फेडरेशन ऑफ एजुकेशनल सोसायटीज् छत्तीसगढ़ एवं अशासकीय प्राचार्य मंच, रायपुर ने सेवानिवृत एवं कार्यरत वरिष्ठ लगभग 200 शिक्षको को किया सम्मानित
रायपुर। फेडरेशन ऑफ एजुकेशनल सोसायटीज् छत्तीसगढ़ एवं अशासकीय प्राचार्य मंच, रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में आज रंग मंदिर गांधी चौक छोटा पारा रायपुर में अशासकीय अनुदानित एवं निजी शालाओं के सेवानिवृत एवं कार्यरत वरिष्ठ लगभग 200 शिक्षको को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा. ‘डॉ चरणदास महंत जी अध्यक्ष ,छत्तीसगढ़ विधानसभा, उपस्थित रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता मा. सत्यनारायण शर्मा पूर्व शिक्षा मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक रायपुर ग्रामीण की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। विशेष अतिथि के रूप में माननीय राजेश्री डॉक्टर महंत रामसुंदर दास जी अध्यक्ष गौ सेवा आयोग एवं पूर्व विधायक तथा ऑगस्टिन बर्नाड सदस्य छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, श्रीमती पुष्पा पाटले सदस्य छत्तीसगढ़ […]



