अकलतरा : जहरीली शराब पीने से 3 भाइयों की मौत, परिवार में छाया मातम, इलाके में हड़कंप

जांजगीर चांपा। जिले के अकलतरा के ग्राम परसाही (बाना) में जहरीली शराब पीने से 3 भाइयों की मौत हो गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.मिली जानकारी के मुताबिक जहरीली शराब पीने के कारण 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे गांव में हड़कंप मच गया. वहीं तीसरे भाई की इलाज के दौरान मौत हुई है. परिवार में मातम पसर गया है. बताया जा रहा है कि मृतक का नाम संजय सांडे, उम्र- 41 वार्ड- 15 सतनामी पारा का रहने वाला था. वहीं संत कुमार सांडे (बड़ा भाई), उम्र- 43 वर्ष की मौत हो गई. वहीं जितेन्द्र सोनकर चचेरा भाई, उम्र- 38 वर्ष ने […]

राहुल गांधी से हरमीत सिंह होरा ने की मुलाकात, CM ने कराया परिचय

रायपुर। रायपुर प्रवास पर आए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष व कांग्रेस नेता हरमीत सिंह होरा ने सौजन्य मुलाकात की। इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्री होरा का परिचय कराया। हरमीत होरा रायपुर व धमतरी में कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए निरंतर सक्रिय रहते हुए कार्य कर रहे हैं। धमतरी विधानसभा से इस बार भी हरमीत के पिता पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है और डीसीसी से भेजे गए पैनल में पहला नाम उन्ही का सुझाया गया है। धमतरी में गुरुमुख सिंह होरा विधायक न होते हुए भी एक विधायक से ज्यादा […]

कब है बलदेव षष्ठी या हल छठ: जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व के बारे में

हिंदू पंचांग के अनुसार, बलदेव षष्ठी या हल छठ की शुरुआत भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि यानी आज (4 सितंबर 2023) शाम 04:41 बजे हो जाएगी. वहीं, इसका समापन अगले दिन 5 सितंबर 2023 को दोपहर 03:46 बजे होगा. हर छठ या हल छठ व्रत सनातन धर्म में पुत्रवती स्त्रियों द्वारा रखा जाता है. यह पर्व मुख्य तौर पर उत्तर भारत में मनाया जाता है. इस व्रत में महिलाएं अपने पुत्र की लंबी आयु के लिए भगवान गणेश और माता पार्वती से प्रार्थना करती है. बलराम जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला हल छठ किसानों के लिए विशेष महत्व रखता है. बलदेव भगवान कृष्ण के बड़े […]

Breakfast Special Recipe: स्पेशल स्टफिंग पराठा

पराठा बनाने के लिए सामग्री आटा – 2 कप लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून धनिया पाउडर – 1 टी स्पून हल्दी – 1/4 टी स्पून पालक – 1 गुच्छा दूध – 1 कप चिली फ्लेक्स – 1 टी स्पून नमक – स्वादानुसार तेल – 1 टेबलस्पून स्टफिंग के लिए स्वीट कॉर्न – 1 कप चीज – 1/4 कप शिमला मिर्च कटी – 1/3 कप लाल शिमला मिर्च – 1/3 कप चिली फ्लेक्स – 1 टी स्पून गरम मसाला – 1 टी स्पून चाट मसाला – 1 टी स्पून तिल – जरूरत के अनुसार नमक – स्वादानुसार अदरक कटा – 1 टी स्पून हरा धनिया कटा – 1/3 कप […]

कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक : कुमारी शैलजा ने कहा-पिछली बार से भी ज्यादा मार्जिन से हम बनाएंगे सरकार

  रायपुर। कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक लगभग 3 घंटों तक चली. इस बैठक में विधानसभा चुनाव के कई प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा हुई है. रविवार को हुई बैठक को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा का बयान भी आया है. प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा, प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में सभी ने अपने विचार रखे. प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा हुई. लोगों का उत्साह नजर आ रहा है. कांग्रेस पार्टी और राहुल जी पर छग के लोगों ने विशेष भरोसा रखा है. छग का युवा या गरीब या किसान और मजदूर या आम आदमी हो सभी अपने आप को गौरांवित महसूस करते हैं. आगे कुमारी शैलजा ने […]

ISRO से आई बुरी खबर : चंद्रयान-3 Launch में काउंट डाउन बोलने वाली साइंटिस्ट की हार्ट अटैक से मौत

नेशनल डेस्क: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपना एक अहम साइंटिस्ट खो गिया। इसरो की एक वैज्ञानिक वलारमथी का निधन हो गया। हार्ट अटैक के चलते उन्होंने रविवार को आखिरी सांस ली। बता दें कि वलारमथी श्रीहरिकोटा में रॉकेट लॉन्च की उलटी गिनती में अपनी आवाज देती थीं। उन्होंने हाल ही में आखिरी बार उलटी गिनती तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण हके दौरान की। चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था। मिली जानकारी के अनुसार, वलारमथी सतीश धवन स्पेस सेंटर में रेंज ऑपरेशंस प्रोग्राम कार्यालय के हिस्से के रूप में, पिछले छह सालों से सभी लॉन्चों के लिए उलटी […]

आज का इतिहास 4 सितंबर : भारत के ग्रैंड ओल्ड मैन दादाभाई नौरोजी का जन्म 4 सितंबर 1825 को हुआ

दादाभाई नौरोजी का जन्म 4 सितंबर 1825 को हुआ, जिन्हें “भारत के ग्रैंड ओल्ड मैन” और “भारत के अनौपचारिक राजदूत” के रूप में भी जाना जाता है। दादाभाई नौरोजी एक भारतीय राजनीतिक नेता, व्यापारी, विद्वान और लेखक थे। जिन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में दूसरे, 9वें और 22वें स्थान पर 1886 से 1887, 1893 से 1894 और 1906 से 1907 तक कार्य किया। आज के इस लेख में हम आपको 4 सितंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बता रहे हैं। जानिए इस दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि 4 सितंबर को किन प्रमुख हस्तियों का जन्म […]

आज का राशिफल 4 सितंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए सोमवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है और आपको अपने मन में अच्छे विचारों को रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है और यदि आपको किसी चीज को लेकर समझौता करना पड़े, तो उसमें अवश्य करें, तभी आप अपने किसी बड़े लक्ष्य को आसानी से हासिल कर पाएंगे। किसी यात्रा पर जाने से पहले वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना होने का भय सता रहा है और बिजनेस में यदि आपने किसी पर आंख मूंदकर भरोसा किया, तो वह आपके उस भरोसे को तोड़ सकता है। वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन […]

मंदिर हसौद गैंगरेप : आरोपियों में ASI का बेटा भी शामिल, पिता ने खुद बेटे को किया अरेस्ट और ले गए थाने

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गैंग रेप मामले में नया मोड़ सामने आया है. इस वारदात में 11 आरोपी थे। बताया जा रहा है कि ये 11वां हैवान ASI दीपक साहू का बेटा है, जिसका नाम कृष्णा साहू है.जानकारी के अनुसार आरोपी के पिता ASI दीपक साहू मंदिर हसौद थाने में ही पदस्थ थे, जिन्हें जब अपने बेटे की करतूत के बारे में पता चला, तो खुद वे उसे गिरफ्तार कर थाने ले गए. इसके अलावा अपने ट्रांसफर के लिए आवेदन भी दिया, ताकि जांच प्रभावित न हो. SSP प्रशांत अग्रवाल ने आवेदन को मंजूर कर लिया, जिसके बाद उनका ट्रांस मुगजहन थाने में किया गया है. ASI खुद […]

‘बलात्कारियों को फांसी दो’: गैंगरेप पर छत्तीसगढ़ी महिला समाज और ABVP का विरोध प्रदर्शन, आरोपियों को फांसी देने की मांग की

रायपुर। राजधानी में दो युवतियों के साथ बलात्कार के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया. सरकार और कानून व्यवस्था के खिलाफ नारे लगाए. साथ ही सभी आरोपियों को फांसी देने की मांग की. इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में एबीवीपी के कार्यकर्ता शामिल हुए. इतना ही नहीं बलात्कारियों को फांसी देने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ी महिला समाज ने भी आक्रोश रैली निकाली. सभी ने एक स्वर में बलात्कारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर फांसी देने की मांग की. छत्तीसगढ़ी महिला समाज की अध्यक्ष मालती परगनिया ने कहा, रक्षाबंधन के पवित्र दिन जब भाई बहन एक दूसरे को राखी बांध रहे […]