जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक का 49 की उम्र में निधन, कैंसर से हार गए जिंदगी
स्पोर्ट्स न्यूज़। जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी हीथ स्ट्रीक का बुधवार को 49 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें कुछ समय पहले ही कैंसर से पीड़ित पाया गया था। वह चौथी स्टेज के कैंसर से जूझ रहे थे। हीथ स्ट्रीक की हालत तब से ही नाजुक बनी थी। इस साल मई में जिम्बाब्वे के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा था कि हीथ का दक्षिण अफ्रीका में इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति ठीक नहीं है। हीथ स्ट्रीक का अंतरराष्ट्रीय करियर हीथ ने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत नवंबर 1993 में की थी। उनका पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक वनडे मैच […]



