डिप्टी CM की सीट से CM के खास कैबिनेट मंत्री ने दावेदारी की, गरमाया माहौल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में CM और डिप्टी CM के बीच रस्स्कसी हमेशा देखने को मिलती रही है, जिसमें भूपेश बघेल का पलड़ा हमेशा भारी रहा है मगर आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र टी एस सिंहदेव जिस तरह समीकरण बना रहे हैं उससे भूपेश बघेल के लिए राह आसान नहीं होगी। वैसे भी सिंहदेव ने बघेल के खास अमरजीत भगत समेत बृहस्पति सिंह और चिंतामणि की सीट से अपने समर्थक को आगे कर राजनीति में शह और मात का खेल शुरू कर कांग्रेस के लिए ही चिंता बढ़ा दी है और अपना महत्व भी लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से दिखा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री के साथ अमरजीत भगत का खेमा भी है […]

पीईकेबी खदान के नियमित संचालन का अनुरोध लेकर ग्रामीण पहुंचे रायपुर, लगाई मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से गुहार

० कहा – खदान बंद हो जाने से 5000 युवा हो जायेंगे बेरोजगार रायपुर।सरगुजा जिले के उदयपुर ब्लॉक में राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड को आवंटित परसा ईस्ट कांता बासन कोयला खदान में उत्पादन बंद होने की कगार पर है। जिसके नियमित संचालन का अनुरोध लेकर प्राभावित ग्राम पंचायत परसा, साल्ही, जनार्दनपुर, फतेहपुर, तारा और घाटबार्रा इत्यादि ग्रामाें के 30 से अधिक ग्रामीणों का एक समूह करीब 300 किमी की यात्रा करके सोमवार को रायपुर पहुंचा। जिसमें महिलाएं भी शामिल हुई। रायपुर पहुंचकर ग्रामीणों का यह समूह प्रदेश के मुख्यमंत्री निवास कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। जबकि उपमुख्यमंत्री और क्षेत्र के विधायक श्री टी एस सिंहदेव से उनके रायपुर स्थित […]

छह महीने की बकाया राशि रहने पर भी मिलेगा हाफ बिजली बिल योजना का लाभ

०  लगभग 42.82 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को मिल रहा है लाभ ० आधे दर पर मिल रही है 400 यूनिट तक बिजली  रायपुर । राज्य शासन ने अपनी लोकप्रिय हाफ बिजली बिल योजना का विस्तार करते हुए उपभोक्ताओं को और बड़ी राहत दी है। अब इस योजना का लाभ उन उपभोक्ताओं को भी मिलेगा, जिनका बिजली बिल छह माह से बकाया है। पहले इस योजना का लाभ लेने  के लिए पात्रता सीमा दो महीने थी। ऊर्जा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया और कंपनी के बिलिंग सॉफ़्टवेयर में ज़रूरी संशोधन कर दिए गए हैं।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उपमुख्यमंत्री  टीएस सिंहदेव ने प्रदेश के लगभग 49 लाख […]

एंकर मर्डर केस: दृश्यम जैसा मोड़, दफनाएं गए जगह की खुदाई शुरू, होंगे कई खुलासे

कोरबा। एंकर सलमा सुल्ताना खान के हत्या मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है. पुलिस ने मुख्य आरोपी मधुर साहू द्वारा दफनाएं गए जगह को चिन्हांकित कर खुदाई शुरू कर दी है. पुलिस जिला प्रशासन के समक्ष मुख्य मार्ग पर खुदाई शुरू कर दफन सलमा की तलाश कर रही है. जिसके लिए दर्री मुख्य मार्ग के एक तरफ को ब्लॉक कर दिया गया है. बता दें कि कुसमुंडा निवासी एंकर सलमा 5 साल पहले लापता हुई थी. सलमा की हत्या उसके प्रेमी जिम ट्रेनर मधुर साहू ने अपने साथियों के साथ मिलकर की और शव को दफना दिया था. मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. कोरबा […]

जीवित पेंगोलिन को छिपकर रखा था घर में, पुलिस ने दी दबिश, आरोपियों को किया गिरफ्तार

रायपुर। जीवित वन्यजीव सालखपरी (पेंगोलिन) के साथ आरोपी सतीश उर्फ सतीश उर्फ परदेशी पारधी को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक़ खरोरा पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना खरोरा के ग्राम बुढ़ेनी निवासी एक व्यक्ति अपने घर में जीवित सालखपरी (पेंगोलिन) रखा है तथा बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है, कि उक्त सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया l जिस पर वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा थाना प्रभारी खरोरा को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में थाना खरोरा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मकान […]

चंद्रयान -3: ISRO ने जारी की 70 किलोमीटर की ऊंचाई से Lander Camere से ली गई तस्वीरें

बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 19 अगस्त को लगभग 70 किलोमीटर की ऊंचाई से चंद्रयान-3 मिशन के ‘लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरे’ (एनपीडीसी) से ली गई चंद्रमा की तस्वीरें मंगलवार को जारी कीं। इसरो ने बताया कि एलपीडीसी से ली गई तस्वीरें यान पर मौजूद चंद्रमा के संदर्भ मानचित्र के साथ मिलान करके इसकी स्थिति (अक्षांश और देशांतर) निर्धारित करने में मिशन के लैंडर मॉड्यूल (एलएम) की सहायता करती हैं। एलएम के बुधवार को चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने की उम्मीद है। इसरो ने ‘लैंडर हजार्ड डिटेक्शन एंड एवाइडेंस कैमरा’ (एलएचडीएसी) से ली गई चंद्रमा के सुदूर पार्श्व भाग की तस्वीरें सोमवार को जारी की थीं। अहमदाबाद […]

Big News: सतनामी समाज के धर्मगुरु बालदास साहेब आज बीजेपी में हुए शामिल

रायपुर।बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव जी,डॉ. रमन सिंह, सुनील सोनी,बृजमोहन अग्रवाल,धरम लाल कौशिक , शिवरतन शर्मा,विजय शर्मा, नवीन मार्कण्डेय,’टंकराम वर्मा, की उपस्थिति में गुरु बालदास साहेब,गुरू खुशवन्त दास साहेब,गुरू आसंभ दास साहेब, गुरु द्वारिका दास साहेब, गुरु सौरभ दास साहेब,श्रीमती लमीक्षा गुरु डहरिया, नपा अध्यक्ष, देवराज जांगड़े, जनपद सदस्य,श्रीमती दिनेश्वरी यशवंत टंडन , जनपद सदस्य, विनोद साहु जनपद सदस्य ने आज कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हजारों सदस्यों के साथ भाजपा प्रवेश किया। गुरु बालदास साहेब ने कहा कि सामाजिक तौर पर बहुत उपेक्षा हुई है. भेदभाव किया. समाज के उत्थान के लिए कुछ भी नहीं किया. सम्मान मिला तो इधर आ गए. सतनामी समाज के […]

भेंट-मुलाकात, युवाओं के साथ, सरगुजा संभाग: मुख्यमंत्री ने कहा युवाओं को जोश से सराबोर देखकर अच्छा लगता है

रायपुर।मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले से आई सोनू कुमार ने दृष्टिबाधित छात्रों की चेन्नई में इलाज की मांग की।जिसे मुख्यमंत्री ने त्वरित स्वीकृत किया और कहा कि सभी जांच हम कराएंगे जहां भी हो वहां इलाज कराएंगे। महिलाओं के मान-सम्मान की बात युवा साथी ने कही, उनके सम्मान और अस्मिता के लिए हमने निर्णय लिया और महिलाओं से छेड़छाड़ करने के दोषियों को शासकीय नौकरी से प्रतिबंधित किया। पूरे प्रदेश में 33 नए महाविद्यालय खोले गए, 02 नए विश्वविद्यालय खोले, 04 मेडिकल कॉलेज खोले और 04 स्वीकृत किए गए हैं। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लंबी कूद, 100 मीटर दौड़ एवं कुश्ती के खेल में 18 से 40 वर्ष के आयु […]

चुनाव के पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस को लगा झटका, इस नेता ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, भाजपा में होंगे शामिल

तिल्दा। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। चुनाव की तैयारियों में सभी राजनीतिक पार्टियां कमर कस ली है। लगातार सियासी गलियारों से नेताओं के दल बदलने का सिलसिला जारी है। इसी बीच खबर आ रही है कि छग मेडिशनल बोर्ड के वाइस चेयरमेन गुरु खुशवंत ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद वे भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, दोपहर बीजेपी में शामिल होंगे। रायपुर भाजपा कार्यालय में ओम माथुर के समक्ष सदस्यता लेंगे। साथ ही गुरु खुसवंत की बहन लेमिक्षा गुरु भी आज भाजपा में शामिल होंगी। गुरु ने कहा हम पहले भी भाजपा में थे, आज पुराने […]

अमेरिका ने भारत को दिया झटका , 26/11 हमले के आरोपी राणा के भारत प्रत्यर्पण पर कोर्ट ने लगाई रोक

  नेशनल न्यूज़। अमेरिका की अदालत ने देश के राष्ट्रपति जो बाइडन (President Joe Biden) के प्रशासन की अपील खारिज करते हुए पाकिस्तानी मूल के कनाडाई व्यवसायी तहव्वुर राणा (Tahawwur Rana) के भारत (India) प्रत्यर्पण पर रोक लगाने का आदेश दिया है। राणा मुंबई में 2008 में हुए आतंकवादी हमले में शामिल होने के मामले में भारत में मुकद्दमे का सामना कर रहा है। राणा (62) ने कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के उस आदेश के खिलाफ ‘नाइंथ सर्किट कोर्ट’ में अपील की है, जिसमें बंदी प्रत्यक्षीकरण रिट याचिका को खारिज कर दिया गया था। सेंट्रल कैलिफोर्निया में अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जिला न्यायाधीश डेल एस. फिशर […]