पॉवर कंपनियों में हड़ताल का आंशिक असर, अनुपस्थित रहने वालों को नोटिस जारी होगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ पॉवर कंपनी अधिकारी कर्मचारी ओपीएस बहाली संयुक्त मोर्चा के 18 अगस्त को सामूहिक अवकाश के हड़ताल का जनरेशन कंपनी के संयंत्रों में कोई असर नहीं रहा। वहां केवल 3%(81/2852) अधिकारी कर्मचारी हड़ताल पर रहे। जबकि ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में आंशिक असर रहा। ट्रांसमिशन में 26% (417/1587) और डिस्ट्रीब्यूशन में 35 % (3250/9122) अधिकारी कर्मचारी हड़ताल पर रहे। माननीय श्रम न्यायलय द्वारा विभिन्न कर्मचारी संघों की हड़ताल को अवैध घोषित किया गया, जिसकी सूचना सभी हड़ताली संघों को होने के बावजूद भी सामूहिक अवकाश लेने वाले कर्मचारी-अधिकारी हड़ताल पर गए जिससे पावर कंपनी के कामकाज पर आंशिक असर पड़ा और आम उपभोक्ता बेवजह परेशान हुए इसे प्रबंधन ने […]

जैजैपुर विधानसभा से प्रदेश अध्यक्ष चौलेश्वर चंद्राकर ने ठोकी दावेदारी

जैजैपुर।छत्तीसगढ़ में आगामी चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ी हुई बरसात के शुष्क मौसम में राजनीतिक गलियारों में पारा चढ़ा हुआ है .टिकट के दावेदार दावा ठोकने लगे अखिलभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव एव छत्तीसगढ़ प्रभारी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 17 अगस्त से 22 अगस्त तक ब्लॉक अध्यक्ष के पास आवेदन जमा करने का फरमान कर चुकी है. वही 19 अगस्त को जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस से उम्मीदवारी के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.चौलेश्वर ने वरिष्ठ कांग्रेसजानो एव अपने समर्थकों के साथ जैजैपुर विधानसभा से उम्मीदवारी का आवेदन ब्लॉक अध्यक्ष पास जमा कर दावेदारी ठोक दी है.

स्कूल बस के साथ हुआ हादसा, ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा, मची चीख-पुकार

गरियाबंद। देवभोग में बड़ा हादसा हो होते टल गया. आज दोपहर बीएचएनस्कूल की बस 30 बच्चों को बिठाकर घर छोड़ने ले जा रही थी. बस देवभोग गिरसूल होते हुए सीनापाली की ओर जा रही थी, तभी गिरसूल के पास मोड में अचानक पलट गई. बस के पलटते ही चीख-पुकार मच गई, लेकिन सभी बच्चे बाल बाल बच गए. बताया जाता है कि यह बस पिछले कई महीनों से खराब चल रही थी. पालकों ने इसके मेंटेनेंस की मांग भी की थी, लेकिन प्रबंधन ने इसे ध्यान नहीं दिया. आज हुए हादसे में ब्रेक फेल को वजह माना जा रहा है. हादसे के बाद ग्रिशूल के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. पलटे […]

कही-सुनी (20 AUG 23): दिग्गज कांग्रेसियों के बेटे-बेटियों की दौड़

रवि भोई की कलम से कहते हैं कांग्रेस के कुछ बड़े नेता अपनी जगह अपने बेटे-बेटियों या दूसरे रिश्तेदारों को चुनाव लड़वाना चाहते हैं। कहा जा रहा है कि पूर्व मंत्री और विधायक सत्यनारायण शर्मा ने कांग्रेस की प्रभारी महासचिव सुश्री सैलजा से अपनी जगह रायपुर ग्रामीण से अपने बेटे पंकज शर्मा को टिकट देने का आग्रह किया है। पंकज अभी रायपुर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष हैं। चर्चा है कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत भी अपनी जगह अपने बेटे को चुनाव लड़वाना चाहते हैं। मंत्री रविंद्र चौबे ने अपने बेटे को क्षेत्र में सक्रिय किया है। खबर है कि प्रेमनगर के विधायक खेलसाय सिंह अपनी जगह अपने किसी […]

कांग्रेस की पहली सूची सितंबर के पहले सप्ताह में – सैलजा

० छत्तीसगढ़ में 75 सीटें जीतने का लक्ष्य, 2 सितंबर को राहुल गांधी रायपुर आएंगे रायपुर। कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची सितंबर के पहले सप्ताह में घोषित कर दी जाएगी। यह जानकारी आज यहां छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा ने दी। कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रत्याशी चयन को लेकर पूरा शेड्यूल तय हो चुका है। 17 से 22 अगस्त तक ब्लॉक में आवेदन देने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 24 अगस्त को ब्लॉक स्तर पर मीटिंग होगी। 26 अगस्त तक सभी आवेदन अनुशंसा के साथ जिला कांग्रेस कमेटी को भेजे जाएंगे। 28-29 अगस्त तक सभी जिला अपने मीटिंग करके प्रस्ताव तैयार करेंगे। ब्लॉक में प्राप्त सभी आवेदनों के साथ […]

चुनाव घोषणा-पत्र के लिए लोगों से सुझाव लिए जायेंगे – मोहम्मद अकबर

० प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में लिखित में सुझाव दे सकते हैं या ई मेल कर सकते हैं रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए गठित कांग्रेस की घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष मोहम्मद अकबर ने बताया कि घोषणा पत्र तैयार करने के लिए लोगों से 31 अगस्त तक सुझाव लिए जायेंगे। सुझाव देने के इच्छुक लोग छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में आकर लिखित में अपने सुझाव दे सकते हैं। सुझाव देने के लिए ई-मेल की भी सुविधा रहेगी। इसके बाद आवश्यकता पड़ने पर आमजनों एवं अलग-अलग वर्गों के साथ चर्चा करेंगे। मोहम्मद अकबर ने बताया कि प्रदेश में अधोसंरचना के विकास तथा आम जनता के हितों को […]

मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल शुरू , उच्च शिक्षा विभाग ने निःशुल्क बस परिवहन सेवा का लाभ लेने वाले विद्यार्थियों की जानकारी मांगी

० सभी शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्यों को लिखा पत्र, मुख्यमंत्री ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर की थी घोषणा रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा ‘‘शासकीय महाविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को घर से कॉलेज और कॉलेज से घर आने-जाने के लिए बस के माध्यम से निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने‘‘ की घोषणा पर राज्य शासन द्वारा अमल शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में महाविद्यालय के छात्रों के हित में यह घोषणा की है। उच्च शिक्षा विभाग की आयुक्त श्रीमती शारदा वर्मा ने इस घोषणा के क्रियान्वयन के संबंध में सभी […]

राजधानी रायपुर में विशाल रैली को संबोधित करेंगे राहुल गांधी, 2 सितंबर को आएंगे छत्तीसगढ़

रायपुर।छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी लिए विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने बताया, कांग्रेस नेता राहुल गांधी 2 सितंबर को रायपुर आएंगे। वे कांग्रेस के युवा मितान सम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यक्रम में राहुल गांधी छत्तीसगढ़ के युवाओं से संवाद करेंगे। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने बताया, 8 सितम्बर को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का भी छत्तीसगढ़ दौरा तय हुआ है। कांग्रेस चुनाव समिति ने 6 सितंबर तक नाम मांगे कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक खत्म हो गई है। इसमें चुनाव को लेकर हुई चर्चा। महासचिव वेणु गोपाल ने अध्यक्षता की। बैठक में विधानसभा […]

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहली बार आएंगी छत्तीसगढ़ के दौरे पर, जानिए उनके प्रवास की डिटेल

रायपुर। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 अगस्‍त को पहली बार छत्‍तीसगढ़ के दौरे पा आ रही हैं। राष्‍ट्रपति बनने के बाद मुर्मू का यह पहला छत्‍तीसगढ़ दौरा होगा। अपने इस पहले दौरे में वे यहां दो दिन रहेंगी। इस दौरान रायपुर और बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति मुर्मू इंडियन एयरफोर्स के विशेष विमान से 31 अगस्‍त को सुबह करीब 10 बजे रायपुर पहुंचेंगी। एयरपोर्ट से राष्‍ट्रपति सीधे राजभवन आएंगी। राष्‍ट्रपति मुर्मू यहां बलौदाबाजार रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय ट्रस्‍ट शांति सरोवर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। साथ ही वे गुरुघासी दास संग्रहालय का दौरा करेंगी। इस दौरान राज्‍यपाल विश्व भूषण हरिचंदन भी उनके साथ रहेंगेे।राष्‍ट्रपति राजभवन में […]

AAP ने छत्तीसगढ़ की जनता के लिए 10 गारंटी की घोषणा की, दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने फूंका चुनावी बिगुल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी बिगुल फूंक दिया है.यहां होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हैं. आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ की जनता के लिए 10 गारंटी की घोषणा की है. छत्तीसगढ़ के रायपुर में आदमी पार्टी के टाउनहॉल कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा की. पिछले पांच महीनों में केजरीवाल की ये चुनावी राज्य की तीसरी यात्रा है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यहां आम आदमी पार्टी के कार्यक्रम के लिए कुछ हॉल की अनुमति मांगी थी, जिन्हें […]