रायपुर पुलिस ने की कार्रवाई, नशीली टेबलेट के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया तस्कर

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट/सिरप की अवैध रूप से खरीदी-बिक्री एवं अवैध रूप से इस व्यवसाय में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर अवैध रूप से नशीली टेबलेट/सिरप के कारोबार की सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी क्रम में सूचना प्राप्त हुई कि थाना सरस्वती नगर […]

कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज ने चित्रकोट विधानसभा से सीएम बघेल की मौजूदगी में दाखिल किया नामांकन

रायपुर। कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज ने चित्रकोट विधानसभा से नामांकन दाखिल किया. इस दौरान सीएम भूपेश बघेल और चित्रकोट विधायक राजमन वेंजाम भी मौजूद रहे. वही नामांकन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम बघेल ने कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए वोट मांगा. उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, अमित शाह बोले नगरनार स्टाइल प्लांट का निजीकरण नहीं होगा, लेकिन उसका आदेश कहा है, ये सिर्फ चुनाव तक ही है.   आमसभा को संबोधित करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा, 5 साल तक स्थिति कैसी भी रही, लेकिन हमने काम करके दिखाया. भारतीय जनता पार्टी के लोग बस्तर से दुर्व्यवहार करते थे, फर्जी मुठभेड़ होती थी, यही […]

समाजवादी पार्टी ने 11 सीटों पर तय किए प्रत्याशियों के नाम, जारी की सूची

रायपुर। समाजवादी पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। सूची में 11 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय किए गए हैं। देखें लिस्ट किसे मिली कहां की उम्मीदवारी –    

बीजेपी पर निशाना साधते हुए CM बघेल ने कहा, अमित शाह चुनाव में फायदे के लिए नगरनार के निजीकरण नहीं होने के बात कह रहे हैं

जगदलपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर आज जगदलपुर, चित्रकोट और बस्तर विधानसभा के प्रत्याशियों की नामांकन रैली में शामिल हुए. नामांकन से पहले जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम बघेल ने कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए वोट मांगा. उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, अमित शाह बोले नगरनार प्लांट का निजीकरण नहीं होगा, लेकिन उसका आदेश कहा है, ये सिर्फ चुनाव तक ही है. कार्यक्रम में बस्तर जिले के तीनों प्रत्याशी जगदलपुर से जतिन जयसवाल, बस्तर से लखेश्वर बघेल, चित्रकोट से दीपक बैज, छत्तीसगढ़ प्रभारी सप्तऋषि, पूर्व विधायक रेखचंद जैन के साथ कई स्थानीय नेता मौजूद रहे. नामांकन का आज आखरी दिन है. नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और कोंडागांव में कांग्रेस […]

दंतेवाड़ा और नारायणपुर के बीजेपी प्रत्याशियों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की मौजूदगी में दाखिल किया नामांकन

रायपुर। दंतेवाड़ा के भाजपा प्रत्याशी चैतराम अट्टामी और नारायणपुर भाजपा प्रत्याशी केदार कश्यप ने आज अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया मौजूद रहे. उन्होंने नामांकन के बाद आमसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर हमला बोला. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के अलावा यहां कुछ भी नहीं किया. इस सरकार ने राज्य को गांधी परिवार का एटीएम बना दिया. जनता किसान सभी को छला गया है. यहां की जनता समझ चुकी है, इस बार छलावे में नही आने वाली है. जनता बदलाव के मूड में है. भूपेश बघेल की भ्रष्टाचारी सरकार, वादा खिलाफी वाली सरकार है. कांग्रेस की सरकार आदिवासी विरोधी […]

खाऊ सरकार से ऊब चुकी छत्तीसगढ़ की जनता, भाजपा के पक्ष में है चुनावी माहौल : अनुराग ठाकुर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमला बोला है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता अब उब चुकी है. खाऊ सरकार से, भू-पे से. कांग्रेस ने जिस तरह से संसाधनों को लूटा है, और प्रदेश की ऐसी हालत कर दी है. छत्तीसगढ़ जो बहुत आगे जा सकता था, उसको पीछे की ओर धकेला है. अब छत्तीसगढ़ बर्दाश्त नहीं करेगा. खेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने रायपुर पहुंचने पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के पक्ष में जो चुनावी माहौल बना है, उसके पीछे कारण है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए केंद्र की ओर से […]

CG Accident: यात्री स्लीपर बस पलटने से 30 यात्री घायल, रीवा से दुर्ग जा रही थी बस

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। शुक्रवार सुबह जिले में एक यात्री स्लीपर बस पलट गई. इस हादसे में 30 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसा पेंड्रा-बिलासपुर मार्ग में केंदा घाट में हुआ. मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह बस रीवा से दुर्ग जा रही थी. इस दौरान पेंड्रा-बिलासपुर मार्ग में केंदा घाट में यात्री स्लीपर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बस लगातार 3 बार पलटी. इस घटना में 30 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं. गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल गौरेला रेफर किया गया है. वहीं, कम गंभीर घायलों का केंदा अस्पताल में इलाज जारी है. बताया जा रहा है […]

ED Raid: प्रदेश के कई जिलों में राइस मिलर्स के यहां ED की दबिश, वरिष्ठ बीजेपी नेता के घर भी छापेमारी

रायपुर। ईडी की टीमों ने सुबह से दुर्ग, राजनांदगांव, कोरबा बिलासपुर में राइस मिलर्स को घेरा है। कोरबा में एक राइस मिलर और भाजपा नेता, दुर्ग में एक बड़े मिलर्स, तिल्दा नेवरा में चावल उद्योग के नाम से मिलर्स कारोबारी ठिकानों पर भी ईडी की दबिश की सूचना है। खबर है कि कोरबा जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल मोदी के घर ईडी की एक टीम ने शुक्रवार की सुबह दविश दी है. जहां जांच पड़ताल जारी है. गोपाल मोदी के घर पर रायपुर पासिंग की गाड़ियां खड़ी हैं. सुरक्षा कर्मी को भी तैनात रखा गया है. किसी को भी अंदर से बाहर या बाहर वाले को भीतर प्रवेश करने […]

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने प्रत्याशियों की अपनी पहली सूची जारी की, 16 उम्मीदवारों के नाम तय

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने प्रत्याशियों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है. इस सूची में 16 उम्मीदवारों को मौका दिया गया है. जनता कांग्रेस महामंत्री ने ये सूची जारी की है. लिस्ट में पहले चरण की 20 सीटों में होने वाले चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की गई है. हालांकि इनमें 16 नाम ही शामिल हैं.  

नवरात्रि विशेष : खुले में विराजमान है अंगारमोती माता मंदिर , यहां आने वाले हर श्रद्धालु की मनोकामना होती है पूरी

अंगारमोती माता मंदिर को महानदी के निकट विशाल चबूतरे में प्राण-प्रतिष्ठा किया गया हैं। दंडकारण्य का प्रवेश द्वार एवं वन देवी होने के कारण माता जी का मंदिर निर्माण नहीं कराया गया हैं, माता आज भी खुले स्थान पर विराजित हैं। 400 वर्षों से कश्यप वंश के नेताम परिवार के लोग ही माताजी की पूजा-अर्चना करते आये हैं। मान्यता – कहा जाता हैं अंगारमोती माता और विन्ध्यासिनी माता (बिलाई माता) दोनों सगी बहनें हैं। वे दोनों ऋषि अंगिरा की पुत्री हैं। जिनका आश्रम सिहावा के पास घठुला में स्थित हैं। महानदी के उत्तर दिशा में धमतरी शहर की ओर माता विंध्यासिनी एवं महानदी के दक्षिण दिशा की ओर अंगारमोती माता […]