पर्यवेक्षक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड हेतु व्यापमं द्वारा लिंक जारी

रायपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक ( खुली सीधी भर्ती) एवं पर्यवेक्षक( परिसीमित सीधी भर्ती) 2023 परीक्षा के प्रवेश पत्र हेतु व्यापमं द्वारा लिंक जारी किया गया है। परीक्षा 27 अगस्त को होगी। इसके लिए लिंक vyapamonline.cgstate.gov.in/online है। परीक्षार्थी उक्त लिंक से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।  

छत्तीसगढ़ में अब तक 697.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज, सरगुजा में सबसे कम 325.2 मिमी वर्षा हुई

रायपुर।राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2023 से अब तक राज्य में 697.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2023 से आज 21 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1234.1 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 325.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 609.2 मिमी, बलरामपुर में 627.8 मिमी, जशपुर में 556.2 मिमी, कोरिया में 667.8 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर […]

अंतर्राज्यीय बस स्टैंड से पुलिस ने पकड़ा गांजा तस्करों को, 5 किलो 700 ग्राम गांजा जब्त

रायपुर।मध्यप्रदेश के 2 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर 5 किलो 700 ग्राम गांजा के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ें। जानकारी के मुताबिक एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत भाठागांव स्थित बस स्टैण्ड के पास कुछ व्यक्ति कुछ व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखें है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानीबस्ती राजेश चौधरी एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी टिकरापारा को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित […]

रायपुर ग्रामीण विधानसभा से पंकज शर्मा ने चुनाव लड़ने पेश की दावेदारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को सौंपा आवेदन

रायपुर। विधानसभा चुनाव के लिए दावेदारी का दौर शुरू हो गया है. कांग्रेस वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा के पुत्र पंकज शर्मा ने आज रायपुर ग्रामीण विधानसभा के लिए दावेदारी पेश की है. उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को आवेदन सौंपा है. पंकज शर्मा ने कहा कि जनता की सेवा करने अब चुनावी मैदान पर उतरने आया हूं. रायपुर ग्रामीण से मौजूदा विधायक सत्यनारायण शर्मा ने इस बार विधानसभा चुनाव लड़ने के मूड में नहीं है. उन्होंने अभी तक चुनाव में दावेदारी पेश नहीं की है. सत्यनारायण शर्मा की विरासत अब को उनके बेटे पंकज शर्मा संभालेंगे. पंकज शर्मा ने अपने पिता के विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए […]

कांवड़ यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भगवान शिव की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गुढ़ियारी के मारूति मंगलम भवन से प्रारंभ होने वाली विशाल कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शिवलिंग की पूजा कर भगवान भोलेनाथ से प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर बस्तर लोकसभा सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय नगर निगम अध्यक्ष प्रमोद दुबे सहित भक्तजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।    

Chandrayaan 3: ISRO ने शेयर की चांद के सुदूर भागों की तस्वीरें, 23 को चांद कर करेगा लैंडिंग

नेशनल न्यूज़। अब तक कोई भी देश चंद्रमा के दक्षिणी सतह पर नहीं पहुंच पाया है, इसी उद्देश्य के साथ इसरो ने 14 जुलाई को चंद्रयान-3 लॉन्च किया था। चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल चांद की सतह से अब महज 25 से 150 किलोमीटर की दूरी पर चक्कर लगा रहा है। इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 का दूसरा और अंतिम डीबूस्टिंग मनूवर सफलतापूर्वक हो चुका है। अब केवल 23 अगस्त का इंतजार है, जब चांद की सतह पर लैंडिंग के साथ ही भारत इतिहास रचेगा। चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाले अमेरिका, चीन और रूस के साथ भारत चौथा देश बन जाएगा। इसरो ने रविवार 20 अगस्त को एक्स पर […]

Asia Cup 2023: भारतीय टीम का ऐलान, शुभमन गिल आउट, तिलक वर्मा इन, देखें कौन-कौन है फाइनल टीम में

स्पोर्ट्स न्यूज़। एशिया कप के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। चयनकर्ताओं ने चौंकाते हुए तिलक वर्मा को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया है। वह नंबर चार पर भारत के लिए विकल्प बन सकते हैं। संजू सैमसन भी बैकअप के रूप में टीम में हैं।केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी हुई है। दोनों पिछले काफी समय से चोट की वजह से बाहर थे। अब दोनों की वापसी हुई है। वहीं, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा भी वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं। यह दोनों भी चोटिल थे। तिलक वर्मा टीम में नया चेहरा होंगे। अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति ने […]

सावन सोमवार विशेष : छत्तीसगढ़ के इस शिवलिंग को छूते ही होता है चमत्कार, जानें गंधेश्वर महादेव के बारे में

अब तक आपने देश दुनिया कई ऐसे प्राचीन मंदिरों की कहानी देखी या सुनी होगी, जहां कुछ न कुछ चमत्कारी घटनाएं होती रहती है. ऐसे में आज हम आपको छत्तीसगढ़ के एक ऐसे प्राचीन शिवलिंग के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे सुनकर आप भी आश्चर्यचकित हो जाएंगे, क्योंकि इस शिवलिंग से हमेशा सुंगध निकलती रहती है. इतना ही नहीं इस शिवलिंग से अलग-अलग समय पर अलग-अलग खुशबू आती है. इसे लोग गंधेश्वर महादेव के नाम से जानते हैं. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है इस शिवलिंग का इतिहास और क्या है रहस्य ? भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों के बारे में तो सभी जानते है, लेकिन क्या […]

बड़ी खबर : चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा झटका, वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा नहीं लड़ेंगे चुनाव

रायपुर। विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की राजनीतिक गलियारे में उथल-पुथल चल रही है। ऐसे में कांग्रेस एक और बड़ा झटका लगा है। राजनीतिक गलियारों से मिल रही खबर के अनुसार वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। पंकज शर्मा ग्रामीण विधानसभा से दावेदारी करेंगे। पंकज शर्मा आज ब्लॉक अध्यक्ष को आवेदन देंगे। पंकज शर्मा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष भी हैं। वहीं सत्यनारायण शर्मा कांग्रेस से 7 बार के विधायक हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसे लेकर पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. वहीं, बीजेपी ने छत्तीसगढ़ के लिए रोडमैप बनाना शुरू कर दिया है. इसकी […]

ये कैसी सरकार जो अपनी पार्टी के विधायक की सुरक्षा करने में ही सक्षम नहीं है : अरुण साव

रायपुर। खुज्जी विधायक छन्नी साहू पर हुए हमले की लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने तंज कसा है. अरुण साव ने कहा, यह हमला एक विधायक के ऊपर नहीं, यह छत्तीसगढ़ की सवा करोड़ बहू बेटियों पर हुआ है. राज्य सरकार अपनी पार्टी के एक विधायक की सुरक्षा करने में असक्षम है. तब यह सवा लाख बहू-बेटियों की रक्षा कैसे कर पाएंगे?राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति चौपट है, यह हमला इसका उदाहरण है. एक ऐसी सरकार जो बेटियों की रक्षा न कर सके, जो अपनी पार्टी के विधायक की रक्षा न कर सके, ऐसी सरकार को पद में रहने का कोई अधिकार नहीं है. महासमुंद में सीएम बघेल द्वारा […]