गंगाजल से लेकर कफन तक में जीएसटी वसूल रही मोदी सरकार: कांग्रेस

  रायपुर। राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद आये थे, वे एक बार फिर झूठ परोस गये। जिन रविशंकर की आजकल भाजपा में कोई नहीं सुन रहा है। वे छत्तीसगढ़ की जनता को झूठ सुनाने आये थे। रविशंकर मुद्दाविहीन भाजपा के प्रलापों को आगे बढ़ा गये। रविशंकर प्रसाद और भाजपा जवाब दें- 1 रमन सिंह के और उनके मंत्रियों के 1 लाख करोड़ के घोटाले पर क्यों चुप है रविशंकर प्रसाद? बतायें 36000 करोड़ के नान घोटाले और 6200 करोड़ के चिटफंड घोटाले, पनामा पेपर घोटाले पर मोदी सरकार जांच क्यों नहीं […]

प्रदेश में पहले चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी, पहले दिन किसी प्रत्याशी ने नहीं किया नामांकन पत्र दाखिल

रायपुर।छत्तीसगढ़ में विधानसभा आम निर्वाचन के पहले चरण के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया की शुरूआत हो गई। पहले दिन 20 विधानसभा सीटों के लिए किसी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। प्रथम चरण में बस्तर संभाग की 12 समेत राजनांदगाँव, , मोहला -मानपुर -अंबागढ़ चौकी , खैरागढ़- छुईखदान- गंडई तथा कबीरधाम जिलों के 08 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया जाना है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में दो चरणों में हो रहे निर्वाचन के पहले चरण की 20 सीटों के लिए 20 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरे जा सकते हैं। 21 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की […]

विधानसभा चुनाव 2023 : जनता कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की, 32 सीटों में इन्हें मिली उम्मीदवारी

रायपुर। जनता कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष सोनवानी ने आज राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. महताब रॉय एवं राष्ट्रीय महासचिव अमित वर्मा और प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अनुमोदन पश्चात छत्तीसगढ़ में आगामी 2023 विधानसभा चुनाव हेतु 32 विधायक प्रत्याशियों की प्रथम सूची जारी की। सोनवानी ने बताया कि लगभग सभी 90 सीटों पर जनता कांग्रेस पार्टी अपने उम्मीदवार खड़े करने जा रही है। सभी वर्गों को ध्यान में रखकर प्राथमिकता के संकल्प के साथ भय भूख और भ्रष्टाचार मिटाने का नारा लिए जनता कांग्रेस इस बार बड़ा उलटफेर करने के मूड में स्पष्ट दिखाई दे रही है।

कवर्धा : चिल्लरों से भरे दो गुल्लक लेकर युवक पंहुचा नामांकन भरने, चुनाव जीतने का किया दावा

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के प्रथम चरण के चुनाव में कबीरधाम जिले के दोनों विधानसभा कवर्धा और पंडरिया में चुनाव होने हैं. आज 13 अक्टूबर से नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. पहले दिन ही ऑफिस खुलते ही नामांकन फार्म के लिए एक युवक अपने दोनों हाथों में गुल्लक लेकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचा, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा. दरअसल युवक अजय पाली दोनों गुल्लक में अमानत की राशि चिल्हर पैसे के रूप में लेकर आया था, जिन्हें चुनाव लड़ने का जुनून सवार है. ऐसा कोई चुनाव नहीं है, जिसमें यह बतौर उम्मीदवार नहीं रहा हो, चाहे बात विधानसभा की हो चाहे लोकसभा की हो, चाहे निकाय […]

IPS Posting: चुनाव आयोग ने तीन जिलों में एसपी की नई पोस्टिंग की, देखें किन्हें मिली कहां की जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने तीन जिलों में एसपी की नई पोस्टिंग की है. मोहित गर्ग को राज़नांदगांव, रामगोपाल गर्ग को दुर्ग और जितेंद्र शुक्ला को कोरबा एसपी की जिम्मेदारी दी गई है.  

IAS Posting: बिलासपुर और रायगढ़ जिले में नए कलेक्टर की नियुक्ति,देखें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

रायपुर। बिलासपुर और रायगढ़ जिले में नए कलेक्टर की नियुक्ति की गई है. IAS अवनीश शरण को बिलासपुर और आईएएस कार्तिकेय गोयल को रायगढ़ जिले की जिम्मेदारी दी गई है. सामान्य प्रशासन विभाग ने दोनों अफसरों की पोस्टिंग को लेकर आदेश जारी किया है.  

विधानसभा चुनाव 2023 : पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह 16 अक्टूबर को दाखिल करेंगे नामांकन

राजनांदगांव। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह 16 अक्टूबर सोमवार को विधिवत रूप से नामांकन दाखिल करेंगे। 15 अक्टूबर को जन्मदिन मनाने के बाद पूर्व सीएम और जिले के सभी भाजपा प्रत्याशी एक साथ पर्चा दाखिल करेंगे। राजनीतिक रूप से भाजपा नामांकन दाखिले के दौरान रैली और सभाएं भी करेगी। इस बहाने पार्टी अपनी जनाधार का प्रदर्शन करते ताकत दिखाएगी। खास बात यह है कि नामांकन दाखिले के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। राजनीतिक सरगर्मी इसी के साथ बढ़ जाएगी। नामांकन के अवसर पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यकर्ताओं के जरिए भाजपा चुनावी बिगुल फूंककर सीधे प्रचार में जुट जाएगी। स्टेट हाई […]

त्योहारी सीजन में रेलवे ने बढ़ाई यात्रियों की मुसीबत, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 25 ट्रेनें हुई रद्द

रायपुर। ट्रेनें कैंसिल होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में त्यौहार के समय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. रेलवे हर दिन अलग-अलग कारण बताकर यात्री गाड़ियों को रद्द कर रही है। इस बीच रेलवे ने एक बार फिर रायपुर से गुजरने वाली 25 ट्रेनें रद्द कर दी है। रेलवे विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नागपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले आमगांव रेलवे स्टेशन को तीसरी लाइन से जोड़ा जा रहा है। इससे ट्रेनों की स्पीड बढ़ जाएगी। ये ट्रेनें रहेगी रद्द – -सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस, पुणे-बिलासपुर एक्सप्रेस -पोरबंदर-सांतरागाछी एक्सप्रेस, दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल -रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल -डोंगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल […]

वर्ल्ड कप में भारत -पाकिस्तान के बीच मुकाबला कल, गिल की होगी वापसी ? जानें दोनों टीम के संभावित इलेवन

स्पोर्ट्स न्यूज़। विश्व कप के मौजूदा संस्करण में भारत और पाकिस्तान की टीमें पहली बार शनिवार (14 अक्तूबर) को आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर टूर्नामेंट का यह दूसरा मैच होगा। इससे पहले उद्घाटन मैच में गत विजेता इंग्लैंड को न्यूजीलैंड ने परास्त किया था। अब एक लाख से ज्यादा दर्शकों के सामने भारत-पाकिस्तान की टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलने उतरेंगी। भारतीय टीम की बात करें तो उसने टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की है। पहले मैच में पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर टीम इंडिया ने अपने इरादे साफ कर दिए थे। इसके बाद उसने दूसरे मैच में अफगानिस्तान को […]

बिग बॉस फेम अर्चना गौतम पहुंची रायपुर, जारी हुआ था समन, कोर्ट में हुई पेश

रायपुर। अर्चना गौतम आज रायपुर पहुंची है. उन्हें कोर्ट से समन जारी हुआ था. इसी वजह से वे रायपुर कोर्ट में पेश हुई है. बता दें, बिग बॉस 16 फेम टीवी एक्ट्रेस अर्चना गौतम ने साल 2021 में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी। हाल ही में वह नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पहुंचीं, तो वहां उनके साथ बदसलूकी की गई। अर्चना गौतम ने 10 अक्टूबर को महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस से सुरक्षा मांगी थी। अर्चना गौतम ने कहा कि, मैं 09.10.2023 को दी गई रजिस्टर्ड पुलिस कंप्लेंट पर अपना डिटेल्ड स्टेटमेंट रिकॉर्ड करवाने दिल्ली जाना चाहती हूं…इसलिए मैंने महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस से सुरक्षा मांगी है। क्योंकि मुझे […]