ऑल-न्यू निसान ग्रेविट: दमदार डिजाइन और भारतीय सड़कों के लिए तैयार

  बिजनेस न्यूज़। निसान ने अपने नवीनतम SUV मॉडल ऑल-न्यू ग्रेविट को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह वाहन निसान की वैश्विक डिज़ाइन भाषा के अनुरूप एक विशिष्ट और आत्मविश्वासपूर्ण पहचान के साथ आता है। इसके ऊंचे अनुपात, मस्कुलर बॉडी लाइन्स, उभरे हुए व्हील आर्च और उच्च ग्राउंड क्लीयरेंस इसे सड़क पर मजबूत उपस्थिति प्रदान करते हैं, जो भारत की विविध ड्राइविंग स्थितियों के लिए उपयुक्त है। ग्रेविट अपने सेगमेंट में एकमात्र वाहन है जिसमें विशिष्ट हुड ब्रांडिंग के साथ-साथ अद्वितीय रियरडोर बैजिंग भी है। यह डिजाइन अभिव्यक्ति न सिर्फ वाहन की विशिष्टता को बढ़ाती है बल्कि मजबूत दृश्य स्मृति भी बनाती है। वाहन की पहचान का केंद्र निसान […]

Breaking : राजधानी के इस एरिया में रैलियों और शोभायात्राओं पर अस्थायी रोक,आदेश जारी

  रायपुर। शहर के कुछ व्यस्ततम मार्गों पर रैलियों, जुलूसों और शोभायात्राओं पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। पुलिस उपायुक्त, मध्य क्षेत्र, पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की अनुशंसा के बाद यह निर्णय लिया गया है। आदेश के अनुसार, जी. ई. रोड (शारदा चौक से जयस्तंभ चौक होते हुए शास्त्री चौक तक), मालवीय रोड (जयस्तंभ चौक से कोतवाली चौक तक), सदर बाजार रोड (कोतवाली चौक से सत्तीबाजार चौक तक) और एम. जी. रोड (गुरूनानक चौक से शारदा चौक तक) में किसी भी प्रकार की रैली, शोभायात्रा, जुलूस या धरना प्रदर्शन पर रोक रहेगी। यह प्रतिबंध सुबह 09:00 बजे से रात 09:00 बजे तक लागू रहेगा और आदेश जारी होने की तिथि […]

छत्तीसगढ़ विधानसभा में गरमाया गिग वर्कर्स का मुद्दा,मंत्री ने दी चौंकाने वाली जानकारी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन गिग वर्कर्स का मुद्दा जोरशोर से उठाया गया। बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने Swiggy, Zomato, Blinkit और Rapido से जुड़े कर्मियों की स्थिति पर सवाल खड़े किए। गिग वर्कर्स पर उठे गंभीर सवाल विधायक ने राज्य में पंजीकृत इन कंपनियों और उनके गिग वर्कर्स के बारे में जानकारी मांगी और पूछा कि क्या श्रम विभाग के पास उनके संबंध में कोई आधिकारिक डेटा मौजूद है। इस पर श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने जवाब दिया कि स्विगी और जोमैटो जैसी कंपनियां राज्य में पंजीकृत नहीं हैं। साथ ही, गिग वर्कर्स के संबंध में विभाग के पास कोई विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं […]

तेलंगाना में सनसनी: दो महीने के मासूम की हत्या, मुंह में कपड़ा ठुंसकर मां ने ले ली अपनी औलाद की जान

  तेलंगाना। राज्य में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट परिसर में दो महीने के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि बच्चे की हत्या किए जाने का आरोप उसकी मां पर है। डायल 100 पर मिली सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस पुलिस के अनुसार, 24 फरवरी को दोपहर करीब 12 बजे डायल 100 पर कॉल के जरिए सूचना मिली कि आउटर रिंग रोड के पास स्थित स्पीड सनरैली अपार्टमेंट में एक शिशु की संदिग्ध मौत हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसीपी शंकर रेड्डी ने बताया कि बौरमपेट इलाके […]

Sanjay Leela Bhansali को आया हार्ट अटैक? परिवार ने जारी किया आधिकारिक बयान

  मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली को लेकर उनके जन्मदिन के अगले ही दिन हार्ट अटैक की खबरें सामने आईं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। हालांकि, इन अफवाहों के फैलते ही परिवार की ओर से आधिकारिक बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट कर दी गई। टीम ने बताया—खबरें पूरी तरह झूठी बुधवार को फिल्म इंडस्ट्री में अचानक यह चर्चा शुरू हो गई कि संजय लीला भंसाली को जन्मदिन के दिन ही हार्ट अटैक आया था। खबरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। […]

विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित छत्तीसगढ़ की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश : व्यापार एवं उद्योग के लिए छत्तीसगढ़ में बना है अनुकूल माहौल – मुख्यमंत्री साय

० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा आयोजित नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 के समापन समारोह में हुए शामिल रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर स्थित बीटीआई मैदान में कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा आयोजित नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 के समापन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कृषि के साथ-साथ व्यापार एवं उद्योग के लिए भी अनुकूल वातावरण बना है, जिसका परिणाम है कि व्यापारी और उद्योग जगत के प्रतिनिधि राज्य में निवेश के लिए आगे आ रहे हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी द्वारा वित्तीय […]

CMO सस्पेंड : इस नगरपालिका परिषद के सीएमओ निलंबित, विभागीय कार्रवाई से मचा हड़कंप

  मुंगेली। नगरीय निकायों में व्यवस्था सुधारने और वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य सरकार सख्ती बरत रही है। मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की निगरानी में निकायों में राजस्व बढ़ाने और प्रशासनिक सुधार के निर्देश दिए गए हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि आम नागरिकों को दी जा रही राहत और छूट से अलग सभी प्रकार के करों का निर्धारण और वसूली गंभीरता से की जाए। नए कर निर्धारण में लापरवाही पर कार्रवाई ताजा मामला मुंगेली जिले के पंडरिया नगरपालिका परिषद का है। नगरीय प्रशासन विभाग ने यहां पदस्थ मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) को निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार, विभाग की ओर से लगातार निर्देश […]

छत्तीसगढ़ में रिक्त दो राज्यसभा सीटों के लिए अधिसूचना कल होगी जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की कुल 5 सीटों में से 2 सीटें आगामी 09 अप्रैल 2026 को रिक्त होने जा रही हैं। ये सीटें वर्तमान सदस्यों कवि तेजपाल सिंह तुलसी और फूलो देवी नेताम के कार्यकाल पूर्ण होने के कारण खाली होंगी। राज्यसभा द्विवार्षिक निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 18 फरवरी को प्रेस नोट के माध्यम से की गई थी। इसके अनुसार: अधिसूचना जारी होने की तिथि: 26 फरवरी 2026 नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि: 05 मार्च 2026 नामांकन पत्रों की संवीक्षा: 06 मार्च 2026 नाम वापस लेने की अंतिम तिथि: 09 मार्च 2026 मतदान: 16 मार्च 2026, सुबह 09 बजे से शाम 04 बजे […]

फाल्गुन पूर्णिमा 2026: व्रत रखें 2 मार्च को, जानें महत्व और पूजा विधि

  फाल्गुन मास की पूर्णिमा व्रत हर माह की पूर्णिमा तिथि को रखा जाता है। इस दिन चंद्र देव की विशेष पूजा होती है और इसे करने से सुख, सौभाग्य, धन-संपत्ति और संतान सुख की प्राप्ति होती है। फाल्गुन पूर्णिमा व्रत 2026: 2 या 3 मार्च? पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि इस बार 2 मार्च शाम 5:56 बजे शुरू होगी और 3 मार्च शाम 5:08 बजे समाप्त होगी। 3 मार्च को चंद्र ग्रहण और सूतक काल भी रहेगा। शास्त्रीय नियम के अनुसार पूर्णिमा व्रत उस दिन करना चाहिए, जिस दिन पूर्णिमा तिथि चंद्रोदय के समय लगी हो। ऐसे में 2 मार्च 2026 को ही फाल्गुन पूर्णिमा का […]

सोने-चांदी की पिचकारियों से सजी होली: द्वारकाधीश मंदिर में उमड़ा भक्तिभाव

  मथुरा। ब्रज में होली का उत्साह अब चरम पर पहुंच गया है। प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर में ठाकुरजी ने यमुना तट पर विराजमान होकर भक्तों संग रंगों की होली खेली। भगवान और भक्तों के बीच प्रेम और भक्ति के इस अनूठे संगम ने देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। स्वर्ण व रजत पिचकारियों से बरसा रंग मंगलवार से होलिकाष्टक शुरू होते ही ब्रज में होली का उल्लास छा गया। सुबह 10 बजे ठाकुरजी यमुना तट पर पधारे। मंदिर के मुखिया सुधीर कुमार ने परंपरा का निर्वहन करते हुए ठाकुरजी को होली अर्पित की। स्वर्ण और रजत की पिचकारियों से शुद्ध टेसू के फूलों से बना प्राकृतिक रंग भक्तों […]