संस्कृत के ज्ञान से निखरता है व्यक्तित्व – अध्यक्ष योग आयोग ज्ञानेश शर्मा

० संस्कृत शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश तथा स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे के मार्गदर्शन एवं छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार शर्मा के संयोजन में प्रदेश स्तरीय संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज से प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने किया। यह पांच दिवसीय प्रशिक्षण दूधाधारी श्री वैष्णव संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मठपारा रायपुर में आयोजित किया गया है। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष  ज्ञानेश शर्मा ने प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि संस्कृत भाषा के ज्ञान से व्यक्तित्व में निखार आता है। यह […]

मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार स्वच्छता दीदियों के मानदेय वृद्धि हेतु राज्य शासन द्वारा 79.76 करोड़ रूपए की स्वीकृति

० आगामी एक वर्ष के मानदेय के लिए राशि स्वीकृत , स्वच्छता दीदियों के मानदेय में माह सितम्बर 2023 से हुई वृद्धि रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा अनुसार नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में मिशन क्लीन सिटी योजना अंतर्गत कार्यरत स्वच्छता दीदियों के माह सितम्बर 2023 से मानदेय वृद्धि अनुसार राज्य शासन ने आगामी एक वर्ष के लिए राशि की स्वीकृत जारी कर दी है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2023 को स्वच्छता दीदियों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा की थी। राज्य शासन द्वारा स्वच्छता दीदियों के मानदेय में वृद्धि अनुसार 7200 रूपए के मान से 9232 मानव […]

स्कूली बच्चों के लिए खिलौना संग्राहालय , पौसरी में पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी ने किया शुभारंभ

  रायपुर।छत्तीसगढ़ के स्कूलों में नई शिक्षा नीति के अनुरूप बच्चों को शिक्षा के साथ साथ उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए कई नवाचारी पहल भी किए जा रहे हैं। बलौदाबाजार जिले के ग्राम पौसरी में एक ऐसे ही नवाचारी पहल के तहत अनोखे खिलौना संग्रहालय तैयार किया गया है। पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी ने इस अनोखे खिलौना संग्रहालय का शुभारंभ किया। शिक्षको और बच्चों को शुभकामनाएं दी। शासकीय प्राथमिक स्कूल की शिक्षिका भारती वर्मा ने अध्यापन कार्य के साथ-साथ नवाचारी पहल करते हुए अपने स्कूल में खेल खिलौना संग्रहालय की स्थापना की है। इस खिलौना संग्रहालय ने रखे गए सभी खिलौने लकड़ी, मिट्टी, कागज़, गत्ते […]

मुख्यमंत्री को आज श्रृंगी ऋषि स्वामी आत्मानन्द शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्र ने भगवान श्री राम और सीएम भूपेश बघेल का स्केच भेंट किया

  रायपुर।मुख्यमंत्री को आज श्रृंगी ऋषि स्वामी आत्मानन्द शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्र मनीष साहू ने भगवान श्री राम और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्केच भेंट किया।  

मुख्यमंत्री ने नगरी-सिहावा के मुकुंदपुर में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण

० 9.61 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नगरी-सिहावा के मुकुंदपुर में आयोजित समारोह में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के तहत भगवान श्रीराम की भव्य मूर्ति और विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। नगरी के मुकुंदपुर में 8 करोड़ 29 लाख रूपए की लागत से भगवान श्रीराम जी की प्रतिमा, श्री राम वाटिका, दीप स्तंभ, एलइडी ब्राडिंग, सप्तऋषि की मूर्तियां, प्रवेश द्वार, 01 कॉटेज, पार्किंग, एप्रोच रोड, पर्यटक सूचना केन्द्र, कलवर्ट निर्माण, कॉटेज निर्माण, लॉन डव्हलपमेंट, सीसीटीवी, यज्ञशाला, जनसुविधा केन्द्र, ड्रेन, विद्युतीकरण, ओव्हरहेड वॉटर टैंक, स्टेयर्स, सीढ़ी निर्माण, मॉडयूलर शॉपं, सप्तऋषि स्थल का विकास, साइनेजेस, गजीबो, बाउण्ड्रीवॉल, साइट डव्हलपमेंट, गार्ड […]

मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सेहत बाजार मिलेट कैफे का किया अवलोकन

० रागी से बनी डोसा, बड़ा एवं पिज्जा का उठाया लुत्फ की तारीफ रायपुर।मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन अमिताभ जैन ने रविवार को जगदलपुर के दलपत सागर आइलैंड के समीप स्थित सेहत बाजार मिलेट कैफे का अवलोकन किया। वहीं उन्होंने बस्तर के पारंपरिक लघु धान्य फसल कोदो-कुटकी एवं रागी से बने व्यंजनों के बारे में जानकारी ली और रागी से निर्मित डोसा, बड़ा एवं पिज्जा का लुत्फ उठाया। उन्होंने इन व्यंजनों के स्वाद की बहुत तारीफ की। श्री जैन ने मिलेट कैफे संचालन करने वाले मोम्स फूड के सदस्यों से रूबरू चर्चा करते हुए, उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने जिले में मिलेट मिशन के अंतर्गत […]

मॉरीशस के PM पहुंचे काशी , गंगा में विसर्जित की ससुर की अस्थियां, शाम को गंगा आरती में होंगे शामिल

वाराणसी। वाराणसी में सोमवार को मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद्र जुगनाथ दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। वह दिन में 11.30 बजे विशेष विमान से लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पहुंचें, जहां श्रम मंत्री अनिल राजभर ने उनका स्वागत किया। कुछ उद्यमियों से मुलाकात के बाद पीएम दशाश्वमेध घाट पहुंचे। जहां अपने दिवंगत ससुर की आत्मा की शांति को अनुष्ठान किया। इसके बाद पिंडदान के साथ ही मंत्रोच्चार के बीच संकल्प भी लिया। गंगा में विधि-विधान के साथ उनकी अस्थियों का विसर्जन किया। उनके मार्ग से लेकर घाट तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम नजर आए। शाम को वे परिवार समेत काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन और गंगा आरती देखेंगे। बता दें […]

कैदी नंबर 7691 बने चंद्रबाबू नायडू, ब्लैक कॉफी से लेकर फ्रूट सलाद तक जेल में मिलेंगी ये सुविधाएं

नेशनल न्यूज़। तेलुगू देशम पार्टी के प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को सोमवार तड़के राजमुंदरी केंद्रीय कारागार जेल में भेज दिया गया। जेल अधिकारियों ने नायडू को कैदी नंबर ‘7691′ बनाया है। नायडू को जेल के ‘स्नेहा’ ब्लॉक में रखा गया है। जेल अधिकारियों ने नायडू को कुछ विशेष सुविधाएं प्रदान की हैं। उन्हें जेल में एक निजी सहायक और पांच सुरक्षाकर्मी दिए गए हैं। बता दें कि अदालत ने परिवार को घर से भोजन और जलपान उपलब्ध कराने की अनुमति दी थी, इसलिए नायडू को परिजनों ने सुबह ब्लैक कॉफी, फलों का सलाद और गर्म पानी दिया। नायडू की पत्नी भुवनेश्वरी, पुत्र लोकेश और बहू ब्राह्मणी केंद्रीय […]

डॉ. राम रण बिजय सिंह कामधेनु विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त

० राजभवन सचिवालय से आदेश जारी रायपुर।राज्यपाल एवं कुलाधिपति विश्वभूषण हरिचंदन द्वारा डॉ. राम रण बिजय सिंह सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक (शैक्षणिक) सह डीन, आईसीएआर-राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान, करनाल को दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो द्वारा 8 सितम्बर 2023 को यह आदेश जारी किया गया। डॉ. सिंह का कार्यकाल, उपलब्धियां तथा सेवा शर्ते विश्वविद्यालय अधिनियम एवं परिनियम में निहित प्रावधान अनुसार होंगी। उनकी नियुक्ति दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय अधिनियम 2011 (क्रमांक 21 सन् 2011) (संशोधित अधिनियम, 2020) की धारा 9(1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है।

आवास-पर्यावरण एवं वाणिज्यिक कर आबकारी के विशेष सचिव के पद पर महादेव कावरे ने किया कार्यभार ग्रहण

० डॉ. अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी ने दी बधाई और शुभकामनाएं रायपुर।आवास एवं पर्यावरण तथा वाणिज्य कर आबकारी विभाग के विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार) के पद पर श्री महादेव कावरे ने आज मंत्रालय में उपस्थित होकर कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर डॉ. अम्बेडकर वेल्फेयर सोसाइटी छत्तीसगढ़ की ओर से महादेव कावरे को बधाई और शुभकामनाएं दी गई। साथ ही मंत्रालय में उनके विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी श्री कावरे से सौजन्य मुलाकात कर पुष्प गुच्छ भेंट किया। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व श्री कावरे दुर्ग संभाग के संभागीय आयुक्त के पद पर पदस्थ थे। राज्य शासन द्वारा पिछले दिनों जारी आदेश के तहत उन्हें विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार) छत्तीसगढ़ शासन, […]