गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत करेगी कांग्रेस, जानें क्या है मामला
रायपुर। राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अमित शाह ने राजनांदगांव में सांप्रदायिक तनाव भड़काने के लिये योजनाबद्ध तरीके से भाषण दिया हम चुनाव आयोग से अपेक्षा करेंगे की वह स्वयं संज्ञान ले और अमित शाह पर कार्यवाही करे कांग्रेस पार्टी भी इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करेगी। अमित शाह छत्तीसगढ़ आये थे, ईडी के रट्टू तोते की भांति एक बार फिर से ईडी की लिखी पटकथा के आधार पर कांग्रेस पर झूठे आरोप लगा कर गये। अमित शाह बड़ी बेशर्मी से देश की सबसे ईमानदार सरकार जिसकी योजनाओं का शत प्रतिशत हिस्सा सीधे हितग्राहियों के […]



