सनकी प्रेमी युवक ने छठ घाट से लौट रहे एक ही परिवार के 6 सदस्यों को मारी गोली, 2 की मौत
लखीसराय। बिहार के लखीसराय जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेम प्रसंग में एक सनकी प्रेमी युवक ने एक ही परिवार के 6 सदस्यों को गोली मार दी, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, घटना जिले के कवैया थाना क्षेत्र के पंजाबी मोहल्ला की है। बताया जा रहा एक ही परिवार के 6 लोग छठ घाट से लौट रहै थे। इसी दौरान एक युवक उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली मारने वाला आरोपी उनका पड़ोसी अशीष चौधरी है, जिसमें एक तरफा प्यार में […]



