वन विभाग की कार्यवाही में भारी मात्रा में सागौन लकड़ी और वाहन जप्त

० वनमंडल कोरिया में वन विभाग की टीम ने रात्रि गश्त के दौरान की कार्यवाही रायपुर।वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देश पर वन विभाग द्वारा लकड़ियों के अवैध परिवहन और कटाई पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। कोरिया वन मंडल की टीम द्वारा अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे लगभग 69 हजार अनुमानित मूल्य लागत के 11 नग सागौन लकड़ी का लट्ठा और एक पिकअप वाहन केे जप्ती की कार्यवाही की गई। पीसीसीएफ  श्रीनिवास राव तथा वनमण्डलाधिकारी कोरिया सुश्री प्रभाकर खलखो के निर्देश पर वन विभाग के संयुक्त दल ने रात्रि गश्त के दौरान वनमंडल कोरिया के परिक्षत्र बैकुठपुर परिसर सलवा अंतर्गत अवैध रूप से […]

संस्कृति विभाग के अंतर्गत पुरातत्वीय अधिकारी सहित विभिन्न पदों की चयन सूची जारी

रायपुर।लोक सेवा आयोग द्वारा संस्कृति विभाग के अंतर्गत पुरातत्वीय अधिकारी, पुरालेखवेत्ता, मुद्राशास्त्री, पुरातत्वेत्ता एवं संग्रहाध्यक्ष के साक्षात्कार में प्राप्त अंको के मेरिट क्रम के आधार पर वर्गवार चयन सूची जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए लोक सेवा आयोग के वेबसाईट www.psc.cg.gov.in पर अवलोकन कर सकते है।  

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में 11 नए जिला अध्यक्षों की हुई नियुक्ति, AICC ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में 11 नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है. इसका आदेश आज AICC ने जारी किया है. राजनांदगांव में भागवत साहू, बस्तर में सुशील मौर्य, कवर्धा में होरी राम साहू को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है. सक्ति में त्रिलोक चंद जयसवाल, मनेन्द्रगढ़ में अशोक श्रीवास्तव, मोहला-मानपुर में अनिल मानिकपुरी, कोरिया में प्रदीप गुप्ता, पेंड्रा-मरवाही में उत्तम वासुदेव, खैरागढ़ में गजेंद्र ठाकरे, नारायणपुर में रजनु नेताम को जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं.  

छत्तीसगढ़ में अब तक 654.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज, बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1107.0 मिमी हुई बारिश

रायपुर।राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2023 से अब तक राज्य में 654.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2023 से आज 18 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1107.0 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 310.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 599.3 मिमी, बलरामपुर में 614.7 मिमी, जशपुर में 521.5 मिमी, कोरिया में 631.6 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर […]

हिमाचल के आपदा पीड़ितों के लिए छत्तीसगढ़ वासियों की ओर से 11 करोड़ रुपये की सहायता, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

० मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा हम सभी छत्तीसगढ़वासी इस विपदा में हिमाचल के लोगों के साथ खड़े हैं ० कल ही फोन पर भी हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से की थी चर्चा रायपुर। देव भूमि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से आई विपदा की स्थिति में पीड़ित लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़वासियों की ओर से 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है।मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने कहा कि हिमाचल में भीषण प्राकृतिक विपदा आई है। ऐसे में हम सभी छत्तीसगढ़वासी हिमाचल के लोगों के साथ खड़े है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने कल ही हिमाचल प्रदेश […]

CRPF के एक जवान ने अपनी बंदूक से खुद को मारी गोली, बीजापुर अस्पताल में हुई मौत

बीजापुर। सीआरपीएफ के एक जवान ने खुद को अपने बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. सीआरपीएफ के जवान शशि अख्तर को गोली लगने के बाद जिला अस्पताल बीजापुर लाया गाया था, जहां उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद से सीआरपीएफ कैंप में हड़कंप मच गया है. पुलिस और सीआरपीएफ के आला अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं.  

Big News: ऑनलाइन सट्टा किंग नवीन बत्रा को नॉर्थ गोवा पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर। ऑनलाइन सट्टा महादेव एप का छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा खाईवाल नवीन बत्रा को नॉर्थ गोवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी लम्बे समय से फरार चल रहा था. इस बीच गोवा पुलिस को सूचना मिली कि नवीन बत्रा समेत 1 दर्जन लोग द मेंट्री गोवा होटल में मौजूद है. इसके बाद गोवा पुलिस ने वहां रेड मारी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. अब रायपुर पुलिस की टीम गोवा के लिए रवाना हो गई है. जिसके बाद पुलिस नवीन बत्रा को लेकर रायपुर आएगी. जानकारी के अनुसार, गोवा के पोरोरिन थाना पुलिस की टीम ने कल रात The myantri, Goa नामक होटल में छापेमार कार्रवाई की थी. इस […]

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने किया पॉलिटिकल अफे़यर कमेटी का गठन

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने छत्तीसगढ़ के लिए राजनीतिक मामलों (पॉलिटिकल अफे़यर) कि समिति का गठन किया है।प्रभारी महासचिव सैलजा के नेतृत्व में समिति बनी है। इसमें दो दर्जन नेताओं को शामिल किया गया है।इसमें छह में से केवल एक सांसद बैज को ही लिया गया है। किसी भी महिला सांसद को नहीं लिया गया है।  

CG Weather Update: प्रदेश भर में हुई झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जताई सम्भावना, अगले दो दिन जमकर बरसेंगे बादल

रायपुर।बीते हफ्ते बारिश नहीं होने से बढ़ते तापमान से प्रदेश के लोगों को कल हुई बारिश से राहत मिली। छत्तीसगढ़ की राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार की शाम झमाझम बारिश हुई। कुछ दिनों पहले राजधानी रायपुर समेत कई इलाको में उमस ने लोगों को परेशान किया। लेकिन अब छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव में नजर आ रहा है। संभावना जताई जा रही है कि दो दिनों के बाद बारिश में फिर से ब्रेक लगने वाला है। राजधानी में बीती शाम हुई बारिश से मौसम में बदलाव नजर आया पिछले कुछ दिनों से उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया था तो कल हुई बारिश ने उमस से […]

आज शुक्रवार : माता लक्ष्मी ‘को प्रसन्न करने करें कुछ खास उपाय

हिंदू धर्म में हफ्ते के हर दिन एक देवता/ माता को समर्पित है। हर दिन किसी न किसी देवी- देवता को समर्पित रहता है। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी और संतोष माता की पूजा करना शुभ फलदायी माना जाता है। अगर कोई व्यक्ति आर्थिक तंगी से जूझ रहा है तो उसे शुक्रवार के दिन व्रत रखकर विधि- विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी को धन की देवी माना गया है। अगर वे अपने भक्त पर प्रसन्न हो जाती हैं तो उसके जीवन को धन- धान्य से परिपूर्ण कर देती हैं। इसके अलावा शुक्रवार को अगर भगवान विष्णु की पूजा की जाए तो […]