छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: बालिकाओं और महिलाओं से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के आरोपियों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

० मुख्यमंत्री श्री बघेल की घोषणा पर अमल: सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश ० मुख्यमंत्री ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में की थी घोषणा रायपुर।छत्तीसगढ़ सरकार ने महिला सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला किया है। बालिकाओं और महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म आदि के आरोपियों को अब सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी। इस संबंध में राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज आदेश जारी कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि बीते 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बालिकाओं और महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म आदि के आरोपियों को शासकीय नौकरी से प्रतिबंधित करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था […]

सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील मर्डर :पति ने हत्या के बाद 24 घंटे तक स्टोर रूम में छिपा रखा था शव

नेशनल न्यूज़। दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 30 स्थित D-40 कोठी में सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील की लाश मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने आरोपी पति को पकड़ लिया है। आरोपी ने पूछताछ में चौंकने वाला खुलासा किया है। आरोपी हत्या के बाद कोठी के स्टोर रूम में छिपकर बैठा था। करीब 24 घंटे तक वहीं छिपा रहा। पुलिस ने देर रात तीन बजे उसे वहां से निकाला और हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो मामले का खुलासा हुआ। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट की 61 वर्षीय महिला वकील रेणु सिन्हा का शव रविवार शाम नोएडा स्थित घर के बाथरूम में संदिग्ध हालात में मिला। […]

CG Breaking: डॉ चरण दास महंत बनाए गए चुनाव अभियान समिति के प्रमुख, कांग्रेस ने चुनाव प्रचार समेत कई कमेटियों की घोषणा की

  रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए निम्नलिखित समितियों के गठन के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है। इनमें कोर कमेटी, चुनाव अभियान समिति, प्रोटोकॉल कमेटी प्रमुख हैं। चुनाव अभियान समिति के प्रमुख डॉ चरण दास महंत को बनाया गया है।  

IND vs PAK Weather Update: भारत-पाकिस्तान मैच में क्या होगा आज ? जानें कैसा है कोलंबो के मौसम का ताजा हाल

स्पोर्ट्स न्यूज़। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में एक चीज जो अब तक कॉन्सटेंट रही है, वह है बारिश। ग्रुप स्टेज का भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला बारिश से धुल जाने के बाद रविवार को सुपर फोर मैच में भी इसने खलल डाला। जिसकी वजह से पहली पारी का खेल भी पूरा नहीं हो सका। रविवार शाम पांच बजे बारिश ने खलल डाला और कल का दिन पूरा दिन इससे धुल गया। अब यह मैच आज रिजर्व डे पर खेला जाएगा। कल अंपायर्स ने मैच कराने की पूरी कोशिश की, लेकिन मैदान गीला होने की वजह से यह शुरू नहीं हो सका। हालांकि, जब इसे शुरू कराने […]

G-20 शिखर सम्मेलन : लोगों को भा गई ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की सादगी, शेख हसीना से कुछ इस अंदाज में मिले

नेशनल न्यूज़। भारत में होने वाले G-20 शिखर सम्मेलन पर दुनिया की नजरें टिकी हुई थीं। भारत ने G-20 शिखर सम्मेलन का सफल आयोजन किया और चारों तरफ अब इसकी तारीफ भी हो रही है। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की और उन्होंने G-20 की अध्यक्षता ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा को सौंपी। जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज, फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान, तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, दक्षिण […]

Accident Breaking Tamil Nadu: तिरुपथुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-वैन की टक्कर में फुटपाथ पर बैठे लोग कुचले गए, 7 की मौत

तमिलनाडु। तमिलनाडु के तिरुपथुर में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां फुटपाथ पर बैठे सात लोगों की वैन से कुचलने के बाद मौत हो गई। बताया गया है कि जब यह वैन सड़क के किनारे खड़ी थी, ठीक उसी दौरान लॉरी ने इसे पीछे से टक्कर मार दी, जिससे यह वैन फुटपाथ पर बैठे लोगों को कुचलती चली गई। पुलिस के मुताबिक, जिस वैन से यह हादसा हुआ, वह फुटपाथ पर बैठे लोगों को ही ले जा रही थी। हालांकि, रास्ते में कुछ खराबी आ जाने की वजह से वे सभी इससे उतरकर सड़क किनारे बैठ गए थे।

तेज रफ़्तार मोटरसाइकिल और स्कूटी के बीच जबरदस्त भिंड़त, तीन युवक गंभीर रूप से घायल, SSP दीपक झा ने पहुंचाया अस्पताल

बलौदाबाजार। जिले के भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम खैरी के पास बलौदाबाजार भाटापारा मुख्य मार्ग मे तेज रफ्तार मोटरसाइकिल और स्कूटी के बीच आमने सामने की जबरदस्त भिंड़त हो गई. हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं घटनास्थल से गुजर रहे एसएसपी दीपक झा ने घायलों की मदद कर उन्हें अस्पताल पहुंचवाया. जानकारी के अनुसार, जब बाइक और स्कूटी में जोरदार भिड़ंत हुई. इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए. घटना उस वक्त घटी जब एसएसपी दीपक झा भाटापारा से लौट रहे थे. सड़क पर पड़े घायलों को देख उन्होंने तत्काल भाटापारा ग्रामीण पुलिस को बुलाया और घायलों को भाटापारा के स्वास्थ्य केन्द्र भेजवाया। […]

G20 Summit :आज PM Modi और सऊदी प्रिंस की मुलाकात, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

नेशनल न्यूज़। सऊदी अरब के युवराज (वली अहद) मोहम्मद बिन सलमान जी20 समिट में शामिल होने के लिए तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर शनिवार को यहां पहुंचे। वहीं जी20 समिट का रविवार को समापन हो गया। मोहम्मद बिन सलमान अभी भारत में ही हैं और सोमवार (11 सितंबर) को वे हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं। खबर है कि पीएम मोदी से मुलाकात से पहले सऊदी अरब के प्रधानमंत्री प्रिंस का सुबह करीब 10 बजे नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा। इन मुद्दों पर होगी चर्चा विदेश मंत्रालय के मुताबिक सऊदी प्रिंस पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे और […]

भाजपा की परिवर्तन यात्रा कल से, गृहमंत्री अमित शाह दंतेवाड़ा से करेंगे शुभारंभ

रायपुर। भाजपा की प्रदेश व्यापी परिवर्तन यात्रा के रथ अपने लक्ष्य पथ पर निकलने सज धज कर तैयार हैं। पहली रथ यात्रा का शुभारंभ देश के गृहमंत्री अमित शाह कल यानी 12 सितंबर को दंतेवाड़ा से करेंगे। जशपुर से आरंभ होने वाली परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 15 सितंबर को जशपुर में करेंगे। महेश गागड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ की भ्रष्ट, निकम्मी और क्रूर सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता बेताब है। जन भावनाओं को विस्तार देने के लिए भाजपा परिवर्तन का शंखनाद करते हुए समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्प लेकर यात्रा पर निकल रही है। भाजपा की परिवर्तन यात्रा के प्रति […]

रायगढ़ महापौर जानकी काटजू के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव, 15 को होगा मतदान

रायगढ़। विधानसभा चुनाव की गहमा गहमी के बीच रायगढ़ नगर पालिका निगम में कुर्सी की लड़ाई तेज होती नजर आ रही है। यहाँ विपक्ष ने रायगढ़ नगर निगम के महापौर जानकी काटजू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था जिस पर वोटिंग की तारीख सामने आ गई है। इसी महीने के 15 सितम्बर को मतदान होगा। बता दें कि रायगढ़ कलेक्टर ने 15 सितंबर को सुबह 11 बजे सम्मेलन बुलाया है, जिसमें शहर के 48 वार्ड के पार्षद महापौर जानकी काटजू के पद पर बने रहने का फैसला करेंगे। वही प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस पूरे प्रस्ताव के लिए अपनी तरफ से दो पर्यवेक्षक भी नियुक्त कर दिए है। पीसीसी ने […]