हरियाली तीज आज: पति की दीर्घायु और संतान की प्राप्ति के लिए महिलाएं आज करेंगी हरियाली तीज का व्रत

इस साल 19 अगस्त को हरियाली तीज है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाता है। इसे हरियाली तीज या श्रावणी तीज भी कहा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन माता पार्वती और भगवान शिवजी की पूजा करने का विधान है। सुहागिन महिलाएं जहां अपने पति की दीर्घायु और संतान की प्राप्ति के लिए हरियाली तीज का व्रत रखती हैं। वहीं कुंवारी लड़कियां सुयोग्य वर पाने के लिए ये व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। हरियाली तीज पर हरे रंग […]

निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर करना सुनिश्चित करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया

० नगरीय प्रशासन मंत्री ने ली अधिकारियों की बैठक ० निर्माण कार्यों की प्रगति से असंतुष्ट आरईएस और डीईओ को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश रायपुर।नगरीय प्रशासन एवं श्रम तथा कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष कोरबा में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्माण से संबंधित कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। मंत्री डॉ डहरिया ने निर्माण कार्यों में लापरवाही पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी। उन्होंने जिले में स्कूलों से सम्बंधित कार्यों में प्रगति नहीं दिखने पर ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता  एंटोनी तिर्की और जिला शिक्षा अधिकारी  जी पी भारद्वाज को शो-काज […]

अनाधिकृत रूप से हड़ताल पर गये सहायक शिक्षक संवर्ग के विरूद्ध होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही: निर्देश जारी

रायपुर।राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग में अनाधिकृत रूप से हड़ताल पर गए सहायक शिक्षक, समग्र शिक्षक (एलबी) के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए हैं। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के सभी संभागीय संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी और विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को शासन के निर्देशानुसार कार्यवाही करने कहा है। गौरतलब है कि प्रदेश के सहायक शिक्षक, समग्र शिक्षक (एलबी) छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के आव्हान पर 10 अगस्त से (पूर्ण सेवा की गणना कर सही वेतन निर्धारण/वेतन विसंगति) को दूर करने के लिए अनाधिकृत रूप से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं। उनके द्वारा 18 अगस्त 2023 को ‘ जेल भरो आंदोलन‘ […]

मुख्यमंत्री आज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के जीर्णाेद्धार कार्य का करेंगे लोकार्पण

रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार 19 अगस्त को जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के अर्जुंदा में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के जीर्णाेद्धार कार्य का लोकार्पण करेंगे। उल्लेखनीय है कि शासकीय आदर्श भारती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अर्जुंदा में 2021 से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालित होने के पश्चात् एक आदर्श विद्यालय के अनुरूप एक बेहतरीन, आकर्षक एवं सुंदर शाला भवन के निर्माण के साथ-साथ विद्यालय में लैब में अत्याधुनिक उपकरणों के साथ-साथ विद्यालय में वाई-फाई की सुविधा, स्मार्ट बोर्ड, कम्प्यूटर लैब, पुस्तकालयों में समुचित एवं सामयिक आवश्यकता के अनुरूप पाठ्य-पुस्तकों एवं सामग्रियों की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। उल्लेखनीय है कि शासकीय आदर्श भारती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अर्जुंदा […]

निलंबित आईएएस रानू साहू के खिलाफ ED ने कोर्ट में पेश की चार्जशीट, 11 आरोपियों में विधायक देवेंद्र यादव और चंद्रदेव राय के भी नाम

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय ने निलंबित आईएएस अधिकारी रानू साहू के खिलाफ आज विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की अदालत में चार्जशीट पेश किया।ईडी के अधिवक्ता डॉ सौरभ पांडे ने बताया कि प्रोसिक्यूशन कंप्लेंट में निलंबित रानू साहू के अलावा कुल 11 लोगो को आरोपी बनाया गया है। जिसमें भिलाई विधायक देवेंद्र यादव और बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव राय के नाम भी शामिल हैं। सौरभ पांडेय ने यह भी बताया कि कोयला घोटाले और लेवी वसूली मामले में आज बिलासपुर हाईकोर्ट में रिट पिटीशन दायर कर ईडी ने सीबीआई जांच की मांग की है। गौरतलब है कि 550 करोड़़ रूपे से अधिक के कोयला घोटाले में ईडी ने निलंबित आईएएस रानू साहू […]

टीबी मुक्त पंचायत इनिशिएटिव्ह पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

० वर्ष 2025 तक प्रदेश को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य, स्वास्थ्य विभाग एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों को किया गया सेंसिटाइज रायपुर।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा रीच इंडिया (Reach India) संस्था के सहयोग से टीबी मुक्त पंचायत इनिशिएटिव्ह पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित कार्यशाला में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को गांवों में क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सेंसिटाइज किया गया। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को हासिल […]

छत्तीसगढ़ से जाने वाली 20 ट्रेनें 27 अगस्त तक रहेंगी रद्द, देखें लिस्ट

रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास ईस्ट कोस्ट रेलवे के भुवनेश्वर- मंचेश्वर रेलवे स्टेशनों के बीच एवं हरिदासपुर-धानमन्डल रेलवे स्टेशनों के बीच तीसरी रेलवे लाइन का कार्य के लिए नॉन इंटर लोकिंग का कार्य किया जाएगा। यह कार्य दिनांक 17 से 29 अगस्त, 2023 (13 दिन) तक किया जायेगा । इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आयेगी। इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। जिसका विवरण इस प्रकार हैः- रद्द होने वाली गाडियां:- 01. दिनांक 20 अगस्त, 2023 को कुर्ला से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12145 कुर्ला-पूरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 02. दिनांक 22 अगस्त, 2023 को पूरी से […]

पुरानी बस्ती स्थित जैतुसाव मठ में श्री राधा कृष्ण को चांदी के झूले में सावन झूला झुलाया गया

रायपुर। श्री रामचन्द्र स्वामी जैतुसाव मठ पुरानी बस्ती रायपुर में आज शाम श्री राधा कृष्ण जी को चांदी के सावन‌ झूला में बैठाया गया व विधिवत वैदिक पूजन के पश्चात भगवान श्री के भोग आरती कर प्रसाद वितरण किया गया. झुला महोत्सव 31 अगस्त पूर्णिमा तक मनाया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. रामसुंदर दास महंत राजेश्री, महेंद्र अग्रवाल, अजय तिवारी वही सभी भक्तजन उपस्थित रहे.

रायपुर से बरगढ़ रेललाइन निर्माण हेतु समिति ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा

० संबंधित मंत्रालय को शीघ्र कार्यवाही हेतु ज्ञापन प्रेषित किया जायेगा सरायपाली। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को राजभवन जाकर रायपुर से बरगढ़ नई रेल लाइन निर्माण के संबंध में एक ज्ञापन समिति के सदस्यों द्वारा सौपा गया । राज्यपाल विश्वभूषन हरिचंदन को ज्ञापन सौंपने के दौरान उन्हें उस रेलवेलाइन की आवश्यकता से संबंधित पूरी जानकारी दी गई । राज्यपाल द्वारा समिति कब सदस्यों को आश्वस्त किया गया कि उनकी मांगों को संबंधित मंत्रालय में आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित किया जायेगा । इस दौरान रायपुर बरगढ़ रेल लाइन निर्माण संघर्ष समिति सरायपाली के अमर बग्गा ( अध्यक्ष) , दिलीप गुप्ता( समन्वयक ) , विद्याभूषण सतपथी ( महासचिव ) , अभिजीत […]

लोक सेवा आयोग : चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग के अंतर्गत व्याख्याता पदों का चयन सूची जारी

रायपुर।लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य शासन के चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग के अंतर्गत व्याख्याता (द्रव्यगुण, काय चिकित्सा, रोग निदान एवं विकृति विज्ञान) के साक्षात्कार में प्राप्त अंको के मेरिट क्रम के आधार पर वर्गवार चयन सूची जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए लोक सेवा आयोग के वेबसाईट www.psc.cg.gov.in पर अवलोकन कर सकते है।