विश्वकर्मा जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च की ‘पीएम विश्वकर्मा’ योजना, जानिए किन्हें मिलेगा लाभ

नेशनल न्यूज़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर ‘पीएम विश्वकर्मा’ योजना की शुरुआत की। इससे पहले उन्होंने इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर ‘यशोभूमि’ के पहले चरण को राष्ट्र को समर्पित किया और दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन पर द्वारका सेक्टर 21 से सेक्टर 25 तक के विस्तार का भी उद्घाटन किया। ‘पीएम विश्वकर्मा’ योजना का उद्देश्य न केवल देशभर के ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों के कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक रूप से समर्थन देना है, बल्कि स्थानीय उत्पादों, कला और शिल्प के माध्यम से सदियों पुरानी परंपरा, संस्कृति तथा विविध विरासत को जीवित और समृद्ध रखना भी है। ‘पीएम विश्वकर्मा योजना’ में 18 पारंपरिक […]

गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कालेज में विश्व ओजोन दिवस पर हुआ कार्यक्रम

  रायपुर।शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय रायपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 16 सितंबर को “विश्व ओजोन दिवस” के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था स्वयंसेवकों के साथ मिलकर ओजोन परत के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करना, और भविष्य में ओजोन परत के क्षरण को रोकने हेतु विचार विमर्श करना। स्वयं सेवक आशीष कुमार पटेल और आशुतोष निशाद द्वारा कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अपने विचार रखते हुए स्वयं सेवक पुरुषोत्तम चंद्राकर ने सभी को ओजोन परत के महत्ता से अवगत कराया, और बताया कि ओजोन परत पृथ्वी के लिए एक घर का छत जैसे काम करता है जो हमें […]

PM मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस का किया उद्धाटन, यात्रियों संग किया सफर, सेल्फी भी ली

नेशनल न्यूज़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को द्वारका सेक्टर 21 से नए मेट्रो स्टेशन ‘यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25’ तक दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के विस्तार का उद्घाटन किया। दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के उद्धाटन के बाद पीएम मोदी ने वहां मौजूद दिल्ली मेट्रो के कर्मचारियों के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने मजदूरों और कर्मचारियों के प्रति कृतज्ञता जाहिर की। वहीं मेट्रो में यात्रियों के साथ सेल्फी भी ली। अधिकारियों के मुताबिक 8.9 लाख वर्ग मीटर से अधिक के परियोजना क्षेत्र और 1.8 लाख वर्ग मीटर से अधिक कंस्ट्रक्टेड एरिया में फैला यह सेंटर दुनिया की सबसे बड़ी MICE (बैठकें, प्रोत्साहन, सम्मेलन और प्रदर्शनियां) सुविधाओं में शुमार […]

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नए संसद भवन के गजद्वार पर फहराया तिरंगा, लोकसभा अध्यक्ष बिरला भी रहे मौजूद

  नेशनल न्यूज़। राज्यसभा के सभापति एवं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को नए संसद भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी धनखड़ के साथ मौजूद रहे। लोकसभा सचिवालय के अनुसार, धनखड़ नए संसद भवन के ‘गज द्वार’ के ऊपर झंडा फहराया। ध्वजारोहण समारोह सोमवार से शुरू होने वाले पांच दिवसीय संसद सत्र से एक दिन पहले हुआ है। इस सत्र में संसदीय कार्यवाही पुराने से नये भवन में स्थानांतरित हो सकती है। लोकसभा सचिवालय के अनुसार, धनखड़ नए संसद भवन के ‘गज द्वार’ के ऊपर झंडा फहराएंगे। इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री […]

जी-20 वर्किंग ग्रुप मीटिंग : देश-विदेश के डेलीगेट्स पहुंचने लगे राजधानी, छत्तीसगढ़ का राजकीय गमछा पहनाकर किया जा रहा स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जी-20 के चौथे फ्रेमवर्क वर्किंग ग्रुप मीटिंग में हिस्सा लेने दुनिया भर से प्रतिनिधियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। रायपुर एयरपोर्ट में विदेशी मेहमानों के पहुंचते ही रेड कार्पेट बिछाकर उनका स्वागत किया जा रहा है, डेलीगेट्स को छत्तीसगढ़ का राजकीय गमछा पहनाकर और राऊत नाचा से स्वागत किया जा रहा है।

हरतालिका तीज : महिलाएं रखेंगी निर्जला व्रत, जानें इस दिन क्या करें और क्या ना करें

हिंदू पंचांग में हर साल कुल 3 तीज का व्रत रखा जाता है और यह तीनों तीज भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और कुंवारी लड़कियां अच्छे वर की कामना करती हैं। यह व्रत बहुत कठिन माना जाता है। क्योंकि इसमें जल, अन्न ग्रहण करना वर्जित होता है। वहीं इस बार हरतालिका तीज दिनांक 17 सितंबर दिन रविवार को सुबह 11:08 मिनट से लेकर अगले दिन दिनांक 18 सिंतबर दिन सोमवार को दोपहर 12:39 मिनट पर इसकी समाप्ति होगी। इस दिन हरतालिका तीज की पूजा सुबह, प्रदोष काल और फिर रात्रि के चारो पहर में की जाती है। अब […]

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ को रोगी सुरक्षा गतिविधियों को उत्कृष्ट प्रतिबद्धता के साथ लागू करने और स्व-मूल्यांकन के लिए किया सम्मानित

० विश्व रोगी सुरक्षा दिवस’ पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राज्य को प्रोत्साहन प्रमाण पत्र दिया गया रायपुर।केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रोगी सुरक्षा गतिविधियों को “सकुशल” (SaQushal) के माध्यम से लागू करने में उत्कृष्ट प्रतिबद्धता और स्व-मूल्यांकन के लिए छत्तीसगढ़ को सम्मानित किया है। विश्व रोगी सुरक्षा दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राज्य को इसके लिए प्रोत्साहन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। रोगियों की सुरक्षा के बारे में दुनिया भर में लोगों को जागरूक करने और इसके लिए समन्वय व वैश्विक समझ बढ़ाने के लिए प्रति वर्ष 17 सितम्बर को विश्व स्तर पर विश्व रोगी सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। […]

आज का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए विश्वकर्मा जयंती का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहने वाला है। आपने यदि किसी नए काम की शुरुआत की, तो इससे आपको नुकसान होगा। आपकी बढ़ते खर्च आपका सिरदर्द बनेंगे, लेकिन आपको उन पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी दिनचर्या में योग और व्यायाम को दूर करने की कोशिश करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसमें आपको सावधानी बरतनी होगी। वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने […]

प्रधानमंत्री के 73वें जन्मदिन पर कटक के कलाकार ने दी खास सौगात, मोमबत्ती के धुएं से बनाई प्रतिमा

नेशनल न्यूज़। ओडिशा के कटक के स्मोक आर्टिस्ट दीपक बिसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिन के मौके पर धुएं से उनकी प्रतिमा तैयार की है। उन्होंने इसी के साथ बैकग्राउंड में कोणार्क के सूर्य मंदिर के चक्र और ओडिशा की शानदार विरासत को भी दर्शाया है। कोणार्क चक्र को पीएम मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान भी विदेशी नेताओं के सामने प्रदर्शित किया था। मीडिया से बात करते हुए कलाकार दीपक बिसवाल ने कहा, ‘मैंने पीएम मोदी कीको उनके 73वें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके लिए स्मोक प्रतिमा तैयार की है। मैंने इसमें कोणार्क चक्र और ओडिशा की धरोहर को भी दर्शाने की कोशिश की है। […]

#HappyBdayModiJi: आज 73 जन्मदिन मनाएंगे PM मोदी, जन्मदिन पर करेंगे विश्वकर्मा योजना की शुरुआत, BJP मनाएगी ‘सेवा पखवाड़ा’

नेशनल न्यूज़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 73वां जन्मदिन है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर देश और दुनिया के तमाम नेता उन्हें बधाई दे रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समेत तमाम केंद्रीय मंत्रियों ने पीएम मोदी को ट्विटर पर शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ट्वीट किया, ‘प्रधानमंत्री मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. मेरी शुभेच्छा है कि अपनी दूरगामी दृष्टि तथा सुदृढ़ नेतृत्व से आप ‘अमृत काल’ में भारत के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करें। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदा स्वस्थ और सानंद रहें तथा देशवासियों को अपने अप्रतिम नेतृत्व से लाभान्वित करते रहें। भाजपा शुरू करेगी ‘सेवा पखवाड़ा’ भारतीय जनता […]