ED Breaking: मनी लॉन्ड्रिंग मामला : ED ने 4 आरोपियों को कोर्ट में किया पेश

रायपुर। ईडी ने दो दिन पहले रायपुर के जिन कारोबारियों के यहां रेड की थी, उनमें से दो भाई अनिल, और सुनील दम्मानी के अलावा एएसआई चंद्रभूषण वर्मा व सतीश चंद्राकर को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी को बुधवार को दोपहर के बाद विशेष अदालत में पेश किया गया। ईडी पिछले 3 दिनों से रायपुर के अलावा भिलाई और दुर्ग में कारोबारियों के यहां रेड की थी। ये रेड महादेव ऑनलाइन सट्टा कारोबार से जुड़े होने की वजह से हुई है। ईडी ने दो दिन की कड़ी पूछताछ के बाद कारोबारी अनिल, और सुनील दम्मानी के अलावा एएसआई चंद्रभूषण वर्मा व सतीश चंद्राकर उनके यहां जांच-पड़ताल चल रही है। […]

CM के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा समेत अन्य करीबियों के यहां ED ने दी दबिश

रायपुर। केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छत्तीसगढ में फिर दबिश दी है। रायपुर और भिलाई में ईडी के छापे की सूची आ रही है। मिल रही जानकारी के अनुसार इस बार ईडी ने सूबे के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी और स्टाफ को निशाना बनाया है। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम सीएम के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा के निवास पर जांच कर रही है। साथ ही सीएम के ओएसडी मनीष बंछोर, आशीष वर्मा और उनके एक करीबी कारोबारी विजय भाटिया के यहां भी छापे की कार्यवाही कर रही है। मीडिया में ऐसी खबरें चल रही हैं। गौरतलब है की मुख्यमंत्री का आज जन्मदिन है ऐसे में ईडी […]

उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने रायगढ़ और सक्ती न्यायालय का किया निरीक्षण

रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा हाईकोर्ट के मामलों की सुनवाई पश्चात् 22 अगस्त 2023 को औचक निरीक्षण हेतु रायगढ़ पहुंचे। रायगढ़ जाते समय उनके द्वारा सक्ती न्यायालय का भी निरीक्षण किया गया। उल्लेखनीय है कि सक्ती में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश व व्यवहार न्यायाधीशों के न्यायालय हैं। निरीक्षण के समय न्यायालयों में प्रकरणों की सुनवाई चल रही थी तथा कर्मचारी कार्य कर रहे थे। सक्ती न्यायालय में पार्किंग व्यवस्था अत्यन्त खराब पायी गयी। अधिवक्ताओं के बैठने हेतु कोई उचित व्यवस्था नहीं थी। न्यायालय के बरामदे में फर्नीचर जीर्ण-शीर्ण हालत में व अस्त-व्यस्त रखे हुये थे। बरामदे में बिजली के तार भी खुली हालत मंे […]

जोनल कराते प्रतियोगिता में भाग लेने रायपुर जिले के 26 खिलाडी गोवा के लिए रवाना

रायपुर। गोवा में तीन दिवसीय जोनल कराते प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 27 अगस्त 2023 को किया जा रहा है, जिसमें रायपुर शहर के 26 खिलाडी अपने खेल का जौहर दिखायेगे। रायपुर कराते एसोसियेशन की सचिव हर्षा साहू ने जानकारी दी कि सभी खिलाडी आज सुबह रायपुर से नागपुर के लिए निकले 03 बजे से दोपहर को नागपुर से गोवा के लिए निकल गये है। कोच अब्दुल रहीम खान एव आशिष शर्मा के नेत्त्व में सभी खिलाडी गोवा जा रहे है।25 अगस्त को सुबह 10 बजे रजिस्ट्रशन होगा उसके साथ ही प्रतियोगिता की शुरूआत होगी। खिलाडियों के नाम देवरथ नेताम, अनुज छेद्दया, कुनाल निहाल, धरोहर ठाकुर, हरीश साह,ू गोमती साहू, […]

छत्तीसगढ़ में एक और बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग, नवा रायपुर में निर्माता-निर्देशक रत्ना सिन्हा की नई फिल्म की शूटिंग आज से शुरू

रायपुर। छत्तीसगढ़ की नई फिल्म नीति लागू होने के बाद यहां बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग का सिलसिला लगातार जारी है। नवा रायपुर में आज से एक और बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग शुरू हुई। हिन्दी फिल्म ‘शादी में ज़रूर आना’ फेम निर्माता-निर्देशक रत्ना सिन्हा की नई हिन्दी फ़िल्म का आज मुहुर्त शॉट सम्पन्न हुआ। रायपुर और नवा रायपुर में अगले 20 दिनों तक इसकी शूटिंग चलेगी। फ़िल्म में अक्षय ओबेरॉय, अशनूर कौर और आदिल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। आज नवा रायपुर में फिल्म के मुहूर्त शॉट के मौक़े पर छत्तीसगढ़ सरकार के सलाहकार गौरव द्विवेदी भी मौजूद थे।  

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर मल्टीलेवल पार्किंग में डेढ़ सौ फीट की लंबाई वाला केक काटा

रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर मल्टीलेवल पार्किंग में डेढ़ सौ फीट की लंबाई वाला केक काटा.मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर यह स्पेशल केक बोंजेलो द्वारा तैयार किया गया है। डेढ़ सौ फीट की लंबाई वाले इस केक का कुल वजन 430 किलोग्राम है। बेकिंग और आइसिंग डिवीज़न के 65 लोगों की टीम ने 24 घंटे की मेहनत से इसे तैयार किया है।पूरे केक में छत्तीसगढ़ सरकार की प्रमुख फ्लैगशिप योजनाएं एवं मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की तस्वीरों की मिनी स्टैंडी लगाई गई है।  

CM ने जन्मदिन पर युवाओं को दिया बीपीओ का तोहफा, कलेक्टोरेट के सामने मल्टीलेवल पार्किंग में हुई बीपीओ की शुरूआत

० श्री बघेल ने एक सौ युवाओं को जॉब लेटर भी दिए, मल्टीनेशनल कंपनियों से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर : मुख्यमंत्री रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ के युवाओं को बीपीओ सेंटर का तोहफा दिया। कलेक्टोरेट के सामने मल्टीलेवल पार्किंग के पांचवे और छठवें माले पर बने इस बीपीओ सेंटर का मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया। उन्होंने यहां बीपीओ सेंटर में काम करने के लिए एक सौ युवाओं को जॉब लेटर भी दिए। इस बीपीओ सेंटर की स्थापना लगभग दस करोड़ रूपये की लागत से की गई है। मुख्यमंत्री श्री बघेल की सोच के अनुरूप इस बी.पी.ओ. सेंटर के शुरू हो जाने से अब रायपुर के युवाओं को […]

LIVE Chandrayaan 3 Landing: ‘ऑटोमैटिक लैंडिंग सीक्वेंस’ के लिए पूरी तरह से तैयार,चांद के करीब चंद्रयान , समय पर होगी लैंडिंग

नेशनल न्यूज़। हर गुजरते पल के साथ बढ़ती उम्मीदों और उत्साह के बीच भारत आज चांद पर नया इतिहास रचने को तैयार है। मून मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3 Update) आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद पर टच डाउन होगा। एक तरफ रूस का चंद्र मिशन लूना-25 (Luna-25) जो क्रैश हो चुका है लेकिन भारत ने इससे सबक सिखते हुए ISRO के वैज्ञानिक भी फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। चंद्रयान-3 की लैंडिंग दक्षिणी ध्रुव के पास होगी। वहीं, पहले जो चंद्रयान-3 अंतरिक्ष में 40 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रहा था, वहं अब लैंडिंग कछुए की गति से भी कम स्पीड में करेगा ताकि किसी भी तरह […]

Mizoram: दर्दनाक हादसा, रेलवे का पुल गिरने से 17 लोगों की मौत, मलबे में दबे 30 से 40 मजदूर, पीएम मोदी ने मुआवजे की घोषणा

  नेशनल न्यूज़। मिजोरम के आईजोल में एक अंडर कंस्ट्रक्शन रेलवे ब्रिज गिर गया, इस हादसे में करीब 17 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा साइरांग इलाके के पास हुआ है। रेलवे प्रशासन द्धारा राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। अभी मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। यह हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे का जो पिलर गिरा है उसकी ऊंचाई तकरीबन 104 मीटर बताई जा रही है। इस घटना में अभी तक 30-40 लोगों के फंसे होने की आंशका है। रेस्क्यू अभियान में अभी तक 17 मृतकों के शवों को निकाला जा चुका है। पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे के […]

पूर्व CM के पोते के घर ED ने दी दबिश, कई बड़े शराब कारोबारी जाँच एजेंसी के रडार पर

नेशनल न्यूज़। झारखंड के कई लोकेशन पर केंद्रीय जांच एजेंसी ED की बड़ी कार्रवाई।देवघर के जमीन कारोबारी अभिषेक झा के घर पर भी ईडी की छापेमारी।सूत्र के मुताबिक जमीन कारोबारी अभिषेक झा हैं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री विनोदानंद झा के पोते।झारखंड की राजनीति में एक बड़े नेता के तौर पर चर्चित रामेश्वर उड़ांव के यहां भी चल रही है सर्च ऑपरेशन।कई बड़े शराब कारोबारी हैं जांच एजेंसी के रडार पर। रसूखदार लोगों के यहाँ ईडी के सर्च ऑपरेशन से कई लोग अचंभित देवघर के जमीन कारोबारी अभिषेक झा के घर पर भी ईडी की छापेमारी।सूत्र के मुताबिक जमीन कारोबारी अभिषेक झा हैं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री विनोदानंद झा के पोते।झारखंड […]