प्रदेश में भी कार्बाइड गन के प्रयोग पर बैन लगाया जाए. डॉ दिनेश मिश्र

० छत्तीसगढ़ में भी कार्बाइड गन से आंखों में चोट का मामला रायपुर। प्रदेश के वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. दिनेश मिश्र ने शासन से मांग की है कि मध्य प्रदेश की तरह छत्तीसगढ़ में भी कार्बाइड गन पर बैन लगाया जाए . इस वर्ष दीपावली में पटाखे चलाने में कार्बाइड गन के प्रयोग से हुए हादसों में मध्य प्रदेश में सैंकड़ों बच्चों की आंखों की रोशनी गई है तथा अनेक बच्चे घायल भी हुए हैं. डॉ दिनेश मिश्र ने कहा रायपुर में भी कार्बाइड गन से आतिशबाजी करने में पुरानी बस्ती के एक युवक की आंखों में गंभीर चोटे आई है ,जो उनके पास आ गया तथा समय रहते चिकित्सा […]

Bangladesh : ‘भारत शेख हसीना को तुरंत वापस भेजे’; सजा-ए-मौत के एलान के बाद बोला पड़ोसी देश

  दिल्ली। बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को सुनाई गई मौत की सजा पर भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘हम बांग्लादेश के लोगों के सर्वोत्तम हितों को ध्यान में रखते हुए सभी हितधारकों के साथ रचनात्मक रूप से संपर्क बनाए रखेंगे।’ विदेश मंत्रालय ने ये प्रतिक्रिया बांग्लादेश की तरफ से आए उस बयान के बाद दी जिसमें पड़ोसी देश ने कहा है कि शेख हसीना को सुनाई गई सजा के बाद उन्हें तत्काल प्रत्यर्पित करना ‘भारत का अनिवार्य कर्तव्य’ है। बांग्लादेश ने मौत की सजा का फैसला पारित होने के बाद शेख हसीना और उनके सहयोगी देश के पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां खान कमाल को तत्काल प्रत्यर्पित करने […]

3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी से किसानों में नई उमंग — उपार्जन केंद्रों में सुगम, पारदर्शी व्यवस्था से बढ़ा विश्वास

रायपुर।छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का बड़ा निर्णय कृषकों के जीवन में नई उम्मीद और खुशहाली लेकर आया है। राज्यभर में धान उपार्जन केंद्रों में व्यवस्थित, पारदर्शी और तकनीकी रूप से सुदृढ़ व्यवस्था के कारण किसानों में इस वर्ष विशेष उत्साह देखा जा रहा है। नीतिगत सुधारों और प्रशासनिक सतर्कता ने किसानों के आत्मविश्वास को और मजबूत किया है। बेमेतरा विकासखंड के नवीन धान उपार्जन केंद्र में आज पहुंचकर किसान चूड़ामणि पटेल ने 80 क्विंटल धान विक्रय किया। उन्होंने बताया कि केंद्र में तौल प्रक्रिया, भुगतान व्यवस्था, टोकन प्रणाली से लेकर सभी सुविधाएँ पूरी तरह सुचारू हैं। छाया, पेयजल, पार्किंग, सुरक्षा […]

CM साय ने ‘पंडुम कैफे’ का किया शुभारंभ :कहा -बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक प्रतीक 

  रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर में सामाजिक-आर्थिक बदलाव के नए अध्याय की शुरुआत करते हुए आज जगदलपुर में ‘पंडुम कैफ़े’ का शुभारंभ किया। यह कैफ़े नक्सली हिंसा के पीड़ितों और समर्पण कर चुके सदस्यों के पुनर्वास हेतु छत्तीसगढ़ सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसने हिंसा का मार्ग छोड़कर मुख्यधारा में लौटने वालों को सम्मानजनक और स्थायी आजीविका प्रदान करने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया है। यह अनूठी पहल संघर्ष से सहयोग तक के प्रेरणादायक सफर को दर्शाती है।‘पंडुम कैफ़े’ जगदलपुर के पुलिस लाइन परिसर में स्थित है। मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘पंडुम कैफे’ में कार्यरत नारायणपुर की फगनी, सुकमा की पुष्पा ठाकुर, बीरेंद्र ठाकुर, बस्तर की […]

छत्तीसगढ़ सरकार का ऐतिहासिक निर्णय: चिकित्सा शिक्षा विभाग में 125 सहायक प्राध्यापक के पदों पर सीधी भर्ती

० 10 शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के 35 विभागों में 125 सहायक प्राध्यापक के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए पीएससी द्वारा विज्ञापन जारी रायपुर।छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई दिशा देने और मेडिकल शिक्षा को आधुनिक मानकों पर सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 125 सहायक प्राध्यापक पदों पर सीधी भर्ती की बड़ी घोषणा की है। राज्य सरकार द्वारा विभिन्न विषयों में बड़ी संख्या में पद स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें पैथोलॉजी, मेडिसिन, सर्जरी, बालरोग, रेडियोलॉजी, एनेस्थीसिया, गायनेकोलॉजी, कम्युनिटी मेडिसिन, फॉरेंसिक मेडिसिन, माइक्रोबायोलॉजी, फिजियोलॉजी, एनाटॉमी जैसे प्रमुख विभाग शामिल हैं। राज्य के 10 शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के 35 विभागों में 125 सहायक प्राध्यापक के रिक्त पदों पर […]

Big News : सऊदी अरब में बस-टैंकर की भीषण टक्कर, उमराह के लिए गए 40 से ज्यादा भारतीयों के मौत की आशंका; पीएम ने जताया दुख

  इंटरनेशनल न्यूज़। सऊदी अरब में एक भीषण सड़क हादसे में 40 से ज्यादा भारतीयों की मौत की आशंका है। यह हादसा उस समय हुआ, जब उमराह के लिए गए लोगों को लेकर जा रही बस एक तेल के टैंकर से टकरा गई। सऊदी अरब के मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसा मदीना के नजदीक हुआ और माना जा रहा है कि हादसे में मरने वाले भारतीय उमराह यात्री हैं, जिनमें से कई हैदराबाद के निवासी हैं। गल्फ न्यूज की रिपोर्ट्स के अनुसार, उमराह गए लोगों को लेकर बस मक्का से मदीना जा रही थी, जब वह रास्ते में डीजल टैंकर से टकरा गई। हादसा स्थानीय समय अनुसार, सुबह करीब […]

बिहार में नई सरकार गठन की तैयारियाँ तेज, 18 से 20 नवंबर के बीच नीतीश कुमार ले सकते हैं शपथ

पटना। बिहार में एनडीए की नई सरकार का शपथग्रहण समारोह पटना के गांधी मैदान में होगा। बड़े जनादेश का जश्न मनाने के लिए ऐतिहासिक स्थल पर शपथग्रहण का निर्णय लिया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत देशभर के शीर्ष एनडीए नेताओं की मौजूदगी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ही उपमुख्यमंत्री और कुछ चुनिंदा मंत्री शपथ लेंगे। शपथग्रहण समारोह बुधवार या गुरुवार को होगा, इसपर फैसला सोमवार को प्रधानमंत्री कार्यालय की सहमति पर निर्भर है। बताते चलें कि भारी जनादेश का जश्न मनाते हुए वर्ष 2015 में नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।तब उनके नेतृत्व में महागठबंधन को 178 सीटों पर जीत मिली थी […]

Weather: देश में इस साल पड़ रही कड़ाके की ठंड,उत्तर से पूर्व तक बढ़ी ठंड, कश्मीर-हिमाचल के कई हिस्सों में माइनस में पहुंचा पारा

दिल्ली। उत्तर भारत से लेकर पूर्वी राज्यों तक ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है। कश्मीर घाटी और हिमाचल प्रदेश में तापमान माइनस में पहुंच गया है, वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को पारा 9 डिग्री तक लुढ़क गया, जो पिछले तीन वर्षों का नवंबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज हुआ। जम्मू, हरियाणा और ओडिशा में भी रात का तापमान सीजन के न्यूनतम स्तर पर पहुंच चुका है। पहाड़ों में जारी बर्फबारी और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मैदानी इलाकों में सिहरन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट होगी और ठंड का प्रकोप और तेज पड़ सकता […]

छत्तीसगढ़ में नवंबर में ही चलने लगी शीतलहर, मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए जारी किया ठंड का यलो अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस साल नवंबर महीने में ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। छत्तीसगढ़ में सुबह और रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के एक दो स्थानों पर शीतलहर की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने ठंड को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है। इन […]

छत्तीसगढ़ अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता में फिर बना चैम्पियन, रचा इतिहास

० छत्तीसगढ़ 150 मेडल और 578 अंक के साथ पहले स्थान पर,छत्तीसगढ़ को लगातार 13वीं बार ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी ० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वन मंत्री केदार कश्यप ने दी बधाई और शुभकामनाएं रायपुर।छत्तीसगढ़ ने अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता में एक बार फिर इतिहास रच दिया है। देहरादून में हुई 28वीं अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल तालिका में पहला स्थान हासिल किया है। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने 150 मेडल और 578 अंक के साथ लगातार दूसरे वर्ष चैम्पियनशिप अपने नाम की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वन मंत्री केदार कश्यप ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों और […]