द्वितीय चरण के लिए नामांकन की प्रकिया शुरू, भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू ने पहले दिन ही भरा नामांकन

  गरियाबंद। जिले में शनिवार 21 अक्टूबर से विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन ( नाम निर्देशन) की प्रकिया शुरु हो गई है। शनिवार को पहले ही दिन राजिम विधानसभा से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी रोहित साहू ने नामांकन दाखिल किया। पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, भाजपा जिला मंत्री महेश यादव, अधिवक्ता प्रशांत मानिकपुरी के साथ वे नामांकन दाखिल करने पहुंचे थे। इस अवसर पर नामांकन भरने के बाद भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू ने मीडिया से बातचीत में कहा की राजिम क्षेत्र की जनता की इस बार स्थानीय विधायक चाहती है, जो उनके पास रहकर उनकी समस्याओं का निराकरण कर सके। सुख दुख में शामिल हो। उन्होंने कहा कि जिले सहित प्रदेश […]

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 83 उम्मीदवारों की सूची जारी की, अब तक 124 नामों का हुआ ऐलान

नेशनल न्यूज़। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 83 उम्मीदवारों की सूची शनिवार को जारी कर दी। एक दिन पहले ही दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी, जिसमें इन नामों पर अंतिम मुहर लगी थी। पहली सूची में भाजपा ने 41 उम्मीदवार घोषित किए थे। भाजपा अब तक 124 नामों का एलान कर चुकी है, जबकि 76 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा होना बाकी है। वसुंधरा झालरापाटन से मैदान में चुनाव की सरगर्मी जब से शुरू हुई, तब से सबसे बड़ा सवाल यही था कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की क्या भूमिका होगी और क्या वे विधानसभा चुनाव लड़ेंगी? भाजपा की दूसरी सूची में […]

कही-सुनी (22 OCT-23 ): कांग्रेस की टिकट में चली क्षत्रपों की

रवि भोई की कलम से कहा जा रहा है कि कई सर्वे और फीड बैक के बाद भी कांग्रेस की टिकटों के बंटवारे में क्षत्रपों की ही चली। हाईकमान ने तो केवल मुहर लगाने का काम किया। ईडी की जद में आने के बाद भी देवेंद्र यादव को भिलाई नगर से फिर टिकट मिल गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने करीबी अटल श्रीवास्तव को कोटा, छाया वर्मा को धरसींवा, गिरीश देवांगन को राजनांदगांव और शैलेश नितिन त्रिवेदी को बलौदाबाजार से प्रत्याशी बनवा दिया। इनके अलावा उनकी पसंद के और भी लोगों को टिकट मिली। खबर है कि मुख्यमंत्री ने नहीं चाहा तो खुज्जी से छन्नी साहू का पत्ता साफ़ हो […]

छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन -2023 : दूरदर्शन एवं आकाशवाणी पर मान्यता प्राप्त दलों को निःशुल्क प्रसारण के लिए मिलेगा समय

रायपुर।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राष्ट्रीय दलों और संबद्ध राज्य के मान्यता प्राप्त राज्यीय राजनीतिक दल को दूरदर्शन और आकाशवाणी पर निःशुल्क प्रसारण के लिए समय उपलब्ध कराने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को दूरदर्शन एवं आकाशवाणी पर निःशुल्क प्रसारण के माध्यम से मतदाताओं को अपनी नीतियों और कार्यक्रमों, घोषणा पत्रों और प्रमुख मुद्दों के संबंध में अपने विचारों के बारे में जानकारी देने का अवसर प्राप्त होता है। निर्वाचकों के लिए भी विभिन्न दलों के नीति संबंधी मुद्दों को समझने के लिए यह सूचना का महत्वपूर्ण स्त्रोत होता है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा निर्वाचन-2023 हेतु सभी राष्ट्रीय […]

छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 : निर्वाचन कार्य में नियोजित अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगी निःशुल्क चिकित्सा सुविधा

० स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने जारी किया आदेश रायपुर।विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए निर्वाचन कार्य में नियोजित शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्य के समस्त शासकीय चिकित्सालयों में निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य के शासकीय अस्पतालों में आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं होने अथवा आपातकालीन स्थिति के लिए अधिकारी-कर्मचारी राजधानी रायपुर के 4 तथा राज्य के बाहर 2 निजी अस्पतालों में अपना इलाज करा सकेंगे। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आयोग के निर्देश पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। निर्वाचन कार्य में आदेशित अधिकारियों-कर्मचारियों […]

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ चार साल बाद लौटे वतन

इंटरनेशनल न्यूज़। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ आज यानी शनिवार को चार सालों के निर्वासन के बाद वापस पाकिस्तान लौट आएं हैं। बीते चार सालों से वह लंदन में रह रहे थे और वहीं अपनी बीमारी का इलाज करा रहे थे।   पूर्व कानून मंत्री सीनेटर आजम तरार और पार्टी नेताओं सहित पीएमएल-एन सुप्रीमो की कानूनी टीम उनके स्वागत के लिए हवाई अड्डे पर मौजूद है। तरार ने कहा कि नवाज के आगमन पर उनसे राजनीतिक और कानूनी मुद्दों पर सलाह ली जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री वीआईपी लाउंज में जाएंगे। पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) सुप्रीमो नवाज शरीफ के समर्थक उनके आगमन से पहले लाहौर […]

ISRO ने अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक की गगनयान की पहली टेस्ट फ्लाइट, भारत ने रचा इतिहास

श्रीहरिकोटा। महत्वाकांक्षी गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम से जुड़े पेलोड के साथ उड़ान भरने वाले परीक्षण यान का शनिवार पूर्वाह्न 10 बजे सफल प्रक्षेपण किया गया। रॉकेट का प्रक्षेपण पहले शनिवार सुबह आठ बजे के लिए निर्धारित था, लेकिन बाद में इसे दो बार कुल 45 मिनट के लिए टाला गया। इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने बाद में बताया कि किसी विसंगति के कारण प्रक्षेपण तय कार्यक्रम के अनुसार नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि टीवी-डी1 रॉकेट का इंजन तय प्रक्रिया के अनुसार चालू नहीं हो सका था। इसके बाद, इसरो ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘प्रक्षेपण रोके जाने के कारण का पता लगा लिया गया है और […]

बिलासपुर पुलिस के निजात अभियान के जन- जागरूकता व काउंसलिंग के माध्यम से सैकड़ों लोगों को मिली नशे से निजात और जीवन जीने की नई दिशा

  ० नशे से दूर हो ऑटो पार्ट्स का व्यापारी वापस अपने चौपट व्यवसाय को संभाला, तो बचपन से नशे का आदी युवक सैलून से रोजी कमा रहा और एक अन्य युवक बर्फ गोले का ठेला लगा रहा बिलासपुर। आईजी अजय यादव एवं एसपी संतोष सिंह के निर्देश पर बिलासपुर जिले में नशे के विरूद्ध निजात अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के राजपत्रित अधिकारियों के सुपरविजन में सभी थाना प्रभारियों द्वारा लगातार अपने अपने क्षेत्र में कड़ी कार्यवाही के साथ नशे विरुद्ध जन-जागरूकता एवं आदी लोगों का काउंसलिंग किया जा रहा है। अभियान में ताबड़तोड़ कार्यवाही के कारण जिले में अपराधों में काफी कमी आई हैं। […]

सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी पर किया पलटवार, कहा -केंद्र सरकार ने राज्य में नक्सलवाद को रोकने में कोई भूमिका नहीं निभाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने राज्य में नक्सलवाद को रोकने में कोई भूमिका नहीं निभाई, क्योंकि 2014 और 2018 के बीच भाजपा की डबल इंजन की सरकार के दौरान नक्सली हिंसा की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही थी। बघेल ने दावा किया कि उनकी सरकार की विकास, विश्वास और सुरक्षा की तीन-आयामी रणनीति ने माओवादियों को पीछे धकेल दिया है। ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक साक्षात्कार में बघेल ने यह भी कहा कि अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के सत्ता में आने पर वह मुख्यमंत्री बने रहेंगे या नहीं, इस बात का […]

आचार संहिता के बीच छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से पुलिस विभाग में इन पदों पर भर्ती के दिए निर्देश

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से कहा है कि पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर सहित पुलिस विभाग के अन्य पदों पर जिन लोगों का इंटरव्यू में चयन हो चुका है उनकी नियुक्ति का आदेश चुनाव आयोग से अनुमति लेकर जारी करे। मालूम हो कि सन् 2018 में एसआई, सूबेदार, प्लाटून कमांडर सहित 975 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई थी। लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण और मुख्य परीक्षा के बाद इस वर्ष मई महीने में सफल प्रतिभागियों की सूची जारी की गई और सितंबर माह में 1500 अभ्यार्थियों का साक्षात्कार लिया गया।   इसके पहले भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए 721 प्रतिभागियों ने हाईकोर्ट में […]