बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा: कांग्रेस टिकिट के लिये लोकेन्द्र कोमर्रा के समर्थन में आये क्षेत्र के वरिष्ठ जन, दीपक बैज से की मुलाकात
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में विधानसभा निर्वाचन सम्बन्धी तारीखों की घोषणा के बाद भी अब तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं कर पाई है जबकि इस मामले में भाजपा आगे है। विभिन्न विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की टिकिट के लिये घमासान जारी है। जिले की दो विधानसभाओं में से जहां राजिम में प्रत्याशी का एक ही नाम तय माना जा रहा है वही बिन्द्रानवागढ़ में 20 से अधिक दावेदारों के बीच तीन नाम ज्यादा चर्चित है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा गोवर्धन सिंह मांझी के नाम की घोषणा के बाद यहां उलझन और बढ़ गई है। इस सबके बीच जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व अठारह गढ़ गोंड […]



