कोरबा : पसरखेत गांव में मिला 14 फ़ीट का किंग कोबरा, 1 घंटे में किया गया रेस्क्यू
कोरबा। कोरबा जिले में एक खतरनाक किंग कोबरा मिला ,जिसकी लंबाई 14 फीट है। जिले के पसरखेत गांव में यह जहरीला कोबरा था। किंग कोबरा पर नजर पड़ते ही लोगों की सांसें अटक गई। इसके बाद स्थानीय अधिकारियों को लोगों ने सूचित किया। सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। अधिकारियों ने रेस्क्यू कर सांप को जंगल में छोड़ दिया है। रेस्क्यू का वीडियो अब सामने आया है। लोगों को सामने देखकर वह फन फैला रहा था। भीड़ देखकर पेड़ पर चढ़ गया वहीं, कोबरा सांप के होने की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों की वहां भीड़ काफी जमा हो गई। लोगों की भीड़ देखकर सांप दहशत में आ गया। […]



