कृषि विश्वविद्यालय के तकनीकी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने ली शपथ
० विधायक सत्यनारायण शर्मा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के तकनीकी कर्मचारी संघ (टी.एस.ए.) के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आज यहां स्वामी विवेकानंद सभागार, कृषि महाविद्यालय, रायपुर में आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा ने केन्द्रीय एवं क्षेत्रीय इकाईयों के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवायी। इस अवसर पर तकनीकी कर्मचारी संघ के कार्यकारिणी सदस्यों को भी शपथ दिलवायी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के […]



