तरकाशी के सिलक्यारा में सुरंग में फंसे श्रमिकों को निकालने के लिए रेस्क्यू का सामान लेकर आज शुक्रवार को उड़ीसा से एक मालगाड़ी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। बुधवार को गुजराती के वापी से दो ड्रिलिंग मशीन को मंगाने के बाद एक मालगाड़ी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पहुंची थी। यहां से चार ट्रकों से मशीन को उत्तरकाशी भेजा गया था। उड़ीसा से मालगाड़ी पहुंचने के बाद रेस्क्यू उपकरणों को उत्तरकाशी भेजा जाएगा। योगनगरी रेलवे स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक जीएस परिहार ने बताया कि एक मालगाड़ी देर रात तक ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री ने भी डाला डेरा बृहस्पतिवार को बचाव अभियान का निरीक्षण करने के लिए […]

फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का फर्नीचर समेत बाकी सामान जलकर खाक

बिलासपुर। बिलासपुर में एक फर्नीचर दुकान में भीषण आग लग गई है। आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपए का फर्नीचर और बाकी समान जलकर खाक हो गया है। आग लगने का कारण भी अभी नहीं पता चल सका है। मामला सिविल लाइन थाना इलाके का है। सिविल लाइन इलाके के बाबाजी पार्क स्थित फर्नीचर दुकान में यह आग लगी है। घटना की सूचना के करीब आधे घंटे बाद फायर बिग्रेड पहुंची है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।