मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बीजापुर में 457 करोड़ 58 लाख रुपए की राशि के लोकार्पण-भूमिपूजन की देंगे सौगात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 18 सितंबर को बीजापुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे 457 करोड़ 58 लाख रुपए की राशि के लोकार्पण-भूमिपूजन की सौगात बीजापुर के जिलावासियों को देंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर 123 करोड़ 15 लाख रुपए की राशि से निर्मित 99 कार्यों का लोकार्पण करेंगे, वहीं 334 करोड़ 42 लाख रुपए की राशि से निर्मित होने वाले 110 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर 4 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित सेंट्रल लाइब्रेरी का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा 2 करोड़ 54 लाख रुपए की लागत से रीपा अंतर्गत गारमेंट फैक्ट्री में शेड निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री तिम्मापुर, बासागुड़ा, उसूर, तर्रेम, नैमेड़, पेगड़ापल्ली […]

हरतालिका तीज : सुहागिन महिलाएं करेंगी निर्जला व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

आज देशभर में हरतालिका तीज जिसे तीजा भी कहा जाता है मनाया जा रहा है। यह व्रत भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था। इस व्रत में सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखते हुए शिव-पार्वती की पूजा करती हैं। हरतालिका तीज पूजा मंत्र हिंदू धर्म ग्रंथों में किसी भी पूजा-अनुष्ठान में मंत्रों के जाप का विशेष महत्व होता है। मंत्र जाप से भगवान जल्द प्रसन्न होते हैं और पूजा का पूरा फल प्राप्त होता है। आज हरतालिका तीज के मौके पर सुहागिन महिलाओं को शिव-पार्वती की […]

जी20 एफडब्ल्यूजी की चौथी और अंतिम दो दिवसीय बैठक राजधानी में आज से

रायपुर। भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत जी20 मसौदा कार्य समूह (एफडब्ल्यूजी) की चौथी और अंतिम दो दिवसीय बैठक आज यानि 18 सितंबर से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होगी। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जी20 सदस्य और आमंत्रित देशों, विभिन्न अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय संगठनों के 65 से अधिक प्रतिनिधि नवा रायपुर के मेफेयर रिजॉर्ट में आयोजित दो दिवसीय बैठक में हिस्सा लेंगे। अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय में सलाहकार चांदनी रैना और ब्रिटेन के आर्थिक और वित्त मंत्रालय के मुख्य आर्थिक सलाहकार सैम बैकेट बैठक की सह अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने कहा कि एफडब्ल्यूजी में नवीनतम आर्थिक मामलों और वृहद आर्थिक मुद्दे […]

संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक: बालोद बना ओवरऑल चैम्पियन

० बालोद जिला ने जीता सर्वाधिक 38 गोल्ड मैडल रायपुर।संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में बालोद जिला ओवरऑल चैम्पियन बना। दुर्ग संभाग के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरई में आयोजित संभाग स्तरीय ओलम्पिक के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं में बालोद जिले के खिलाडियों ने अपने उत्कृष्ट खेल के प्रदर्शन के ओवर आल चैम्पियन का खि़ताब अर्जित किया। बालोद के अलग-अलग आयु वर्ग के खिलाडियों ने अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में सर्वाधिक 38 गोल्ड मैडल प्राप्त किए। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के अंतर्गत 0-18 वर्ष तक के आयु वर्ग के विभिन्न खेलों में पिठ्ठूल, संखली, गेडी दौड़, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद तथा कुश्ती 50 किलोग्राम वर्ग […]

कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों में घर-घर सम्पर्क मतदान के लिए किया जा रहा है जागरूक

रायपुर।छत्तीसगढ़ निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के निर्देश पर कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों में घर-घर संपर्क कर मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। वहीं स्थानीय विद्यालयों में भी मतदाता जागरूकता संबंधित गतिविधियां चलाई जा रही है। इसी कड़ी में सरगुजा(अंबिकापुर) कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम चलाकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मतदान के प्रति जागरुकता फैलाने हेतु अनेक गतिविधियांे का आयोजन किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को स्थानीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम हायर सेकेंडरी विद्यालय धौरपुर के छात्रों द्वारा 75 प्रतिशत से कम मतदान वाले केंद्र […]

शालेय राज्य स्तरीय ताईक्वांडो मे जशपुर को 2 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक मिले

० मुख्यमंत्री ने पदक विजेताओं को दी बधाई, आयुष यादव और प्रतीक बड़ा का नेशनल ताईक्वांडो के लिए चयन रायपुर।23 वीं शालेय राज्य स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन जिला कोरबा में 10 से 14 सितंबर तक किया गया। ताईक्वांडो प्रतियोगिता में जशपुर जिले को 2 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पदक विजेताओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने भी जिले के खिलाड़ियों को ताईक्वांडो में नेशनल के लिए चयनित होने पर बधाई दी। उन्होंने बताया कि जिले के आयुष यादव पिता अखिलेश यादव, प्रतीक बड़ा पिता निर्मल बड़ा का चयन […]

आज का इतिहास 18 सितंबर : अंग्रेजों ने 18 सितंबर 1803 में ओडिशा के पुरी पर कब्ज़ा किया

भारतीय सेना द्वारा हैदराबाद की सेना के आत्मसमर्पण को स्वीकार करने के बाद 18 सितंबर 1948 को ऑपरेशन पोलो समाप्त कर दिया गया। ऑपरेशन पोलो के जरिए भारतीय सेना ने हैदराबाद और बराड़ रियासत को भारतीय संघ में शामिल करवाया था। आज के इस लेख में हम आपको 18 सितंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बता रहे हैं। जानिए इस दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि 18 सितंबर को किन प्रमुख हस्तियों का जन्म हुआ था और किनकी मृत्यु हुई थी। 18 सितंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास 1803- अंग्रेजों ने 18 सितंबर 1803 में ओडिशा के पुरी पर कब्ज़ा […]

आज का राशिफल 18 सितंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए हरितालिका तीज का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने मे बिताएंगे और आपकी बौद्धिक शक्ति बढ़ेगी। प्रतिस्पर्धा में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आधुनिक विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी और कार्यक्षेत्र में किसी काम में गड़बड़ी होने के कारण डांट खानी पड़ सकती है। किसी संपत्ति संबंधित मामले में आप बहुत ही सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ें। वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। भावनात्मक दवाब आपके ऊपर बना रहेगा। आपके कामों […]

राजभवन में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती, हुई पूजा -अर्चना

रायपुर।राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज राजभवन सचिवालय में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राजभवन सचिवालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।  

मुख्यमंत्री निवास में श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की धर्मपत्नी श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर आज यहां अपने निवास में पूर्ण विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के बीच भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री बघेल हैदराबाद के दौरे पर हैं।