मुख्यमंत्री ने पाटन विधानसभा क्षेत्रवासियों को दी बड़ी सौगात, नवनिर्मित ऑडिटोरियम सहित 87 करोड़ 40 लाख रूपए की लागत से 768 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

० चिटफंड कंपनी के 3790 निवेशकों को राशि वापसी प्रक्रिया प्रारंभ रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन विधानसभा क्षेत्रविासियों को बड़ी सौगातें दी है। उन्होंने आज विधानसभा मुख्यालय पाटन में आयोजित कार्यक्रम में 768 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिसमें 55 करोड़ 40 लाख 51 हजार रूपए के 137 कार्यों का लोकार्पण तथा 32 करोड़ 23 हजार रूपए लागत के 631 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। कार्यक्रम में शामिल होने के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पाटन के आत्मानंद चौक पर ब्रम्हलीन स्वामी आत्मानंद जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष भूपेन्द्र सत्या, उपाध्यक्ष बलदाऊ भाले, छत्तीसगढ़ कर्मकार शिल्प […]

पटियाला हाउस कोर्ट ने AAP सांसद राघव चड्ढा को दिया झटका, खाली करना होगा टाइप-7 बंगला

  नेशनल न्यूज़। दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने आप सांसद राघव चड्ढा को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने राघव चड्ढा को टाइप-7 बंगला खाली करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने राज्यसभा सचिवालय के नोटिस को सही मानते हुए यह आदेश सुनाया है। बता दें कि राघव चड्ढा को मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा की कार्यवाही में खलल डालने के चलते सस्पेंड किया गया है। बता दें कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को बतौर सांसद लुटियन जोन में टाइप 7 बंगला आवंटित किया गया था। नियमों से परे जाकर वीआईपी बंगला आवंटन मामले ने बाद में तूल पकड़ लिया। इसके बाद राज्यसभा सचिवालय ने […]

Lunch Special Recipe: महाराष्ट्रीयन वाटली दाल

वाटली दाल बनाने के लिए सामग्री चना दाल एक कप 1 बड़ा चम्मच-तेल 1/2 चम्मच-सरसों के बीज 1/2 चम्मच-जीरा करी पत्ते -5-6 1 प्याज, कटा हुआ अदरक लहसुन का पेस्ट-1/2 चम्मच हल्दी पाउडर-1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर-आवश्यकता अनुसार नमक स्वाद अनुसार आवश्यकता अनुसार-गार्निश के लिए धनिया पत्ता वाटली दाल बनाने की विधि ० वाटली दाल बनाने के लिए पहले चना दाल को भिगो लें और दरदरा पीस लें। ० अब तड़का लगाने के लिए एक पेन चाहिए उसमें तेल डालकर गर्म करें। ० तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा, करी पत्ते डालकर चटका लें। ० अब तेल में कटा हुआ प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्टऔर प्याज को सुनहरा होने तक […]

सिक्किम में बाढ़ : अब तक 11 सैन्यकर्मियों सहित 51 की मौत, ITBP के हिमवीरों ने 68 लोगों को बचाया

नेशनल न्यूज़। उत्तरी सिक्किम में बादल फटने से तीस्ता नदी में आई बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 51 हो गई, जिनमें 11 सैन्यकर्मी हैं। इनमें 26 शव सिक्किम और 25 शव पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के विभिन्न इलाकों से मिले हैं। 142 लोग अब भी लापता हैं, जबकि घायलों की संख्या 26 है। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और लोगों से बातचीत की।   सिक्किम राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष (एसएसडीएमए) के मुताबिक बाढ़ प्रभावित चार जिलों मंगन, गंगटोक, पाक्योंग और नामची में अब तक 26 लोगों की मौत हुई है, जिनमें सात सेना के जवान हैं। वहीं जलपाईगुड़ी के एसपी […]

आज का इतिहास 7 अक्टूबर : भारतीय मॉडल, अभिनेत्री एवं मिस वर्ल्ड युक्ता मुखी का जन्म 7 अक्टूबर 1979 को हुआ था

7 अक्टूबर 1950 को मदर टेरेसा को मिशनरीज ऑफ चैरिटी शुरू करने के लिए वेटिकन की अनुमति मिली थी। कलकत्ता में केवल 13 सदस्यों के साथ एक छोटे से आदेश के रूप में, यह सदी के अंत तक दुनिया भर में अनाथालयों, एड्स धर्मशालाओं और धर्मार्थ केंद्रों को चलाने वाली हजारों बहनों की एक मंडली के रूप में विकसित हुआ था। चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 7 अक्टूबर से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई […]

आज का राशिफल 7 अक्टूबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शनिवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन व्यवसाय के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है। व्यवसाय में आपकी कोई पुरानी डील फाइनल होते-होते रह सकती है। आप अपनी वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखें,तभी आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आप यदि किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो,तो वहां लोगों से बहुत ही तोल मोल कर बात करें। आपका कोई मित्र आपसे यदि धन उधार मांगे तो आप उसकी मदद अवश्य करें। वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) वृषभ राशि के जातकों को आज निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने भविष्य को लेकर कोई प्लानिंग […]

छत्तीसगढ़ सरकार ने कोदो-कुटकी का समर्थन मूल्य बढ़ाया

० मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मिलेट्स उत्पादक किसानों के हित में की घोषणा ० कोदो के समर्थन मूल्य में 200 रूपए तथा कुटकी के समर्थन मूल्य में 250 रूपए की वृद्धि ० मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए कृषि विभाग ने जारी की अधिसूचना ० कोदो का समर्थन मूल्य 3000 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 3200 रुपए प्रति क्विंटल तथा कुटकी का समर्थन मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 3350 रुपए प्रति क्विंटल किया गया रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि वितरण कार्यक्रम में मिलेट्स उत्पादक किसानों के हित में बड़ी घोषणा की। उन्होंने कोदो और कुटकी के समर्थन मूल्य में […]

छत्तीसगढ़ मीडिया स्वतंत्रता, संरक्षण एवं संवर्धन समिति गठित, दिनेश कुमार श्रीवास्तव होंगे समिति के अध्यक्ष

रायपुर।राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ मीडियाकर्मी सुरक्षा अधिनियम 2023 के तहत ’छत्तीसगढ़ मीडिया स्वतंत्रता, संरक्षण एवं संवर्धन समिति’ का गठन किया गया है। समिति गठन के संबंध में मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर, अटल नगर – स्थित जनसंपर्क विभाग से आज जारी आदेश के तहत समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार श्रीवास्तव, भारतीय प्रशासनिक सेवा (सेवानिवृत्त) होंगे। जारी आदेश के तहत समिति के सदस्यों में श्रीमती पुष्पा रोकड़े, संवाददाता, प्रखर समाचार, बीजापुर, दिवाकर मुक्तिबोध, वरिष्ठ पत्रकार, रायपुर, नथमल शर्मा, प्रधान संपादक, ईवनिंग टाईम्स, बिलासपुर तथा संचालक लोक अभियोजन द्वारा नामित संघ के संचालक स्तर का अधिकारी शामिल है। इसके अलावा आयुक्त/संचालक, जनसंपर्क द्वारा नामित अपर संचालक स्तर के अधिकारी समिति के सदस्य-सचिव […]

बस्तर संभाग के देवगुड़ी एवं मातागुड़ियों का जीर्णाेद्धार कार्य को देश में पहली बार किया गया लिपिबद्ध पुरखती कागजात में

० देवगुड़ी एवं मातागुड़ियों के अभिलेखों को बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण ने करवाया लिपिबद्ध ० 3456 देवगुड़ी एवं मातागुड़ियों सहित सांस्कृतिक धरोहरों को उनके नाम से जारी किया गया सामुदायिक वनाधिकार मान्यता पत्र ० 6466 एकड़ राजस्व भूमि को किया गया देव-मातागुड़ी के रूप में संरक्षित रायपुर।आदिवासी बहुल बस्तर अंचल में सदियों से अनेक जनजातीय समुदाय निवासरत हैं। इन जनजातीय समुदायों की अपनी अलग सांस्कृतिक विरासत है। आदिवासियों के विरासत में आस्था का केन्द्र देवगुड़ी-मातागुड़ी है, जिसकी जनजातीय समुदायों में अपनी महत्ता है। शासन के मंशानुरूप इन देवगुड़ियों-मातागुड़ियों को संरक्षित एवं संवर्धित करने की दिशा में बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के द्वारा विभिन्न मदों के अभिसरण से उक्त […]

Big Breaking: भूपेश केबिनेट की बैठक में आज लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, जानिए किन महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज शाम उनके निवास कार्यालय में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए -महुआ के संग्रहण, मूल्य संवर्धन, प्रसंस्करण एवं उपयोग को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ में राज्य महुआ बोर्ड के गठन का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। ज्ञातव्य है कि छत्तीसगढ़ राज्य में महुआ के वृक्ष बहुतायत में पाये जाते हैं। महुआ के फूल का पशु, पक्षी एवं मनुष्य सभी उपयोग करते है। महुए के बीज से तेल भी निकलता है। महुआ के फूल में औषधीय गुण भी मौजूद हैं तथा इसका बीज स्वस्थ वसा का अच्छा स्त्रोत है। राज्य में महुआ की उपलब्धता तथा इसके उपयोग की […]