पीएम मोदी आज फिर आएंगे छत्तीसगढ़, डोंगरगढ़ में धार्मिक कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार दूसरे दिन यानि आज भी छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। इस बार वे आम सभा नहीं धार्मिक भेंट के लिए आ रहे हैं। मोदी सुबह विशेष विमान से रायपुर आ कर हेलीकाप्टर से सुबह 10:20 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेंगे। जहां वे प्रग्यागिरी में आचार्य विद्या सागर से भेंट करेंगे । और धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। फिर सुबह 11:15 पर डोगरगढ़ से मध्य प्रदेश के सिवनी के लिये रवाना होंगे। सूत्रों के मुताबिक वे डोंगरगढ में प्रज्ञागिरी, मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन करने जा सकते हैं। इसके अलावा आसाम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा भी नरेन्द्र मोदी के साथ डोंगरगढ पहुंच सकते हैं और दोपहर 2 बजे से […]

अहोई अष्टमी आज: पुत्रों की दीर्घायु तथा सौभाग्य के लिए माताएं करेंगी निर्जला व्रत

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को अहोई अष्टमी के रूप मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन अपने पुत्रों की दीर्घायु तथा सौभाग्य के लिए माताएं निर्जला व्रत करती हैं। अहोई अष्टमी पर्व वास्तव में माता और पुत्र के बीच प्रेम का परिचायक है। यदि निःसंतान महिलाएं इस व्रत को करें तो उन्हें भी पुत्र की प्राप्ति होती है। अहोई अष्टमी मुहूर्त इस बार अहोई अष्टमी 5 नवंबर यानि आज मनाई जाएगी। अष्टमी तिथि 4-5 नवंबर को अर्द्धरात्रि बाद 12.59 बजे आरंभ होगी तथा उसका समापन 6 नवंबर को प्रातः 3.18 बजे होगा। इस बार पूजा का मुहूर्त 5 नवंबर को सायं 5.33 बजे से 6.52 बजे […]

आज का राशिफल 5 नवंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए अहोई अष्टमी का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए आवश्यक कार्य पर पूरा फोकस बनाए रखने के लिए रहेगा। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपके कार्यों की कुछ योजनाओं को गति मिलेगी। रक्त संबन्धी रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक विषयों पर आपका पूरा ध्यान रहेगा और आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आपको यदि किसी सम्मान से नवाजा जाए, तो उसमें आप अहंकार ना दिखाएं, नहीं तो समस्या होगी। वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए रहेगा। भाईचारे की भावना आपके मन में बनी रहेगी […]

World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका के साथ आज भिड़ेगा भारत, होगी असली परीक्षा

स्पोर्ट्स न्यूज़। विश्व कप के अपने आठवें मैच में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। टूर्नामेंट का 37वां मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। टीम इंडिया की नजर लगातार आठवीं जीत पर होगी। वह इस विश्व कप में एक भी मैच नहीं हारी है। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका ने दमदार प्रदर्शन किया है। उसने सात में से छह मैच जीते हैं। उसे एकमात्र हार नीदरलैंड के खिलाफ मिली थी। उसकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों काफी खतरनाक है। उसने पिछले चार मैचों में जीत हासिल की है। ऐसे में मजबूत अफ्रीकी टीम के सामने भारतीय खिलाड़ियों की असली परीक्षा होगी। भारतीय टीम सात मैच में सात जीत के […]

नेपाल में एक दिन में तीसरी बार हिली धरती, जाजरकोट और रुकुम में रेस्क्यू जारी

इंटरनेशनल न्यूज़। विनाशकारी भूकंप का सामने कर रहे नेपाल में रविवार सुबह एक बार फिर झटके महसूस किए गए। इस बार तीव्रता 3.6 मापी गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि रविवार सुबह 4:38 बजे भूकंप आया, जिसका केंद्र काठमांडू से 169 किमी उत्तर-पश्चिम में जमीन से 10 किमी की गहराई में था। गौरतलब है कि शुक्रवार देर रात नेपाल में 6.4 तीव्रता का भीषण भूकंप आया था। इसके बाद शनिवार दोपहर को भी 3.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। लगातार भूकंप के झटकों ने नेपाल के लोगों को दहशत में जीने को मजबूर कर दिया है। 159 झटके महसूस हुए नेपाल में शुक्रवार रात 11:47 बजे […]

पीएम मोदी ने कांकेर की बच्ची को पत्र लिखकर पूरा किया वादा, कहा- यह स्नेह और अपनापन राष्ट्र की सेवा में मेरी ताकत है

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में इस हफ्ते उनकी एक चुनावी सभा में उनके ‘स्केच’ के साथ आई लड़की को एक पत्र लिखा है, और कहा कि उसके जैसी बेटियां देश के भविष्य को नयी दिशा प्रदान करेंगी। मोदी ने आकांक्षा (10) को लिखे पत्र में कहा कि उससे मिला “स्नेह और अपनेपन की भावना” राष्ट्र की सेवा करने में उनकी ताकत है। प्रधानमंत्री ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान उसे उनका ‘स्केच’ (रेखा चित्र) लिए देखा था। मोदी ने शुक्रवार को लिखे पत्र में आकांक्षा को धन्यवाद दिया और कहा कि आप जो कांकेर की रैली में स्केच लेकर […]

चुनाव से तीन दिन पहले नक्सलियों ने प्रचार कर रहे बीजेपी नेता की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर ज़िले में आज नक्सलियों ने बीजेपी के जिला पंचायत सदस्य व ज़िला उपाध्यक्ष रतन दुबे की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। खास बात यह कि 7 नबंवर को छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग होनी है और इस दौरान इसी इलाके में भी मतदान होना है। ऐसे में इलाके में दहशत का माहौल है जिसका सीधा प्रभाव मतदान पर पड़ सकता है।   नारायणपुर में नक्सलियों ने भाजपा नेता रतन दुबे पर शाम 5 बजे हमला किया। इस दौरान वे कौशलनार साप्ताहिक बाजार में प्रचार करने बाजार पहुंचे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने बीजेपी नेता की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। […]

शैलेष नितिन त्रिवेदी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार कर रहे हैं जनसम्पर्क

० लोगों से कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने का किया अपील बलौदाबाजार। बलौदाबाजार विधानसभा के कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी शैलेष नितिन त्रिवेदी ने अपने चुनावी अभियान के तहत् 04 नवम्बर को बलौदाबाजार ब्लॉक के अनेको ग्रामो में सघन जनसम्पर्क किया शैलेष नितिन त्रिवेदी ने बलौदाबाजार ब्लॉक के ग्राम मुड़ीपार, कुकुरदी, ढ़नढ़नी, करमनडीह, सरकीपार, सेमराडीह, पिपराही, पड़कीडीह, खपराडीह, करही चण्डी में मतदाताओं से सीधा जनसम्पर्क कर छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार के द्वारा किये जा रहे जन हितैषी कार्यक्रमों एवं आमजनों को प्राप्त होने वाली सुविधाओं को सतत् जारी रखने के लिये लोगों से एक बार फिर से भूपेश बघेल की सरकार बनाने का एवं बलौदाबाजार से कांग्रेस पार्टी का […]

महंत कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने मतदान करने की ली शपथ

रायपुर।शहर के गांधी चौक स्थित महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ में आज मतदान दिवस के उपलक्ष में प्राचार्य डॉक्टर देवाशीष मुखर्जी ने छात्र-छात्राओं को मतदान के लिए प्रेरित किया और शपथ दिलाई। इस मौके पर प्राचार्य ने कहा कि मतदान सभी वयस्क छात्र-छात्राओं का मौलिक अधिकार है जिसे स्वीकार कर पालन करना चाहिए मतदान का महत्व नई सरकार चुनने और जनप्रतिनिधि चुनने के लिए किया जाता है। इन जनप्रतिनिधियों की विधानसभा और संसद में उपस्थित से प्रदेश और देश के विकास के लिए कार्य किए जाते हैं ,योजनाएं बनाई जाती है जो किसी भी विकसित देश के लिए बेहद आवश्यक कार्य हैं। शपथ लेने के बाद छात्र-छात्राओं ने […]

आबकारी आयुक्त ने कुम्हारी स्थित छत्तीसगढ़ डिस्टलरी का निरीक्षण, बिना अनुमति मॉडिफिकेशन को लेकर डिस्टलरी को नोटिस

० आसवक के साथ साथ आसवनी में पदस्थ आबकारी अधिकारियों को भी कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश रायपुर। आगामी विधानसभा निर्वाचन -2023 में स्वतंत्र एवं निस्पच्छ चुनाव हेतु आयोग द्वारा जारी निर्देशों को दृष्टिगत रखते हुए आबकारी आयुक्त  महादेव कावरे द्वारा आज को ज़िला दुर्ग में अवस्थित आसवनी छत्तीसगढ़ डिस्टलरी लिमिटेड कुम्हारी का आकस्मिक दौरा किया गया .इस दौरान उन्होंने स्पिरिट रूम , स्टॉक रूम , बॉटलिंग प्लांट को देखा . प्लांट में पदस्थ अधिकारियों से उन्होंने मदिरा विनिर्माण की संपूर्ण प्रक्रिया से लेकर मदिरा की बॉटलिंग , लोडिंग, स्कैनर के माध्यम से मदिरा का डिस्पैच से संबंधित समस्त प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की .उन्होंने अधिकारियों को […]