दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा: एरियाना अफगान फ्लाइट उत्तरी गलत रनवे पर ,पायलट इन कमांड ने बताई ये वजह
दिल्ली। राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सोमवार को बड़ा हादसा होने से बच गया, जब काबुल से आ रही एरियाना अफगान एयरलाइंस की एक फ्लाइट गलती से उस रनवे पर उतर गई, जहां से उसी समय एक अन्य विमान टेक ऑफ कर रहा था। एक वरिष्ठ डीजीसीए अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, घटना की जांच शुरू कर दी है। दरअसल, एरियाना अफगान एयरलाइंस की ए310 विमान, फ्लाइट एफजी 311 (काबुल से दिल्ली), को रनवे 29एल पर लैंडिंग की अनुमति दी गई थी, लेकिन विमान रनवे 29आर पर उतर गया। फ्लाइट के पायलट इन कमांड ने बताया कि 4 नॉटिकल माइल की दूरी पर उनका […]


