विनायक चतुर्थी आज : व्रत करने से गणपति से मिलेगा विद्या और बुद्धि का आशीर्वाद

सावन विनायक चतुर्थी का व्रत 20 अगस्त यानी आज रखा जा रहा है. गणेश चतुर्थी हर मास की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है. शुक्‍ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहते हैं और कृष्‍ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्‍टी चतुर्थी कहा जाता है. श्रावण मास की विनायक चतुर्थी को व्रत रखा जाता है और गणेश जी की पूजा की जाती है. मान्‍यता है कि इस दिन व्रत करने से उपासक को गणपति से विद्या और बुद्धि का आशीर्वाद प्राप्‍त होता है और उसका घर धन-धान्‍य से भर जाता है. पूजा का शुभ मुहूर्त सावन विनायक चतुर्थी की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11:06 मिनट से प्रारंभ होगा और यह […]

छायाचित्र प्रदर्शनी: छत्तीसगढ़ के विकास और पुरखों के संघर्ष की जीवंत गाथा

० लोगों को राज्य शासन की लोक कल्याणकारी योजना की मिल रही जानकारी रायपुर। राजधानी रायपुर के शास्त्री चौक स्थित टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आजादी की 76वीं वर्षगांठ पर छायाचित्र प्रदर्शनी आयोजित की गई है। 15 से 21 अगस्त तक आयोजित इस सात दिवसीय प्रदर्शनी में राज्य सरकार के बीते साढ़े चार साल में छत्तीसगढ़ के विकास की ऊंचाइयों और देश की आजादी में अपना अमूल्य योगदान देने वाले छत्तीसगढ़ के पुरखों के परिचय और उनके कठिन संघर्ष,त्याग और बलिदान को फोटो के माध्यम से दिखाया गया है। उल्लेखनीय है कि इस प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख केंद्र, छत्तीसगढ़ के वीर सपूतों और राज्य सरकार […]

चंद्रयान-3 अब चांद से बस 25 km दूर, 23 अगस्त को सॉफ्ट लैंडिंग का इंतजार

नेशनल न्यूज़। चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल ने अंतिम डीबूस्टिंग ऑपरेशन को सफलतापूर्व पूरा कर लिया है। भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो ने बताया कि चंद्रयान ने एलएम कक्षा को 25 किमी X 134 किमी तक कम कर दिया है। अब मॉड्यूल की आंतरिक जांच होगी। इसके बाद निर्दिष्ट लैंडिग स्थल पर उसे सूर्योदय का इंतजार करना होगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 23 अगस्त को 17:45 बजे पावर्ड डिसेंट शुरू होने की उम्मीद है। बता दें, डीबूस्टिंग लैंडर को एक ऐसी कक्षा में स्थापित करने की प्रक्रिया है, जिसमें कक्षा का चंद्रमा से निकटम बिंदु 30 किमी है और अधिकतम बिंदू 100 किमी है। इसरो ने ट्वीट कर बताया कि अब लैंडर […]

बड़ा हादसा : लद्दाख में आर्मी का ट्रक खाई में गिरा, सेना के 9 जवान शहीद, PM मोदी, रक्षा मंत्री ने जताया दुख

  नेशनल न्यूज़। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह जिले में शनिवार को सेना के एक वाहन के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से नौ सैनिकों की मौत हो गई जबकि एक अन्य सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना दक्षिणी लद्दाख के न्योमा के कियारी के पास हुई। वहीं हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएम ने कहा, लेह के पास दुर्घटना से दुख हुआ है। हमने भारतीय सेना के कर्मियों को खो दिया है। राष्ट्र के प्रति उनकी समृद्ध सेवा सदैव याद रखी जाएगी। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं। जो […]

आज का इतिहास 20 अगस्त : भारत के नौवें प्रधानमंत्री राजीव गाँधी का जन्म 1944 को हुआ था

20 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of August 20 ० उत्तरी इजीरयली शहर अक्को में राजा रिचर्ड प्रथम ने 20 अगस्त 1191 में 3000 मुस्लिम कैदियों की हत्या करवाई। ० पूर्वी एशिया से डच ईस्ट इंडिया कंपनी का पहला जहाज 1597 में वापस आया। ० इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच 20 अगस्त 1641 में शांति समझौता हुआ। ० राजा राम मोहन राय के ब्रह्म समाज के पहले सत्र का आयोजन 1828 में कलकत्ता (अब कोलकाता) में संपन्न हुआ। ० रोनाल्ड रॉस ने 1897 में कलकत्ता(अब कोलकाता) के प्रेसिडेंसी जनरल हॉस्पिटल में काम करने के दौरान मलेरिया के कारक एनोफिलीज मच्छर की पहचान की। ० फ्रांस के एडोल्फ 1913 […]

आज का राशिफल 20 अगस्त : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए रविवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी संपत्ति संबंधी मामले में किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करनी होगी। व्यवसाय में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें और जो लोग नौकरी या फिर अपने कामों को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हे कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी दे सकती है। व्यावसायिक योजनाओं का आप पूरा लाभ उठाएंगे। वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए किसी सोचे समझें काम को पूरा करने के लिए रहेगा और आपको […]

वन विभाग ने की कार्रवाई में: बालोद में 93 नग मिश्रित प्रजाति के काष्ठ और भोपालपट्टनम में 5 नग अवैध सागौन स्लीपर के साथ वाहन जप्त

० वन विभाग द्वारा अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी रायपुर।वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देश पर वन विभाग द्वारा लकड़ियों के अवैध परिवहन पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में वन परिक्षेत्र बालोद की टीम द्वारा झलमला-धमतरी मुख्य सड़क मार्ग में ग्राम करकाभाट मोड़ के पास लगभग 75 हजार अनुमानित मूल्य के मिश्रित प्रजाति के 93 नग त्र 6.522 घ.मी. प्रतिबंधित लकड़ियां जप्त की गई। इसी प्रकार बीजापुर जिले के भोपालपट्टनम वन परिक्षेत्र तारलागुड़ा नाका में वन विभाग की टीम द्वारा घेराबंदी कर 5 नग सागौन स्लीपर तथा टाटा मैजिक वाहन जप्त कर कार्रवाई की जा रही है। पीसीसीएफ व्ही. श्रीनिवास राव और […]

चीफ़ जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया बाल संप्रेक्षण गृह व किशोर न्याय बोर्ड भवन का निरीक्षण

० भवनों की नियमित साफ सफाई एवं देखरेख करने के दिए निर्देश रायपुर।हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने आज बिलासपुर शहर के नूतन चौक स्थित किशोर न्याय बोर्ड, ऑब्जरवेशन होम प्लेस ऑफ सेफ्टी एवं बालिका गृह का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक कक्ष का बारी-बारी से निरीक्षण किया एवं उचित साफ-सफाई नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। बिल्डिंग की दीवालों में सीपेज एवं छत से पानी टपकते हुए पाया गया। वहां उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि बिल्डिंग काफी पुरानी लगभग सन् 1985 में बनी हुई है। इसके संबंध में उचित सुधार कार्य करने हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। न्यायमूर्ति ने रसोई घर का निरीक्षण भी किया। वहां […]

राज्य में 20 अगस्त से 13 और नए अनुविभाग व 18 नई तहसीलें, मुख्यमंत्री करेंगे महासमुंद से वर्चुअल शुभारंभ

० शासन-प्रशासन को जनता के करीब लाने की पहल, राज्य में अब 122 राजस्व अनुविभाग एवं 250 तहसीलें रायपुर।20 अगस्त से राज्य में 13 अनुविभाग और 18 तहसीलें अस्तित्व में आ जाएंगी और यहां विधिवत कामकाज शुरू हो जाएगा। नवगठित अनुविभागों एवं तहसीलों का मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 20 अगस्त को महासमुंद में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती ‘सद्भावना दिवस‘ के अवसर पर वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। इन नवीन तहसीलों एवं अनुविभाग के प्रारंभ होने से राज्य में अब 122 राजस्व अनुविभाग एवं 250 तहसीलें हो जाएंगी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल द्वारा बीते पौने पांच सालों में शासन-प्रशासन को आम जनता के करीब लाने और प्रशासनिक […]

संभागायुक्त ने चार विधानसभा के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

० विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत शनिवार एवं रविवार को भी चलाया जा रहा है कार्यक्रम ० नाम जोड़ने, सुधार कराने, नाम हटवाने हेतु कर सकते है आवेदन ० 01 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले भी कर सकते है आवेदन दुर्ग। आगामी विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत समस्त मतदान केन्द्रों में शनिवार एवं रविवार को विशेष अभियान चलाया जा रहा है। संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने विधानसभा अहिवारा, विधानसभा साजा, विधानसभा खैरागढ़ एवं विधानसभा डोंगरगढ़ के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर इस कार्य से जुड़े समस्त बीएलओ, अभिहित अधिकारी एवं सुपरवाईजर को आयोजित विशेष अभियान हेतु मुनादी कर पर्याप्त […]