जशपुर : BJP की परिवर्तन यात्रा को जेपी नड्डा ने दिखाई हरी झंडी, I.N.D.I.A पर साधा निशाना,कहा – भूपेश बघेल के हाथी दांत खाने के और दिखाने के और हैं
जशपुर। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भाजपा की परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने जशपुर पहुंचे. कार्यक्रम में विशेष जनजाति के पहाड़ी कोरवा के लोगों ने परंपरागत धनुष बाण देकर कार्यक्रम में उनका स्वागत किया. इसके बाद जेपी नड्डा ने जनसभा को सबोधित कर परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाई. संबोधन के दौरान जेपी नड्डा ने कांग्रेस सरकार और I.N.D.I.A पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने लोगों से पूछते हुए कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में जो कहा गया वो मिला क्या ? नड्डा ने कहा कि हम परिवर्तन यात्रा इसलिए निकाल रहे हैं कि पहले भी हमने आप सबकी सेवा की है, आगे भी करेंगे, मोदी जी ने गरीब […]



