CWC की दिल्ली में मीटिंग 9 को, प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी की ओर से भेजे गए नामों पर CEC 13 को करेगी चर्चा
रायपुर। कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की मीटिंग 9 अक्टूबर को दिल्ली में रखी गई है। इस बैठक के बाद सेंट्रल इलेक्शन कमेटी ( CEC) की बैठक होगी। इसी बैठक में छत्तीसगढ़ के प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर लगेगी। संभावना है कि 13 अक्टूबर को CEC की बैठक होगी, जिसमें प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी की ओर से भेजे गए नामों पर चर्चा की जाएगी। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि 9 अक्टूबर को CWC की बैठक है। हमें उम्मीद है कि उसके बाद केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। प्रत्याशियों के नाम पर आम सहमति बन रही है। हम एक अच्छी और बेहतरीन लिस्ट जारी करेंगे। बीजेपी में कलह […]



