महिलाओं को हर क्षेत्र में सशक्त बनाने होगी आदिवासी सम्मेलन में चर्चा

रायपुर। महिलाओं को हर क्षेत्र में सशक्त बनाने के लिए हरदीकछार पाली में आदिवासी महिला सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। 7 अक्टूबर को प्रांत: दस बजे छत्तीसगढ़ डायसिस के बिशप एसके नंदा इसकी शुरूआत करेंगे। डायसिस के प्रवक्ता जॉन राजेश पॉल ने बताया कि संयोजक रेव्हरेंड एके नाथ हैं। डायसिस के सचिव नितिन लारेंस, कोषाध्यक्ष अजय जॉन व जयदीप राबिंसन व अन्य पदाधिकारी भी इसमें शामिल होंगेे। पर्रा परसापानी चर्च में पास्टर भवन का शिलांयास भी किया जाएगा। महिला सभा में महिलाओं को आत्मिक, सामाजिक व आर्थिक रूप से मजबूत बनाने पर बातचीत होगी। पादरी एस रामा, डिकनेस रजमनिया टोप्पो, डायसिसन वर्कर प्रेम प्रकाश टोप्पो इस पर विचार […]

बीजेपी की दूसरी लिस्ट को लेकर हलचल तेज, अरुण साव पहुंचे दिल्ली,टिकट बटवारे को लेकर होगी चर्चा

रायपुर/दिल्ली। छत्तीसगढ़ भाजपा में दूसरी सूची को लेकर हुए तनाव के बीच अचानक प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव दिल्ली पहुंचे। गुरुवार सुबह वो रायपुर से रवाना हुए थे। खबर है कि छत्तीसगढ़ संगठन के कुछ और नेताओं को भी साव के साथ दिल्ली बुलाया गया है। केंद्रीय नेतृत्व अचानक चुनावी मामले पर एक बैठक करने जा रहा है। अरुण साव के यूं अचानक दिल्ली रवाना होने को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। खबर यह भी सामने आ रही है कि संगठन में पिछले दिनों टिकट बंटवारे को लेकर मचे घमासान की वजह से नाराजगी है। इस मामले पर चर्चा करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष साव को दिल्ली बुलाया गया है। […]

तलाक को मिली मंजूरी : कोर्ट ने माना- Ex-Wife आयशा ने धवन से मानसिक क्रूरता की, जबरन संपत्ति पर कब्जा किया

नेशनल न्यूज़। दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को क्रिकेटर शिखर धवन को मानसिक क्रूरता के आधार पर उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक की इजाजत दे दी। पटियाला हाउस कोर्ट के न्यायाधीश हरीश कुमार ने अपनी तलाक याचिका में धवन द्वारा किए गए सभी दावों को स्वीकार कर लिया, क्योंकि उनकी पत्नी ने आरोपों का विरोध नहीं किया या अपना बचाव नहीं किया। अदालत ने धवन को हुई मानसिक पीड़ा को स्वीकार किया अदालत ने धवन को हुई मानसिक पीड़ा को स्वीकार किया, जो लंबे समय तक अपने इकलौते बेटे से अलग रहने के लिए मजबूर थे। बच्चे की स्थायी हिरासत पर कोई आदेश जारी नहीं करते हुए, अदालत […]

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने लांच किया ‘भू-पे’ एप, एप के जरिए भाजपा कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार दिखाएगी

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के मीडिया सवांद कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने ‘भू-पे’ एप की लॉन्चिंग की. निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत भी मौजूद रहे. इस एप के जरिए भाजपा कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार को दिखाएगी. ‘भू-पे’ एप खोलते ही कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार की डिटेल मिलेगी. डिजिटल पेमेंट सिस्टम की तरह भू pay एप को बनाया गया है. भू pay एप्प में भाजपा शराब घोटाला, पीएससी घोटाला, भ्रष्टाचार, कोरोनाकाल में दिए जाने वाला अतिरिक्त चावल में घोटाला, गौठान घोटाला, कोयला घोटाला, महादेव सट्टा एप को दिखाएगी. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह […]

Breaking: आईपीएस गिरधारी नायक को राज्य सरकार ने फिर से मानवाधिकार आयोग का सदस्य नियुक्त किया

रायपुर। छत्तीसगढ़ के डीजी पद से रिटायर हुए आईपीएस गिरधारी नायक को राज्य सरकार ने फिर से मानवाधिकार आयोग का सदस्य नियुक्त किया है। प्रभारी चेयरमैन का आदेश उनका अलग से निकलेगा। बता दें, जस्टिस राजीव गुप्ता के रिटायर होने के बाद इस पद पर किसी रेगुलर चेयरमैन की नियुक्ति नहीं हुई है। मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन का पद हाई कोर्ट के रिटायर चीफ जस्टिस के लिए है। नायक को मेम्बर बनाने के बाद 19 नवंबर 2020 को आयोग का प्रभारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया।  

Chutney Special Recipe: मिर्च का चोखा

सामग्री हरी मिर्च- 300 ग्राम हींग- 1 छोटा चम्मच हल्दी- 1 छोटा चम्मच सौंफ- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर- आधा छोटा चम्मच खटाई- आधा छोटा चम्मच नमक- स्वादानुसार आलू- 1 उबला हुआ विधि ० सबसे पहले हरी या फिर लाल मिर्च को धोकर सूखने के लिए छोड़ दें।इस दौरान एक आलू के छिलके उतारें और उबालने के लिए रख दें। ० फिर एक कड़ाही में तेल गर्म करें और तड़का लगाएं। तड़का लगाने के लिए सबसे पहले हींग और हल्दी डालें और फिर धनिया- सौंफ डालकर पकने के लिए छोड़ दें। ० फिर एक बाउल में मिर्च की कटिंग करें और फिर इसे तेल में डाल दें। जब ये पकने […]

रेलवे ने फिर 35 ट्रेनों को किया रद्द, 11 से 14 अक्टूबर तक नॉन इंटरलिंकिंग के कारण ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल

रायपुर। रेलवे ने फिर 35 ट्रेनों को रद्द कर दिया है. रेलवे लाइन के मरम्मत कार्य की वजह से रेलवे ने ट्रेनें केंसिल की है. राजनांदगांव-कलमना रेलखंड के बीच में तीसरी रेलवे लाइन को आमगांव रेलवे स्टेशन से जोड़ने का काम किया जाएगा. जिसके चलते ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा. इलेक्ट्रोनिक इंटरलोकिंग का काम भी किया जाएगा. इस दौरान 7 से 10 अक्टूबर तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा. वहीं 11 से 14 अक्टूबर तक नॉन इंटरलिंकिंग का काम किया जाएगा. रद्द होने वाली गाडियां 11 से 13 अक्टूबर तक दुर्ग से छूटने वाली 08741 दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी. 12 से 14 अक्टूबर तक गोंदिया से छूटने […]

शाहरुख़ खान की हीरोइन अभिनेत्री गायत्री जोशी और उनके पति का इटली में हुआ कार एक्सीडेंट

नेशनल न्यूज़। शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘स्वदेश’ में नजर आईं अभिनेत्री गायत्री जोशी अपने पति विकास ओबेरॉय के साथ इटली में यात्रा करते समय एक कार दुर्घटना का शिकार हो गईं। जब यह हादसा हुआ तब गायत्री और उनके पति सार्डिना में छुट्टियां मना रहे थे। बताया जा रहा है कि गायत्री और विकास की कार कई कारों और एक कैंपर कार से टकरा गई। विकास ओबेरॉय के प्रबंधक के अनुसार, दंपति ठीक हैं। यह घटना सार्डिनिया सुपरकार टूर के दौरान हुई, जिसमें टेउलाडा से ओलबिया तक एक लक्जरी कार परेड होती है। गायत्री और उनके पति अपनी लेम्बोर्गिनी चला रहे थे जब उनकी लग्जरी कार एक फेरारी और एक […]

दिल्ली शराब घोटाला : आप नेता संजय सिंह की ईडी दफ्तर में गुजरी रात, आज कोर्ट में पेशी

  नेशनल न्यूज़। दिल्ली में कथित शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के एक और बड़े नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद राजधानी का सियासी पारा हाई है। संजय सिंह को कल ईडी ने गिरफ्तार किया था। आज संजय सिंह को कोर्ट में पेश किया जाएगा। खबर है कि संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी आज बीजेपी मुख्यालय का घेराव करेगी। कल आप नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस के साथ हुई नोंकझोंक और धक्कामुक्की में कई पार्टी नेता और कार्यकर्ता घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली पुलिस को आप नेताओं को काबू करने में काफी मशक्कत करनी […]

आज का इतिहास 5 अक्टूबर : गोंडवाना की शासक रानी रानी दुर्गावती का जन्म 1524 को हुआ था

रानी दुर्गावती 1550 से 1564 तक गोंडवाना की शासक रानी थीं। जिनका जन्म 5 अक्टूबर 1524 को महोबा के किले में चंदेल राजपूत राजा सलीबहन के परिवार में हुआ था। उनका विवाह गढ़ा साम्राज्य के राजा संग्राम शाह के पुत्र दलपत शाह से हुआ था। रानी दुर्गावती का निधन 24 जून 1564 को हुआ था। चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 5 अक्टूबर से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी। 5 अक्टूबर से जुड़ा भारतीय […]