बिलासपुर : चेकिंग अभियान में पुलिस ने 93 लाख के गहने और 5 लाख से ज्यादा नगदी किए जब्त
बिलासपुर। राज्य में होने वाले चुनाव को लेकर न्यायधानी पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस ने जिले में चल रही चेकिंग अभियान के दौरान दो अलग अलग कार्रवाई में 93 लाख की सोने-चांदी की ज्वेलरी और दूसरी कार्रवाई में 5 लाख 61 हजार नगदी जब्त किया गया। मामले में वैध दस्तावेज नहीं होने से ज्वेलरी जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दरअसल, निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद आईजी रेंज बिलासपुर अजय यादव एवं एसपी संतोष सिंह के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो के 14 स्थानो पर आकस्मिक चेकिंग पॉइंट लगाया गया। थाना सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में देवकीनंदन चौक […]



