नवरात्रि विशेष : दंतेवाड़ा के दंतेश्वरी मंदिर में गिरा था माता सती का दांत , छत्तीसगढ़ के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में स्थित है, दंतेश्वरी माता मंदिर। कहा जाता है कि यहाँ माता सती का दाँत गिरा था। यही कारण है कि इस जिले का नाम भी दंतेवाड़ा हो गया। बस्तर क्षेत्र की सबसे पूज्य और सम्मानित देवी हैं दंतेश्वरी माता। यह मंदिर छत्तीसगढ़ के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है जो हिंदुओं और विशेष तौर पर छत्तीसगढ़ के आदिवासियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। दंतेश्वरी माता मंदिर का इतिहास : पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जब भगवान विष्णु ने भगवान शिव के प्रचंड क्रोध को शांत करने के लिए माता सती की मृत देह को कई भागों में विभाजित कर दिया था। इसी कारण जहाँ भी माता […]

कोलकाता में दुर्गा पूजा की धूम, बना अयोध्या का भव्य राम मंदिर, दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करेंगे अमित शाह

नेशनल न्यूज़। भले ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन अगले साल होगा, लेकिन उससे पहले कोलकाता में उसी थीम पर बनाए गए दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को करेंगे। इसके लिए संतोष मित्रा स्क्वायर पूजा समिति के आयोजकों ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। इस बार पं. बंगाल के कलाकारों ने पंडालों में विश्वकप के थीम को भी उकेरा है।   बंगाल की दुर्गा पूजा अपनी थीम के लिए विश्व प्रसिद्ध है। देश और दुनिया के लोग यहां पंडालों की सजावट देखने आते हैं। कोलकाता की लाइफ लाइन रही ट्राम सेवा इस वर्ष अपनी 150वां वर्षगांठ मना रही है। इस बारे में […]

निठारी कांड : हाईकोर्ट ने दोनों आरोपी सुरेंद्र कोली और पंढेर को किया दोषमुक्त, मिली थी फांसी की सजा

नेशनल न्यूज़। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नोएडा के चर्चित निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली को दोषमुक्त कर दिया है। कई दिनों तक चली बहस के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित कर लिया था। सोमवार को हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। कोर्ट ने सुरेंद्र कोली को दोषमुक्त कर दिया। निचली अदालत ने उसे फांसी की सजा सुनाई थी। इसके खिलाफ उसने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। कोठी D 5 के मालिक मोनिंदर सिंह पंढेर को भी कोर्ट ने बरी कर दिया है। न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति एसएएच रिजवी की अदालत ने यह फैसला सुनाया। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निठारी कांड के आरोपी मनिंदर सिंह पंढेर व सुरिंदर […]

World cup 2023: अफगानिस्तान ने किया बड़ा पलटवार, रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 69 रन से हराया, अब पॉइंट टेबल में हुआ बदलाव

स्पोर्ट्स न्यूज़। विश्व कप 2023 का रोमांच अब फैंस के सिर चढ़कर बोलने लगा है। रविवार को एक रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान ने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को 69 रन से हरा दिया। यह इस विश्व कप का पहला उलटफेर रहा। हशमतुल्लाह शाहिदी की टीम ने 2015 के बाद वनडे विश्व कप में पहली जीत हासिल की। इस हार से इंग्लैंड के सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने की उम्मीदों को झटका जरूर लगा है। हालांकि, अभी यह कहना जल्दबाजी होगी, क्योंकि अभी भी टीम के पास छह मैच बचे हैं और यहां से जोस बटलर की टीम को सभी मैच जीतने होंगे। इस बार विश्व कप 10 टीमों के बीच राउंड […]

महादेव ऑनलाइन सट्टा मामला : ED ने सौरभ चंद्राकर बिजनेस पार्टनर दीपक सावलानी के यहां दी दबिश

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में ईडी ने अब से कुछ देर पहले दुर्ग भिलाई मे बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम में सफाई का बड़ा ठेकेदार नेहरू नगर ईस्ट निवासी दीपक सावलानी उर्फ जयदीप के ठिकानों पर ईडी ने दबिश दी है।ननि भिलाई और रिसाली में पार्कों की कुर्सियां और झूले सप्लाई करने से शुरुआत की। महादेव बैटिंग एप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर के बिजनेस पार्टनर दीपक सावलानी के नेहरू नगर स्थित निवास पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापा मारा है. दीपक सावलानी जूस फैक्ट्री में सौरभ चंद्राकर का पार्टनर था. दीपक सावलानी ने अपना नाम बदलकर दुबई में डेरा डाला था.   उसके बाद महादेव के […]

व्रत स्पेशल रेसिपी: अरबी कोफ्ता और मिंट योगर्ट डिप

सामग्री 250 ग्राम अरबी 3-4 टेबल स्पून कुट्टू का आटा 1 हरी मिर्च 1/2 इंच अदरक, बारीक कटा हुआ 1 टी स्पून अजवाइन जरूरत के मुताबिक सेंधा नमक तेल डिप बनाने के लिए: पुदीने की पत्तियां 100 ग्राम दही 50 ग्राम खीरा, टुकड़ों में कटा हुआ गार्निशिंग के लिए अनार अरबी कोफ्ता और मिंट योगर्ट डिप बनाने की वि​धि 1.अरबी को फ्राई पैन या प्रेशर कुकर में नरम होने तक उबाल लें। 2.अरबी को ​छील लें और इसमें सभी सामग्री डालें। 3.इसको मैश करें और सभी चीजों को अच्छे से मिला लें। 4.कोफ्ते बनाते वक्त अपनी हथेलियों में तेल लगा लें ताकि मिश्रण चिपके नहीं। 5.लम्बाई में कोफ्ते बनाएं और […]

पूर्व सीएम रमन सिंह आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भरेंगे नामांकन, राजनांदगांव पहुंच रहे शाह

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। बता दें कि प्रदेश में दो चरणों में मतदान होने है। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को तो वहीं, दूसरे चरण का चुनाव 17 नवंबर को दोगा। इसी बीच पार्टीयों ने चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। इसी बीच आज एक बार फिर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज चुनावी शंखनाद करने छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। अमित शाह 11.45 बजे रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद 12.20 पर हेलीकॉप्टर से राजनांदगांव पहुंचेंगे। बता दें कि अमित शाह पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे।  

नवरात्र के नव उमंग के साथ छत्तीसगढ़ी अग्रवाल अग्र युवा मंच ने मनाई अग्रसेन जयंती

० पुरुषों के साथ महिलाओ ने भी पहना अग्र गौरव पगड़ी रायपुर। छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज के अग्र युवा मंच द्वारा प्रथम पुरुष महाराजाधिराज श्री अग्रसेन महाराज जी की जयंती के अवसर पर पुरानी बस्ती स्थित अग्रसेन महाविद्यालय से घोड़े बग्घी, गढ़वा बाजा,राउत नाचा के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली। आज सुबह अग्रसेन जयंती के अवसर पर गुढ़ियारी इकाई में केंद्रीय अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल की उपस्थिति में इकाई अध्यक्ष राजेश अग्रवाल व समिति गौरव पूजन व भोग प्रसादी रखा गया उसके पश्चात कोटा से बाइक रैली की शक्ल में अग्रवाल बंधु मुख्य कार्यक्रम पुरानी बस्ती अग्रसेन महाविद्यालय पहुंचे। शंकर नगर इकाई ने अध्यक्ष संजय अग्रवाल व केंद्रीय उपाध्यक्ष धीरज अग्रवाल […]

भाजयुमो पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय रोहरा ने पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह से मुलाकात कर दी जन्मदिन की बधाई

  गरियाबंद। रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह रहा। प्रदेश के दूर दराज क्षेत्र से भी लोग पूर्व मंत्री सिंह को बधाई देने और मिलने पहुंचे थे। इस अवसर पर भाजयुमो पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय रोहरा, भाजपा आई टी सेल के जिला संयोजक सागर मयाणी, प्रतीक सिंह रविवार शाम पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह से उनके राजनांदगांव निवास में सौजन्य मुलाकात की और उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। पूर्व सीएम की स्वस्थ एवम दीर्घायु जीवन की कामना की।

केदारनाथ में हुई इस सीजन की पहली बर्फ़बारी, दिखा अद्भुत नजारा

नेशनल न्यूज़। राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत के मौसम ने करवट ले ली है। इस बीच हिमालय में भी बर्फ बारी शुरू हो गई है। मौसम का मिजाज बदलते ही केदारनाथ धाम में इस सीजन की पहली बर्फबारी का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। धाम में बर्फबारी से ठंड भी बढ़ गई, लेकिन यहां श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। बर्फबारी का श्रद्धालुओं ने खूब लुत्फ उठाया। प्रदेश के कुछ जिलों में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। कई जगह बूंदाबांदी हुई। बता दें कि बिते शनिवार को केदारनाथ में दोपहर से अपराह्न बाद तक तीन घंटे तक बारिश हुई। इस दौरान ऊपरी पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी हुई। […]