ED Raid Breaking: भिलाई और रायपुर में फिर ED ने दी दबिश, महादेव सट्टा में शामिल मोहम्मद सद्दाम के यहां पड़ी रेड

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की है. ईडी की रेड पड़ते ही प्रदेश में हड़कंप मच गया है. ED की टीम ने राजधानी रायपुर में दो जगहों और भिलाई में एक जगह पर दबिश दी है. तीनों स्थानों पर ईडी की कार्रवाई चल रही है. मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह रायपुर में दो और भिलाई में एक ठिकाने पर ईडी की रेड पड़ी है. जिसमें रायपुर के अशोका रत्न स्थित 32 बंगला में सुनील दम्मानी – अनिल दम्मानी कारोबारी के यहां ईडी टीम पहुंची है. जिनका कारोबार शहर के हवाला कारोबारी हैं समेत सप्लाई का है. वहीं स्वर्णभूमि स्थित वकील पीयूष […]

हिमाचल में बारिश का कहर : शिमला में शिव मंदिर के मलबे से 17 शव बरामद, एक परिवार के दो लोग अभी भी लापता

नेशनल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के बारिश से प्रभावित शिमला जिले के समर हिल इलाके में 14 अगस्त को हुए दुखद भूस्खलन के बाद अब तक 17 शव बरामद किए गए हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने बताया कि एक परिवार के दो शव अभी भी बरामद होने बाकी हैं। उन्होंने बताया, “शिव मंदिर में एक बचाव अभियान चल रहा है और अब तक 17 शव बरामद किए गए हैं। सात लोगों के एक परिवार के दो शव अभी भी बरामद किए जाने बाकी हैं। ऐसा लगता है कि तीन और शव हैं. मैंने जिला अधिकारियों से बात की है और मुझे लगता है कि वे अगले […]

Nagpanchmi Special: जानें उज्जैन के इस मंदिर के बारें में जहां साल में बस एक बार नागपंचमी के दिन होते हैं भगवान के दर्शन

  नाग पंचमी हिंदू धर्म नागों की पूजा करने का बहुत ही पवित्र त्योहार माना जाता है।नाग पंचमी के दिन नाग देव की पूजा तो की ही जाति साथ ही शिव जी की भी पूजा अर्चना की जाती है। नाग पंचमी के दिन नागों की पूजा की जाती है हिंदू धर्म में इसको लेकर एक अपनी अलग आस्था रखते है। आध्यात्मिक के दृष्टि से देखे तो इस दिन नाग की पूजा करने से आध्यात्मिक शक्ति और मनोवांछित फल मिलता हैं।इस साल 2023 में नाग पंचमी 2 1अगस्त को पड़ा है। इसी नाग पंचमी में उज्जैन का नागचंद्रेश्वर मंदिर साल में बस एक बार खुलता है,आइए हम जानते है की क्यों […]

नागपंचमी आज : सातवें सावन सोमवार के साथ बन रहा है खास संयोग, विधि विधान से करें शिव-पार्वती की पूजा, मिलेगा मनवांछित फल

आज सावन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है. चित्रा नक्षत्र, बव करण, शुभ योग और पूर्व दिशाशूल है. श्रावण मास का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है. सावन सोमवार के दिन शिव जी की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है. इस बार दुर्लभ संयोग से सावन का सातवां सोमवार व्रत और नाग पंचमी एक ही दिन यानी आज मनाई जाएगी. अधिकमास समाप्त हो चुका है और श्रावण शुक्ल पक्ष 17 अगस्त से शुरू हो गया है. कुल 8 सावन सोमवार व्रत किया जाएगा, जिसमें से आज सातवां सावन सोमवार का व्रत शिव भक्त रखेंगे. आज का ये दिन बेहद खास इसलिए भी है, क्योंकि नाग पंचमी भी मनाई जाएगी. मान्यता […]

Nagpanchmi Special Recipe: सीताफल और बादाम की बर्फी

सामग्री कद्दू (सीताफल) एक किलो देसी घी आधा कटोरी चीनी 250 ग्राम मावा-300 ग्राम एक कटोरी बादाम बारीक कटे हुए इलायची पाउडर आधा चम्मच। विधि ० सीताफल बादाम की बर्फी बनाने के लिए कद्दू को पहले धोकर साफ छील लें और इसके बीज निकलकर अलग कर लें। ० अब कद्दू को कस लें और कढ़ाई में थोड़ा घी डालकर कसे हुए कद्दू को मध्यम आंच पर भून लें। ० जब कद्दू भून कर नरम हो जाए तो उसमें चीनी डालकर पकाएं। चीनी डालने के बाद कद्दू में बहुत सारे पानी निकलेगा। ० कद्दू के पानी को सूखने तक अच्छे से पका लें और ध्यान रखें की सीताफल कड़ाही के तले […]

आज का इतिहास 21 अगस्त : भारत रत्न से सम्मानित प्रख्यात शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ाँन का निधन 21 अगस्त 2006 को हुआ था

भारत रत्न से सम्मानित प्रख्यात शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ाँन का निधन 21 अगस्त 2006 को हुआ। वह तीसरे भारतीय संगीतकार थे जिन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। अगर बिस्मिल्लाह ख़ाँन नहीं होते तो शायद हमें शहनाई नामक एक साधारण वायु वाद्ययंत्र की वास्तविक क्षमता का कभी एहसास नहीं होता। आज के इस लेख में हम आपको 21 अगस्त से जुड़े इतिहास के बारे में बता रहे हैं। जानिए इस दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि 21 अगस्त को किन प्रमुख हस्तियों का जन्म हुआ था और किनकी मृत्यु हुई थी। 21 अगस्त से जुड़ा भारतीय इतिहास 1871- […]

आज का राशिफल 21 August : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए नागपंचमी का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के लिए रहेगा। आप अपने कामों को लेकर कोई प्लानिंग करें, नहीं तो जल्दबाजी में आप किसी गलत बात के लिए भी हां कर सकते हैं। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। जीवनसाथी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आपको पूरी अवश्य करना होगा। आप अपने निवेश को लेकर कोई नया प्लान बना सकते हैं। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए कुछ विशेषकर दिखाने के […]

नशे में धुत युवक ने महिला विधायक पर किया चाकू से हमला, हाथ में आई चोट

राजनादगांव। खुज्जी विधायक छन्नी साहू पर चाकू से हमला किया गया है. नशे में धुत युवक ने ये हमला किया है. इस हमले में विधायक को हाथ में चोट आई है. जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. बताया जा रहा है कि विधायक छन्नी साहू एक कार्यक्रम में जोधारा गांव गई हुई थी. जहां युवक ने इस घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक हमला करने वाले आरोपी का नाम खिलेश्वर बताया जा रहा है.  

मत्स्य नीति एवं मछलीपालन को कृषि का दर्जा मिलने से मत्स्य पालन में अभूतपूर्व वृद्धि: मुख्यमंत्री

० मुख्यमंत्री फुंडहर में छत्तीसगढ़ निषाद समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर जिले में स्थित ग्राम फुंडहर में आयोजित छत्तीसगढ़ निषाद केंवट समाज प्रदेश संगठन भूमि पूजन एवं वार्षिक सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि निषाद समाज मेहनतकश समाज है। हमारी सरकार ने निषाद समाज के हित में बहुत सारे निर्णय लिए। समाज के लोगों को सरकार मंे भी उचित प्रतिनिधित्व दिया गया। हमने मछुआ कल्याण बोर्ड बनाया और इसके अध्यक्ष को केबिनेट मंत्री का दर्जा दिया। केंवट समाज मछली पालन के व्यवसाय के जुड़ा हुआ है। समाज के कल्याण के लिए हमने मत्स्य […]

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023 के तहत दुर्ग में संभाग स्तरीय प्रतियोगिताएं 15 एवं 16 सितम्बर को

दुर्ग। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023 के आयोजन के संबंध में संभागायुक्त महादेव कावरे ने संभाग स्तरीय आयोजन के तैयारियों हेतु समीक्षा बैठक ली। बैठक में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के संभाग स्तरीय प्रतियोगिता विकासखंड दुर्ग अंतर्गत ग्राम पंचायत पुरई में दिनांक 15 एवं 16 सितम्बर 2023 को कराने का निर्णय लिया गया। संभागायुक्त श्री कावरे ने आयोजन के लिए सात सदस्यीय समिति का भी गठन किया। इस समिति में दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक समेत दुर्ग जिले के कलेक्टर, जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त, संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा, शासकीय विज्ञान महाविद्यालय दुर्ग के प्राचार्य और दुर्ग के जिला खेल अधिकारी को शामिल किया गया है। संभागायुक्त […]