जनपद अध्यक्ष पुष्पा साहू ने की स्थानीय कांग्रेस टिकट की दावेदारी
जीवन एस. साहू गरियाबंद.राजिम विधानसभा के कांग्रेस टिकट की दौड़ में जनपद पंचायत फिंगेश्वर के अध्यक्ष पुष्पा साहू भी शामिल है। टिकट के प्रबल दावेदार में विधायक अमितेश शुक्ल के अलावा वह लगातार सक्रिय है। पहली बार देखा गया है कि राजिम विधानसभा मैं टिकट को लेकर श्री शुक्ल को एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ रहा है। इसके पीछे की वजह यह है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने पिछले दिनों भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू के चुनाव कार्यालय शुभारंभ अवसर पर सीधे तौर पर राजिम विधायक श्री शुक्ल को बाहरी करार दिया था, जिसकी वजह से कांग्रेस में भी हलचल तेज है, कांग्रेस टिकट को लेकर भी […]



