प्रधानमंत्री के 73वें जन्मदिन पर कटक के कलाकार ने दी खास सौगात, मोमबत्ती के धुएं से बनाई प्रतिमा
नेशनल न्यूज़। ओडिशा के कटक के स्मोक आर्टिस्ट दीपक बिसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिन के मौके पर धुएं से उनकी प्रतिमा तैयार की है। उन्होंने इसी के साथ बैकग्राउंड में कोणार्क के सूर्य मंदिर के चक्र और ओडिशा की शानदार विरासत को भी दर्शाया है। कोणार्क चक्र को पीएम मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान भी विदेशी नेताओं के सामने प्रदर्शित किया था। मीडिया से बात करते हुए कलाकार दीपक बिसवाल ने कहा, ‘मैंने पीएम मोदी कीको उनके 73वें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके लिए स्मोक प्रतिमा तैयार की है। मैंने इसमें कोणार्क चक्र और ओडिशा की धरोहर को भी दर्शाने की कोशिश की है। […]



