बिग बॉस फेम अर्चना गौतम पहुंची रायपुर, जारी हुआ था समन, कोर्ट में हुई पेश

रायपुर। अर्चना गौतम आज रायपुर पहुंची है. उन्हें कोर्ट से समन जारी हुआ था. इसी वजह से वे रायपुर कोर्ट में पेश हुई है. बता दें, बिग बॉस 16 फेम टीवी एक्ट्रेस अर्चना गौतम ने साल 2021 में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी। हाल ही में वह नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पहुंचीं, तो वहां उनके साथ बदसलूकी की गई। अर्चना गौतम ने 10 अक्टूबर को महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस से सुरक्षा मांगी थी। अर्चना गौतम ने कहा कि, मैं 09.10.2023 को दी गई रजिस्टर्ड पुलिस कंप्लेंट पर अपना डिटेल्ड स्टेटमेंट रिकॉर्ड करवाने दिल्ली जाना चाहती हूं…इसलिए मैंने महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस से सुरक्षा मांगी है। क्योंकि मुझे […]

ओलिंपिक 2028 : 128 साल बाद ओलिंपिक में क्रिकेट की वापसी, लॉस एंजिलस में होंगे खेल

स्पोर्ट्स न्यूज़। क्रिकेट को 128 साल बाद ओलंपिक में शामिल किए जाने की मंजूरी मिल चुकी है। 2028 के लॉस एंजिलस ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के कार्यकारी द्वारा क्रिकेट को लॉस एंजिलस ओलंपिक में शामिल करने की मंजूरी दे दी गई है। इसकी घोषणा शुक्रवार को मुंबई में कार्यकारी बोर्ड की बैठक के दूसरे दिन के बाद की गई। क्रिकेट इससे पहले 1900 के पेरिस ओलंपिक में खेला गया था। यानी 128 साल बाद इसकी ओलंपिक में वापसी होगी। IOC अध्यक्ष थॉमस बाख ने क्या कहा? आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाख ने कहा कि कार्यकारी बोर्ड के अधिकारियों ने बेसबॉल/सॉफ्टबॉल, फ्लैग फुटबॉल, स्क्वैश और लैक्रोस […]

दिल्ली शराब घोटाला : ‘आप’ सांसद संजय सिंह को कोर्ट ने दिया झटका, 27 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत बढ़ाई

नेशनल न्यूज़। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने 27 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। वहीं, संजय सिंह ने दिल्ली अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया। उन्होंने ट्रायल कोर्ट द्वारा उन्हें दी गई रिमांड को भी चुनौती दी है। उधर, ईडी ने आरोप लगाया है कि सिंह ने अब समाप्त हो चुकी दिल्ली शराब नीति को तैयार और लागू कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसका उद्देश्य कथित तौर पर कुछ शराब निर्माताओं, थोक और खुदरा विक्रेताओं को लाभ पहुंचाना था। राज्यसभा सांसद संजय सिंह को उनके आवास पर केंद्रीय एजेंसी […]

सोनीपत: केएमपी पर ट्रक और पिकअप की टक्कर, पांच लोगों की मौत, 11 घायल

नेशनल न्यूज़। सोनीपत के कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे (केएमपी) पर खरखौदा क्षेत्र के गांव पिपली के पास खड़ी महिंद्रा पिकअप गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक समेत उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। वह उत्तर प्रदेश के लखीमपुर व हरदोई से पिकअप में सवार होकर झज्जर के गांव रैया आ रहे थे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को खरखौदा के फिरोजपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया, जहां से उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार झज्जर के गांव रैया […]

आचार संहिता के साए में मनेगी नवरात्रि, नवरात्र में दुर्गा स्थापना, रास गरबा और मूर्ति विसर्जन के लिए गाइडलाइन जारी

रायपुर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू की जा चुकी है। ऐसे में नवरात्र से लेकर दशहरे का पर्व इस वर्ष आचार संहिता के साये में रहेगा। वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने नवरात्र को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है। नवरात्र में दुर्गा स्थापना, रास गरबा और मूर्ति विसर्जन के लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई है। सुबह 6:00 से रात 10:00 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग होगा। डांडिया, रास गरबा में हर किसी की एंट्री नहीं होगी। जिनके पास, पास होंगे केवल वही लोग आयोजन में हिस्सा ले सकेंगे। वहीं दुर्गा पंडालों में केवल धार्मिक गाने बजेंगे। नियम विरुद्ध डीजे धुमाल बजाने पर जप्ती की […]

विधानसभा चुनाव 2023 : पहले चरण की 20 सीटों के लिए आज से नामांकन शुरू

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनाव की घोषणा हो चुकी है. इसी कड़ी में पहले चरण की 20 सीटों के लिए आज से नामांकन शुरू होगा. जिसमें बस्तर संभाग और राजनांदगांव के कवर्धा जिले की सीटें शामिल हैं. ये प्रक्रिया एक सप्ताह तक चलेगी. नामांकन दाखिल करने की आखरी तारीख 20 अक्टूबर निर्धारित है. प्रत्याशी सुविधा एप के माध्यम से ऑनलाइन नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं. नामांकन के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 10 हजार रुपये, आरक्षित वर्ग के प्रत्याशी को 5 हजार रुपये की जमानत राशि जमा करनी होगी. बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 की घोषणा 9 अक्टूबर को […]

विधानसभा चुनाव 2023 : आम आदमी पार्टी ने जारी की तीसरी लिस्ट, 11 प्रत्याशियों के नाम शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में आप ने कुल 11 प्रत्याशियों का नाम शामिल है. पार्टी ने इससे पहले जो उम्मीदवारों की घोषणा की थी उस पहली सूची में 10 और दूसरी सूची में 12 प्रत्याशियों का नाम शामिल था. बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) दूसरी बार चुनावी मैदान में उतरी है. दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने के बाद अब आप का छत्तीसगढ़ में फोकस है। आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रत्याशियों के दूसरी लिस्ट में कुल 11 नाम शामिल हैं. जिसमें बैकुंठपुर से […]

शारदीय नवरात्रि 15 से : इस दिन बनेगा शुभ योग, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। इसकी शुरुआत प्रतिपदा तिथि से होती है और इस दिन घटस्थापना करके माता शैलपुत्री की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो व्यक्ति मां दुर्गा की सच्चे मन से उपासना करता है। उसके सभी काम सिद्ध हो सकते हैं और जीवन में चल रही परेशानियों से भी छुटकारा मिल सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शारदीय नवरात्रि के दिन कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इन योगों में पूजा करने से दोगुने फल की प्राप्ति हो सकती है।ऐसे में इस दिन कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है। इसके बारे में जानना जरूरी है। […]

सर्व पितृ अमावस्या 14 को , क्यों किया जाता है त्रिपिंडी श्राद्ध, जानें क्या है महत्व

हिंदू पंचांग के अनुसार आश्विन माह की अमावस्या तिथि को सर्व पितृ अमावस्या है। इस दिन पितरों का श्राद्ध करना बहुत शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। जिनकी मृत्यु अमावस्या तिथि, पूर्णिमा और चतुर्दशी तिथि के दिन हुई हो। उनका श्राद्ध मुख्य रूप से करना चाहिए। जिस भी पितृ का श्राद्ध नहीं किया जाता है, उनकी आत्मा को शांति नहीं मिलती है। यही कारण है कि पूरे साल में 15 दिन पूर्वजों के श्राद्ध के लिए समर्पित है। वैसे तो पितरों की आत्मा की शांति के लिए कई तरह के श्राद्ध किए जाते हैं। जिसमें से एक त्रिपिंडी श्राद्ध भी शामिल है। इसके बारे में जानना बेहद जरूरी है। आइए […]

Recipe of the day: प्याज की चटनी

सामग्री प्याज- 4 हरी मिर्च- 3 टमाटर- 2 नमक- स्वादानुसार नींबू का रस- 2 चम्मच हरा धनिया- आधा कप विधि ० चटनी बनाने के लिए सबसे पहले सभी सामान इकट्ठा कर लें और प्याज के छिलके उतारकर धो लें। फिर एक बाउल में बारीक काट लें और फिर सभी सामग्रियों को काटकर रख लें। ० अब एक जार में हरा धनिया, हरी मिर्च, नमक और लाल सूखी मिर्च डालकर दरदरा पेस्ट बना लें। फिर पेस्ट को एक बाउल में निकाल लें। ० इस दौरान गैस पर एक पैन गर्म करने के लिए रखें और फिर प्याज डालें। कुछ देर के लिए पकाएं और फिर दरदरा मिश्रण डालकर हल्की आंच पर […]