मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के CM हेमंत सोरेन तलब, 14 अगस्त को ED ने पूछताछ के लिए बुलाया
नेशनल न्यूज़। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन के एक मामले में पूछताछ के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को तलब किया है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि उन्हें 14 अगस्त को यहां संघीय एजेंसी के कार्यालय में उपस्थित होने और धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है। सोरेन (47) से कथित रक्षा भूमि घोटाला मामले में पूछताछ किये जाने की उम्मीद है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता से ईडी ने पिछले साल नवंबर में, राज्य में कथित अवैध खनन से जुड़े धनशोधन के एक अन्य मामले में पूछताछ की थी। सोरेन या […]



