आज का राशिफल 20 नवंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए सोमवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप सबका भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। वाणिज्यिक विषयों में गति आएगी और मित्रों के साथ आप कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे। आपको वरिष्ठजनों का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी पद प्रतिष्ठा से कोई अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है और आप किसी से बेवजह लड़ाई झगडे़ में ना पड़े, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। […]

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 22 के बाद बढ़ेगी ठंड, दो दिन तापमान में होगी बढ़ोतरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में मौसम ने भी करवट ले ली है। प्रदेश में लगातार ही तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं दो दिन पहले तक जहां रात का तापमान 15 डिग्री के नीचे पहुंच रहा था तो वहीं अब ठंड में कमी आई है। मौसम विभाग का कहना है कि आज 20 नवंबर से तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। वहीं 22 नवंबर के बाद से तेज ठंड पड़ने के भी आसार नजर आ रहे हैं। बढ़ती ठंड के चलते रायपुर के विभिन्न क्षेत्रों में इन दिनों गर्म कपड़ों के स्टाल सज गए है। गर्म कपड़ों पर उपभोक्ताओं को 20 फीसद तक छूट दी जा रही है। […]

छठ महापर्व : व्रती महिलाओं ने खारुन घाट में उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, लिया छठी माई का आशीर्वाद

रायपुर। पूर्वांचल वासियों ने छठ महापर्व पर खारून घाट में उगते सूर्य भगवान को अर्घ्‍य देकर छठी माई का आशीर्वाद लिया। वहीं आंध्र मूल के लोगों ने कार्तिक सोमवार के मौके पर नदी में दीप दान किया। ऐसी मान्यता है कि सूर्य देव की पूजा करने से तेज, आरोग्यता और आत्मविशवास की प्राप्ति होती है. दरअसल, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रह को पिता, पूर्वज, सम्मान का कारक माना जाता है. साथ ही छठी माता की अराधना से संतान और सुखी जीवन की प्राप्ति होती है. इस पर्व की सबसे बड़ी विशेषता है कि यह पर्व पवित्रता का प्रतीक है.

अब इन ट्रेनों को किया गया रद्द, 25 नबंवर से 04 दिसम्बर तक रद्द रहेगी ट्रेने

बिलासपुर।रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है ।इसी संदर्भ में अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत चंदिया रोड स्टेशन प्री एनआई व एनआई कमीशनिंग के तहत तीसरी लाइन कनेक्टीविटी का कार्य दिनांक 25 नवम्बर 2023 से 04 दिसम्बर 2023 तक किया जायेगा। इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों के परिचालन में गतिशीलता आयेगी। प्रभावित होने वाली गाड़ियों का विवरण इस प्रकार हैः- रद्द होने वाली गाडियां 1) दिनांक 25 नवम्बर 2023 से 04 दिसम्बर 2023 तक चिरमिरी से रवाना होने वाली गाडी […]

ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज़ हॉकी टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ महिला टीम ने दिल्ली को हराकर 2-0 से बनाई बढ़त

रायपुर। भुवनेश्वर ओडिसा में आयोजित ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज़ हॉकी टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ महिला टीम ने अपने पूल के पहले मैच में दिल्ली की टीम को 2-0 से हरा कर प्रतियोगिता ने अपने विजयी दौर की शुरुवात की। छत्तीसगढ़ की टीम ने लगातार तीसरे साल दिल्ली टीम को हराया।इस मैच में पहला गोल बेमेतरा की तुलसी साहू ने और दूसरा गोल बलरामपुर की समला के द्वारा किया गया। इस मैच में छत्तीसगढ़ टीम की रक्षा पंक्ति ने बेहतरीन प्रदर्शन कर दिल्ली टीम के खिलाड़ियों को अपने खेमे से बाहर रखने में अहम भूमिका निभाई।छत्तीसगढ़ टीम में गोलकीपर में सरसींवा की शाहिना परवीन, रायपुर की श्वेता गायकवाड़ , रक्षापंक्ति में रायपुर […]

अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ गतिविधियों में शामिल लोगों को कारण बताओ नोटिस

  रायपुर। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलग्न होने का मामला संज्ञान में आने के बाद कांग्रेस ने राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य पुष्पा पाटले, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष तारकेश्वर गभेल, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के सदस्य दुर्गेश जायसवाल, इंका नेत्री गीतांजली पटेल, प्रदेश कांग्रेस सचिव त्रिलोक श्रीवास, पूर्व प्रत्याशी लक्ष्मीकांता हेमंत साहू, कुरूद नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर, कुरूद जनपद पंचायत अध्यक्ष शारदा देवी साहू, धमतरी जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष भरत नाहर को कारण बताओ नोटिस देकर 24 घंटा में जवाब मांगा।

सीएससी छुरा में पदस्थ महिला डॉक्टर सीमा अलौने ने लगाई फांसी

  गरियाबंद। छुरा के सरकारी अस्पताल में पदस्थ एक महिला मेडिकल डॉक्टर ने बीती रात किराए के मकान में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी मिलने के बाद छुरा पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक छुरा अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर के पद पर पदस्थ डॉक्टर सीमा अलोने उम्र 38 वर्ष ने शनिवार की शाम फांसी लगा ली। डॉक्टर ने अपने सरकारी आवास के आगे ही एक किराए का मकान लिया हुआ था, जहां उनके माता-पिता रहते थे। सरकारी आवास में पति डॉ. भारत भूषण आर्या के साथ रहती थीं। शनिवार शाम जब महिला ने फांसी लगाई तब उनके पति अपने निजी क्लीनिक में […]

छठ महापर्व : व्रती महिलाएं आज डूबते सूर्य को देंगी अर्घ्य , महादेव घाट स्थित खारुन नदी तट पर तैयारियां पूरी

रायपुर। सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा आज रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में धूमधाम से मनाया जाएगा। महादेव घाट स्थित खारुन नदी तट पर बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय समाज के लोग और और छठ व्रती महिलाएं पहुंचेगी। रविवार की शाम और सोमवार की सुबह छठ मैया की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाएगी। रविवार को शाम 5 बजे डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। सोमवार सुबह 6 बजे उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही पूजा का समापन होगा। छठ महापर्व आयोजन समिति महादेव घाट रायपुर इस बार पर्व को मनाने के लिए भव्य तैयारी की है। आकर्षक साज-सज्जा की गई है। व्रतियों के लिए […]

क्रिकेट प्रेमियों ने अग्रसेन चौक स्थित हनुमान मंदिर में टीम इंडिया की जीत के लिए किया हवन-पूजन

भिलाई। दुर्ग जिले के क्रिकेट प्रेमियों ने अग्रसेन चौक स्थित हनुमान मंदिर में टीम इंडिया की जीत के लिए हवन-पूजन किया. क्रिकेट प्रेमियों ने खिलाड़ियों के बैनर लगाकर हनुमान भगवान से भारत के जीत की कामना की और हवन पूजन किया गया. क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि जिस तरह से विश्व कप में सभी मैच भारत ने जीते हैं, ठीक वैसे ही फाइनल मैच भी भारत जीतेगा. क्रिकेट प्रेमी वरुण जोशी ने बताया कि ”इस समय टीम इंडिया अपने पूरे फॉर्म में हैं. सभी खिलाड़ी अपना बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. इसलिए हनुमान मंदिर में हवन कर भारत की जीत के लिए प्रार्थना की है. भारतीय टीम में एक […]

नक्सल प्रभावित क्षेत्र ओड़ आमामोरा में हेलीकॉप्टर से नहीं सड़क मार्ग से पहुंचे मतदान दल, लोकतंत्र के महापर्व में ग्रामीणों ने दिखाया भारी उत्साह

  0 प्राकृतिक सुंदरता में छत्तीसगढ़ के कश्मीर के नाम से मशहूर ग्राम ओढ़ आमामोरा सड़क , स्वास्थ्य, पेयजल, शिक्षा जैसे बुनियादी सुविधाओ की कमी ० 26 वर्ष पहले अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ओंढ़ आमामोरा मे कमार जनजातियों के बीच बिताई थी रात गांव में चौपाल लगाकर सुना था समस्या ० गरियाबंद के युवा कलेक्टर आकाश छिकारा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले चार माह पहले ओड़ आमामोरा मोटरसाइकिल से पहुंचे थे ० जिला प्रशासन के विशेष प्रयास से सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ सड़क निर्माण से गांव में पहुंचेगी विकास की किरण जीवन एस साहू गरियाबंद।उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व के अंतर्गत गरियाबंद जिले के अंतिम छोर […]