उत्तरकाशी सुरंग हादसा : विदेशी विशेषज्ञों की मदद से जुटेंगी छह टीमें, अब पांच विकल्पों पर शुरू करेंगे काम

नेशनल न्यूज़। सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए अब पहाड़ के ऊपर और साइड से ड्रिलिंग होगी। वर्टिकल ड्रिलिंग के लिए चार स्थानों की पहचान की गई है, वहां तक पहुंचने के लिए ट्रैक बनाने का काम सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को सौंपा गया है। विदेशी विशेषज्ञों की मदद से पांच विकल्पों पर केंद्र और राज्य की छह टीमें रविवार से काम शुरू करेंगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ सिलक्यारा पहुंचेंगे। इंदौर से मंगाई तीसरी अत्याधुनिक बरमा मशीन मौके पर पहुंच गई है। सुरंग बनाने वाली सरकारी कंपनी राष्ट्रीय राजमार्ग एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम लि. ने फंसे श्रमिकों की संख्या […]

Chhath Puja Special : गेहूं के आटे से बनाएं खस्ता ठेकुआ

सामग्री 1/2 कप गुड़ 1/2 कप सूजी 2 कप गेहूं का आटा 1 छोटी चम्मच सौंफ 1 बड़ा चम्मच कटे बादाम 1 बड़ी चम्मच कटी किशमिश 2 बड़ी चम्मच सूखा कद्दूकस किया नारियल 5 पिसी हुई हरी इलायची 1/4 कप देसी घी तलने के लिए घी या तेल विधि ० ठेकुआ बनाने के लिए शुद्ध और साफ गुड़ को बारीक तोड़ लें और 1/4 कप पानी में डालकर घुलने तक पका लें। आंच मध्यम रखें और इसे लगातार कलछी से चलाते रहें। ० गुड़ पिघल जाए तो आंच बंद कर दें और गुड़ वाले पानी को छानकर सभी अशुद्धियों को अलग करें। ० गुड़ के इस घोल में आधा कप […]

आज का इतिहास 19 नवंबर : झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का जन्म 19 नवंबर 1827 को हुआ था

हर साल 19 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जाता है। यह दिन पुरुषों के स्वास्थ्य, लिंग संबंधों में सुधार, पुरुष रोल मॉडल को उजागर करने और पुरुषत्व की सकारात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस उन पुरुषों को पहचानने का भी अवसर है जो समलैंगिक और उभयलिंगी पुरुषों, ट्रांसजेंडर, या मर्दाना गैर-बाइनरी लोगों जैसे पुरुषत्व के पारंपरिक अभिव्यक्तियों में नहीं आते हैं। चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 19 नवंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का जन्म […]

IND v/s AUS FINAL: वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बरसात, हारने वाली टीम को भी मिलेगी मोटी रकम

नेशनल न्यूज़। टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीम फाइनल मुकाबला खेलने के लिए तैयार है। एक दूसरे की रणनीती को तोड़ने के लिए दोनों ही टीमें मैदान में उतरेंगी। ऐसे में भारतीय फैंस जीत की पूरी उम्मीद लगाए बैठे है। वहीं आपको बता दें कि फाइनल में पहुंचनी वाली दोनों ये टीमें जल्द मालामाल होने वाली है। बता दें कि जहां जीतने वाली टीम पर करोड़ों की बरसात होगी वहीं हारने वाली टीम भी मालामाल होगी। आइए जानते हैं कि फाइनल मुकाबला जीतने और हारने वाली टीम […]

आज का राशिफल 19 नवंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए रविवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। शासन में सत्ता का आपको पूरा लाभ मिलेगा और आपको लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, लेकिन आपको नये लाभ के अवसरों को पहचान कर उन पर अमल करना होगा। आर्थिक विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। श्रेष्ठ कार्यों को बढ़ावा दे सकते हैं। पैतृक संपत्ति संबंधित मामलों में आपको सावधान रहना होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप अपने माता-पिता की सेवा करने के लिए भी कुछ समय निकालेंगे, जिससे आप अपने मन में चल रही समस्याओं को लेकर उनसे बातचीत ही कर सकते हैं। वृषभ दैनिक […]

छठ पूजा : आज दिया जाएगा सूर्य को संध्या अर्घ्य, जानिए अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के नियम

वैदिक पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ महापर्व मनाया जाता है, लेकिन इससे दो दिन पहले यानी चतुर्थी तिथि को नहाय-खाय के साथ छठ पूजा की शुरुआत हो जाती है। छठ का पहला अर्घ्य षष्ठी तिथि को दिया जाता है। यह अर्घ्य अस्ताचलगामी सूर्य को दिया जाता है। इस समय जल में दूध डालकर सूर्य की अंतिम किरण को अर्घ्य दिया जाता है। माना जाता है कि सूर्य की एक पत्नी का नाम प्रत्यूषा है और ये अर्घ्य उन्हीं को दिया जाता है। संध्या समय अर्घ्य देने से कुछ विशेष तरह के लाभ होते हैं। इससे नेत्र ज्योति बढ़ती है, लम्बी […]

World Cup Final : विश्व विजेता बनने से सिर्फ एक कदम दूर भारत, आज ऑस्ट्रेलिया के साथ फाइनल मुकाबले में होगी आमने-सामने

स्पोर्ट्स न्यूज़। भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आज होने वाले ब्लॉकबस्टर मैच के लिए तैयार हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजनीति से लेकर बॉलीवुड की हस्तियों सहित करीब एक लाख 30 हजार दर्शक मौजूद रहेंगे। उनके सामने दोनों टीमों के 22 खिलाड़ियों की परीक्षा होगी। सवा लाख से ज्यादा दर्शक भारतीय टीम का समर्थन करेंगे और यही कंगारूओं के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। मैच में होने वाले अलग-अलग कार्यक्रमों के अलावा फैंस की नजर प्लेइंग-11 पर भी है। भारतीय टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन कर रही है। हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद टीम को एक नया संयोजन मिला और यह उससे ज्यादा बेहतर […]

कही-सुनी (19 NOV-23): चुनाव नतीजे से पहले टीएस सिंहदेव ने गरमाया माहौल

रवि भोई की कलम से छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने अपने बयान से एक बार फिर राज्य के राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। कहा जा रहा है कि सिंहदेव ने भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट सेमीफाइनल मैच के घटनाक्रम का उदहारण देकर अपने दिल की बात जुबान पर ला दी। माना जा रहा है कि 2018 में कांग्रेस की सत्ता लाने में खूब मेहनत के बाद भी मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए टकटकी लगाकर पांच साल बिताने वाले सिंहदेव साहब इस बार कोई चूक नहीं करना चाहते हैं। इस कारण कहीं पे निगाहें और कहीं पे निशाना की तर्ज पर विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के पहले ही तीर […]

नक्सली हमले में शहीद जवान को तिरंगा चौक में शहर के लोगों ने दी श्रद्धांजलि

गरियाबंद. जिले में प्रजातंत्र के महापर्व में मतदान कराकर वापस लौट रहे मतदान दल पर माओवादियों द्वारा कायराना पूर्वक हमला किया गया जिसमे भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल का जवान जोगिंदर सिंह आई ई डी ब्लास्ट के चपेट में आकर वीरगति को प्राप्त कर सर्वोच्च बलिदान देकर मतदान दलों के साथ ई वी एम मशीन को बचाया । इनके इस वीरता पूर्वक बलिदान को नगर के पत्रकारों, प्रेस क्लब,पत्रकार संघों ,नगर पालिका अध्यक्ष,पार्षदों सहितनगर के वरिष्ठ नागरिकों ,व्यवसायियों ने तिरंगा चौक पर शहीद के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए मोमबत्ती जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शहीद के सम्मान में वीर शहीद जोगिंदर […]

IND v/s AUS Final: टीम इंडिया की जीत के लिए हुआ हवन, भगवान भोलेनाथ से क्रिकेट प्रेमियों ने की प्रार्थना

नेशनल न्यूज़। रविवार के दिन अहमदाबाद में बने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेला जाएगा। इस महामुकाबले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले फाइनल मैच में भारत की जीत हो इसके लिए कानपुर में क्रिकेट प्रेमियों ने भगवान भोलेनाथ मंदिर में हवन किया। भगवान भोलेनाथ के मंदिर में हवन के दौरान क्रिकेट प्रेमी अपने हाथों में तिरंगा और खिलाड़ियों के पोस्टर लेकर भगवान भोलेनाथ से भारत के जीत की कामना की। क्रिकेट प्रेमियों का कहना था कि जिस तरह से विश्व कप के सभी मैच भारत […]