CG Accident कोरबा : स्कूली बस को हाइवा ने मारी ठोकर, बस ड्राइवर समेत कई बच्चे घायल

कोरबा। कोरबा में स्कूली बच्चों से भरी बस को विपरीत दिशा से आ रही तेज राखड़ से रफ्तार भरी हाइवा ने जबरदस्त ठोकर मारी।इस हादसे में बस ड्राइवर, ऑपरेटर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. वहीं लगभग 6 बच्चे घायल हुए हैं. सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. दुर्घटना का शिकार हुई स्कूल बस सरस्वती शिशु मंदिर बुधवारी बाजार की बताई जा रही है. इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया है. दुर्घटना की सूचना मिलते पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है. यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, स्कूल बस सरस्वती शिशु मंदिर बुधवारी बाजार में पढ़ने वाले […]

ED Raid Breaking: ऑनलाइन सट्टा एप के सटोरियों के घर पर ED ने दी दबिश, दुर्ग-भिलाई के अलग-अलग ठिकानों पर सुबह से चल रही छापेमारी

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के खिलाफ ईडी ने बड़ी कार्यवाही की है। रायपुर से दुर्ग-भिलाई तक सटोरियों के अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी गई है। भिलाई के रवि उप्पल, रोहित उप्पल, बच्चा खान, सन्नी सतनाम, मोहम्मद सद्दाम सिद्दीकी समेत बुकी सतीश चंद्राकर और गौरव चंद्राकर के साथ युसूफ पोट्टी के ठिकानों पर दबिश दी गई। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के मुख्य संचालक रवि उप्पल और उसके भाई रोहित उप्पल के दुर्ग स्थित ठिकानों पर तड़के सुबह ईडी ने छापा मारा। इसके साथ ही ऑनलाईन सट्टे का मुख्य सरगना कबाड़ी यूसुफ पोट्टी के मौदहापारा स्थित ठिकानों पर भी टीम पहुंची। ईडी के 6 से ज्यादा अधिकारी छापेमारी में शामिल हैं। […]

तुलसीदास जयंती आज: हिंदू महाकाव्य रामचरितमानस, हनुमान चालीसा के रचनाकार के बारे में जानें यहां

सावन माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को तुलसीदास जयंती मनाई जाती है. इस साल तुलसीदास जयंती 23 अगस्त यानी आज है. तुलसीदास जी ने हिंदू महाकाव्य रामचरितमानस, हनुमान चालीसा समेत तमाम ग्रंथों की रचना की और अपना पूरा जीवन श्रीराम की भक्ति और साधना में व्यतीत किया. हनुमान चालीसा जो सबसे अधिक पढ़े जानें वाली रचना है, उसके पीछे एक बहुत रोचक कहानी भी है. तो चलिए जानते हैं विश्व प्रसिद्ध हनुमान चालीसा की रचना तुलसीदास ने कैसे की थी. तुलसीदास का जन्म 1532 उत्तरप्रदेश के राजापुर गांव में हुआ था. तुलसीदास ने अपना अधिकांश जीवन वाराणसी शहर में बिताया. वाराणसी में गंगा नदी पर प्रसिद्ध तुलसी घाट […]

Lunch Special recipe: फूल मखाना करी

सामग्री- मखाना- 2 कप टमाटर- 2 प्याज- 2 (कटी हुई) हरी मिर्च- 3 (कटी हुई) अदरक- आधा इंच नमक- स्वादानुसार हरा धनिया- 2 चम्मच (कटा हुआ) धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला- आधा चम्मच अमचूर पाउडर- आधा छोटा चम्मच तेजपत्ता- 2 तेल- 1 कप जीरा- 1 छोटा चम्मच विधि- ० आप ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार कर लें। फिर प्याज, टमाटर या हरा धनिया को काटकर रख लें। फिर एक बाउल में मखाने निकालें और दूसरी तरफ एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रख दें। ० जब तेल गर्म होने लगे, तो इसमें 1 छोटा चम्मच जीरा डालकर तड़का लगाएं। फिर […]

सहायक शिक्षक पद हेतु अभ्यर्थियों की प्रथम चरण की ऑनलाईन काउंसिलिंग 23 से 30 अगस्त तक

० सहायक शिक्षक पद की चयन प्रक्रिया से बीएड उपाधि धारक पृथक रहेंगे रायपुर।शिक्षक भर्ती परीक्षा-2023 में सहायक शिक्षक पद के लिए अभ्यर्थियों की प्रथम चरण ऑनलाईन काउंसिलिंग 23 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 30 अगस्त को शाम 5 बजे तक स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट eduportal.cg.nic.in में प्रारंभ की जा रही है। इस काउंसिलिंग में व्यापम परीक्षा परिणाम के अनुसार सहायक शिक्षक कटऑफ रैंक की जानकारी विभाग की पोर्टल पर देखी जा सकती है। उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा पारित आदेश के परिपेक्ष्य में बी.एड. उपाधि धारकों को सहायक शिक्षक पद की चयन प्रक्रिया से पृथक रखा गया है। अतः जिन अभ्यर्थियों ने व्यापम के पोर्टल पर अपनी योग्यता […]

Gadar 2 : सनी देओल की ‘गदर 2’400 करोड़ क्लब में हुई धमाकेदार एंट्री, ‘पठान’ के बाद इस फिल्म ने कमाए 400 करोड़

एंटरटेनमेंट न्यूज़। हिंदी सिनेमा में ऐसा पहली बार हुआ है जब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर एक ही साल में दो फिल्में 400 करोड़ रुपये की कमाई के पार निकल गईं। जी हां, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘पठान’ के बाद अब अभिनेता सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2’ की भी इस एक्सक्लूसिव क्लब में एंट्री हो गई है। फिल्म ‘गदर 2’ ने रिलीज के 12वें दिन ये शानदार कारनामा कर दिखाया है। फिल्म ‘पठान’ ने 400 करोड़ क्लब में रिलीज के 11वें दिन ही एंट्री कर ली थी। मंगलवार का दिन फिल्म ‘गदर 2’ के सभी सितारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी बनकर आया। रिलीज […]

स्कूली बच्चों को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी गई चंद्रयान-3 की जानकारी

छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा द्वारा मिशन चन्द्रयान-3 विषय पर व्याख्यान आयोजित रायपुर। छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा मिशन चंद्रयान पर शासकीय दानी कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला रायपुर में व्याख्यान आयोजित किया। भारत के अंतरिक्ष अभियान के महत्व और उनकी उपलब्धियों को बताने तथा विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रूचि पैदा करने के लिए विज्ञान सभा द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेन्टर के महानिदेशक एस.एस. बजाज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्व विद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. एस.के. पांडेय ने चंद्रयान मिशन एक, दो तथा तीन के बारे में पॉवर पांइट प्रजेन्टेशन के माध्यम से व्याख्यान दिया। इस अवसर प्रो. पांडेय द्वारा इसरो के चंद्रयान […]

LIVE चंद्रयान -3 Update: चांद पर पहुंचकर भारत आज रचेगा इतिहास, सफल लैंडिंग के लिए कछुए की चाल चलेगा Chandrayaan 3

नेशनल न्यूज़। हर गुजरते पल के साथ बढ़ती उम्मीदों और उत्साह के बीच भारत आज चांद पर नया इतिहास रचने को तैयार है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन तय समय पर है और बुधवार की शाम चांद के दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र में सॉफ्ट लैंडिंग के लिए सुचारू रूप से आगे बढ़ रहा है। मून मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3 Update) आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद पर टच डाउन होगा। एक तरफ रूस का चंद्र मिशन लूना-25 (Luna-25) जो क्रैश हो चुका है लेकिन भारत ने इससे सबक सिखते हुए ISRO के वैज्ञानिक भी फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग […]

आज का इतिहास 23 अगस्त : 1947 को सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत के उप प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

भारतीय इतिहास में 23 अगस्त का दिन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इसी दिन 1933 में महात्मा गांधी को एक और भूख हड़ताल के बाद भारतीय जेल से रिहा किया गया। इसके अलावा, आज ही के दिन 23 अगस्त 1947 को सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत के उप प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। और 23 अगस्त 1958 को मराठवाड़ा विश्वविद्यालय की शुरुआत हुई। आज के इस लेख में हम आपको 23 अगस्त से जुड़े इतिहास के बारे में बता रहे हैं। जानिए इस दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि 23 अगस्त को किन प्रमुख हस्तियों का जन्म हुआ […]

आज का राशिफल 23 अगस्त : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए बुधवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। आपका कोई विशेष दायित्व पूरा हो सकता है। आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार के लोगों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आप यदि किसी काम को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह भी पूरा हो सकता है। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो आप उसे काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। वृष […]