नक्सली हमले में शहीद जवान को तिरंगा चौक में शहर के लोगों ने दी श्रद्धांजलि
गरियाबंद. जिले में प्रजातंत्र के महापर्व में मतदान कराकर वापस लौट रहे मतदान दल पर माओवादियों द्वारा कायराना पूर्वक हमला किया गया जिसमे भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल का जवान जोगिंदर सिंह आई ई डी ब्लास्ट के चपेट में आकर वीरगति को प्राप्त कर सर्वोच्च बलिदान देकर मतदान दलों के साथ ई वी एम मशीन को बचाया । इनके इस वीरता पूर्वक बलिदान को नगर के पत्रकारों, प्रेस क्लब,पत्रकार संघों ,नगर पालिका अध्यक्ष,पार्षदों सहितनगर के वरिष्ठ नागरिकों ,व्यवसायियों ने तिरंगा चौक पर शहीद के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए मोमबत्ती जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शहीद के सम्मान में वीर शहीद जोगिंदर […]



