छत्तीसगढ़ में राजधानी समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, मौसम विभाग जारी किया ऑरेंज और यलो अलर्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बीती शाम राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। वहीं पूरे प्रदेश में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी कर दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक,इधर बलरामपुर जिले में आज आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई है. चार मृतकों में तीन लोग एक ही परिवार के हैं. यह घटना शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के बेलसर गांव की है. शाम करीब 5 बजे बेलसर में खेत में काम कर रहे छह लोगों पर गाज गिरी. इनमें एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित चार […]



